Home - OnePlus 16 को खरीदने के लिए टूट पड़े लोग! चीन में एक...

OnePlus 16 को खरीदने के लिए टूट पड़े लोग! चीन में एक घंटे में बिके 70 हजार फोन; 9000mAh बैटरी और 200MP कैमरा से लैस

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

OnePlus 16 ने चीन में सेल शुरू होने के पहले घंटे में 70 हजार यूनिट बेचने का आंकड़ा पार कर दिया। यह स्मार्टफोन 13 अक्टूबर 2026 को चीन में सेल के लिए उपलब्ध हुआ था। वनप्लस के इस प्रीमियम स्मार्टफोन में 200MP कैमरा और 9000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है।

OnePlus के नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 16 की चीन में सेल शुरू होते ही इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। कंपनी के चीन प्रमुख Li Jie के मुताबिक, फोन की सेल शुरू होने के पहले घंटे में ही 70,000 से ज्यादा यूनिट बिक गईं। OnePlus 16 की चीन में ओपन सेल 13 अक्टूबर 2026 को स्थानीय समय के मुताबिक सुबह 10 बजे शुरू हुई थी। OnePlus चीन के प्रमुख Li Jie ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर जानकारी दी कि सुबह 11 बजे तक फोन की 70 हजार से ज्यादा यूनिट बिक चुकी थीं। यानी सेल शुरू होने के महज एक घंटे के भीतर कंपनी ने यह आंकड़ा पार करने का दावा किया।OnePlus 16 की खासियत सिर्फ इसकी शुरुआती सेल नहीं है। इस फोन में 200 मेगापिक्सल का कैमरा और 9000mAh की बैटरी मिलती है।

OnePlus 16 में मिलेंगे ये खास फीचर्स

डिस्प्ले: OnePlus 16 को कंपनी ने प्रीमियम स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया है। फोन में 6.78 इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलती है। यह स्क्रीन नोर्मल इस्तेमाल के दौरान 165Hz तक और सपोर्टेड गेम्स में 185Hz तक रिफ्रेश रेट देती है।

प्रोसेसर: OnePlus 16 में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन को गेमिंग, मल्टीटास्किंग और दूसरे भारी कामों के लिए पावर देता है। फोन में 16GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है। इसमें Glacier Cooling System भी दिया गया है। इसका मकसद लंबे समय तक गेम खेलने या ज्यादा पावर वाले ऐप चलाने के दौरान पैदा होने वाली गर्मी को कंट्रोल करने में मदद करना है।

कैमरा: कैमरे के मामले में भी OnePlus 16 में बड़े बदलाव किए गए हैं। फोन के पीछे तीन कैमरे दिए गए हैं। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) वाला 200 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा शामिल है। इसके अलावा फोन में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलता है। टेलीफोटो कैमरा 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बैटरी और फास्ट चार्जिंग: OnePlus 16 की एक और बड़ी खासियत इसकी 9000mAh की बैटरी है। चार्जिंग के लिए इसमें 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। यानी यूजर के पास केबल से चार्ज करने के साथ वायरलेस चार्जिंग का ऑप्शन भी रहेगा।

OnePlus 16 की कीमत कितनी है?

OnePlus 16 के बेस वेरिएंट 12GB RAM और 256GB स्टोरेज ऑप्शन की कीमत चीन में CNY 5,999 (लगभग 86,000 रुपए) से शुरू होती है। सबसे टॉप-एंड 16GB + 1TB वाले मॉडल की कीमत CNY 8,499 (लगभग ₹1,21,000) है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN