Home - OnePlus का सबसे सस्ता फोन लॉन्च को तैयार! भारत में इसी महीने...

OnePlus का सबसे सस्ता फोन लॉन्च को तैयार! भारत में इसी महीने होगी एंट्री

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

OnePlus भारत में अपना सबसे सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। लीक के मुताबिक OnePlus N6 Lite को सितंबर के आखिर तक भारत में लॉन्च किया जा सकता है। फोन में 4GB RAM मिलने की बात सामने आई है।

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर OnePlus भारतीय मार्केट में अपने बजट स्मार्टफोन पोर्टफोलियो को और बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने इसी साल N सीरीज का हिस्सा बनाते हुए OnePlus N6 को पेश किया था और अब इसका एक और अफॉर्डेबल मॉडल OnePlus N6 Lite लॉन्च किए जाने की बात सामने आई है। ताजा लीक के मुताबिक यह फोन भारत में सितंबर के अंत तक आ सकता है और इसे कंपनी का अब तक का सबसे सस्ता स्मार्टफोन बताया जा रहा है।

OnePlus N6 Lite की लॉन्चिंग को लेकर जानकारी टिप्स्टर Abhishek Yadav की ओर से सामने आई है। उन्होंने 7 सितंबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दावा किया कि OnePlus भारत में अपना सबसे सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। उनके मुताबिक OnePlus N6 Lite को सितंबर, 2026 के आखिर तक लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक फोन की लॉन्च डेट की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

नया फोन OnePlus की N सीरीज में OnePlus N6 और N6x के बाद एक और मॉडल के तौर पर आ सकता है। खास बात यह है कि कंपनी इसे मौजूदा N6x से भी ज्यादा अफॉर्डेबल ऑप्शन के तौर पर पेश कर सकती है।

4GB RAM के साथ आ सकता है फोन

लीक में OnePlus N6 Lite की मेमोरी को लेकर भी जानकारी सामने आई है। टिप्स्टर के अनुसार फोन में 4GB RAM दी जाएगी। हालांकि, स्टोरेज, प्रोसेसर और दूसरे हार्डवेयर स्पेसिफिकेशंस के बारे में फिलहाल कोई ऑफीशियल जानकारी सामने नहीं आई है। इसका मतलब है कि N6 Lite को OnePlus बजट सेगमेंट को ध्यान में रखकर तैयार कर सकता है। अगर कीमत अग्रेसिव रखी जाती है तो यह फोन उन ग्राहकों को लुभा सकता है जो OnePlus का सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस कम कीमत में चाहते हैं।

OnePlus N6 से कितना अलग होगा?

फिलहाल N6 Lite के स्पेसिफिकेशंस सामने नहीं आए हैं, लेकिन तुलना के लिए OnePlus N6 में 6.75 इंच का 120Hz डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 6360 Apex प्रोसेसर, 50MP रियर कैमरा और 8000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। फोन 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है और Android 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 पर चलता है।

बता दें, OnePlus N6 की भारत में शुरुआती कीमत 22,999 रुपये रखी गई थी। इसलिए N6 Lite की कीमत इससे नीचे रखे जाने की संभावना है, हालांकि अभी इसकी कोई आधिकारिक कीमत सामने नहीं आई है और इंतजार करना होगा। दरअसल, बीते दिनों स्मार्टफोन्स महंगे होने के चलते भारतीय ग्राहकों की परेशानी बढ़ी है और ऐसे में 20 हजार रुपये से कम कीमत पर OnePlus जैसे ब्रैंड का नया फोन

SOURCE : LIVE HINDUSTAN