Home - Vodafone TV लॉन्च: एक ही जगह Netflix, HBO Max, Live TV और...

Vodafone TV लॉन्च: एक ही जगह Netflix, HBO Max, Live TV और 300 से ज्यादा गेम्स

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Vodafone ने UK में अपना नया Vodafone TV एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म पेश किया है। इसमें Netflix और HBO Max के साथ 200+ लाइव चैनल, 300+ क्लाउड गेम्स और हजारों ऐप्स का सपोर्ट मिलेगा।

OTT प्लेटफॉर्म की बढ़ती लोकप्रियता के बीच Vodafone ने यूके में एक नया एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म Vodafone TV लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह नया प्लेटफॉर्म लाइव टीवी, OTT स्ट्रीमिंग, ऑन-डिमांड कंटेंट और क्लाउड गेमिंग को एक ही जगह उपलब्ध कराने के लिए तैयार किया गया है। खास बात यह है कि लॉन्च के समय Vodafone TV में Netflix और HBO Max जैसे स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म भी शामिल होंगे।

सम्बंधित सुझाव

Vodafone TV को एक Android TV आधारित सेट-टॉप बॉक्स के साथ इस्तेमाल किया जा सकेगा। कंपनी के मुताबिक यह सेवा अक्टूबर, 2026 से यूके में उपलब्ध होगी। इसका फायदा नए और मौजूदा Vodafone ग्राहकों को मिलेगा, जिनके पास योग्य होम ब्रॉडबैंड, 5G ब्रॉडबैंड या मोबाइल प्लान होगा। हालांकि, Vodafone ने अभी Vodafone TV के बॉक्स और अलग-अलग पैकेज की कीमतों का खुलासा नहीं किया है।

Netflix और HBO Max का मिलेगा सपोर्ट

Vodafone TV की सबसे बड़ी खासियत इसका OTT कंटेंट है। लॉन्च के समय प्लेटफॉर्म पर Netflix और HBO Max उपलब्ध होंगे। रिपोर्ट के मुताबिक ग्राहकों को शुरुआत में इनके एड वाले प्लान मिलेंगे, जबकि Vodafone Subscription+ के जरिए HBO Max के दूसरे प्लान भी चुने जा सकेंगे। यानी यूजर्स को अलग-अलग ऐप के बीच बार-बार स्विच करने के बजाय एक ही टीवी इंटरफेस से कई सेवाओं तक पहुंच मिल सकेगी।

साथ ही ग्राहक Disney+, YouTube Premium, DAZN, Spotify और Amazon Prime जैसी सेवाओं को भी Vodafone Subscription+ के जरिए ऐड कर सकेंगे। इन सेवाओं को 30-दिन के रोलिंग आधार पर जोड़ने का ऑप्शन दिया जाएगा, जिससे यूजर्स को अपनी जरूरत के हिसाब से सब्सक्रिप्शन मैनेज करने का ऑप्शन मिलेगा।

Freely के जरिए 70 से ज्यादा लाइव चैनल

Vodafone TV सिर्फ OTT प्लेटफॉर्म तक सीमित नहीं है। इसमें Freely पहले से इंटीग्रेटेड होगा, जिसके जरिए यूजर्स को 70 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल और हजारों घंटे का ऑन-डिमांड कंटेंट मिलेगा। इसमें BBC, ITV, Channel 4 और Channel 5 जैसे मुख्य ब्रिटिश ब्रॉडकास्टर्स का कंटेंट शामिल है। Freely इंटरनेट के जरिए कंटेंट उपलब्ध कराता है, इसलिए इसके लिए ट्रेडिशनल सैटेलाइट डिश या टीवी एरियल की जरूरत नहीं होगी।

सम्बंधित सुझाव

4K और Dolby Vision का सपोर्ट

Vodafone TV के साथ मिलने वाला Android TV सेट-टॉप बॉक्स हार्डवेयर के मामले में भी काफी दमदार है। इसमें 3GB RAM और 32GB स्टोरेज दिया गया है। बॉक्स 4K वीडियो प्लेबैक के साथ Dolby Vision और सपोर्टेड कंटेंट के लिए Dolby Atmos को सपोर्ट करता है। इससे यूजर्स को बेहतर पिक्चर और ऑडियो क्वॉलिटी मिलने की उम्मीद है। बॉक्स में Google Play Store का सपोर्ट भी है, जिससे यूजर्स हजारों ऐप्स डाउनलोड कर सकेंगे। रिमोट में Google Assistant का सपोर्ट दिया गया है।

300 से ज्यादा क्लाउड गेम्स भी मिलेंगे

Vodafone TV को सिर्फ टीवी और OTT बॉक्स ना बनाकर कंपनी ने इसे एंटरटेनमेंट और गेमिंग हब के तौर पर भी तैयार किया है। प्लेटफॉर्म पर 300 से ज्यादा क्लाउड गेम्स उपलब्ध होंगे। इन्हें स्मार्टफोन या Bluetooth कंट्रोलर की मदद से खेला जा सकेगा। इसके अलावा यूजर्स Vodafone Box Office के जरिए मूवीज को सीधे किराए पर लेने या खरीदने का ऑप्शन भी इस्तेमाल कर सकेंगे।

बता दें, Vodafone TV में कंटेंट खोजने के लिए AI बेस्ड Smart Search भी दिया गया है। यूजर्स वॉइस कमांड के जरिए प्रोग्राम या फिल्म खोज सकेंगे। इसके अलावा अलग-अलग यूजर प्रोफाइल के हिसाब से पर्सनलाइज्ड रिकमेंडेशन भी दिए जाएंगे। Vodafone का Companion App भी होगा, जिसकी मदद से यूजर्स घर से बाहर रहते हुए भी अपने कंटेंट एक्सपीरियंस को जारी रख सकेंगे। प्लेटफॉर्म में पैरेंटल कंट्रोल के लिए Master PIN का ऑप्शन भी दिया गया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN