Home - OnePlus यूजर्स मौज! OxygenOS 17 अपडेट पाने वाले फोन्स की लिस्ट आई...

OnePlus यूजर्स मौज! OxygenOS 17 अपडेट पाने वाले फोन्स की लिस्ट आई सामने, मिलेंगे AI फीचर्स, दोगुनी होगी फोन की स्पीड

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

OnePlus जल्द ही Android 17 बेस्ड OxygenOS 17 अपडेट जारी कर सकता है। रिपोर्ट में उन OnePlus स्मार्टफोन्स की लिस्ट सामने आई है जिन्हें यह नया अपडेट मिलने की उम्मीद है। देखिए आपका फोन लिस्ट में शामिल है या नहीं।

OnePlus यूजर्स के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है। कंपनी जल्द ही अपने स्मार्टफोन्स के लिए Android 17 बेस्ड OxygenOS 17 अपडेट जारी करने वाली है। हर साल की तरह इस बार भी यूजर्स नए फीचर्स, बेहतर परफॉर्मेंस और मजबूत सिक्योरिटी अपडेट का इंतजार कर रहे हैं। कंपनी के कई फ्लैगशिप और मिड-रेंज स्मार्टफोन्स को यह अपडेट मिलने वाले हैं। ऐसे में इन डिवाइसेज के यूजर्स को नए Android 17 अपडेट का लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है। कंपनी इन फोन्स में नए फीचर्स के साथ बेहतर सिक्योरिटी अपडेट भी दे सकती है। वहीं OnePlus Nord सीरीज के कई स्मार्टफोन्स भी OxygenOS 17 अपडेट मिलने वाला है।

इन Oneplus स्मार्टफोन्स को मिला OxygenOS 17

OnePlus Number Series and Foldable

1. OnePlus Open

2. OnePlus 15

3. OnePlus 15R

4. OnePlus 13,

5. OnePlus 13R

6. OnePlus 13s

7. OnePlus 13T

8. OnePlus 12,

9. OnePlus 12R

10. OnePlus 11

OnePlus Nord Series

11. OnePlus Nord 6

12. OnePlus Nord 5

13. OnePlus Nord 4

14. OnePlus Nord CE 6

15. OnePlus Nord CE 6 Lite

16. OnePlus Nord CE 5

OnePlus Pad Series

17. OnePlus Pad 4

18. OnePlus Pad 3

19. OnePlus Pad 2

20. OnePlus Pad Lite

21. OnePlus Pad Go 2

OxygenOS 17 अपडेट के बाद मिलेंगे ये फीचर

OxygenOS 17 में यूजर्स को कई नए AI फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। कंपनी स्मार्ट राइटिंग टूल्स, AI आधारित फोटो एडिटिंग और बेहतर वॉयस असिस्टेंट जैसे फीचर्स जोड़ सकती है। इसके अलावा AI की मदद से फोन यूजर की आदतों को समझकर बैटरी और परफॉर्मेंस को बेहतर तरीके से मैनेज कर सकता है।

OxygenOS 17 में सिस्टम ऑप्टिमाइजेशन पर खास ध्यान दिया जा सकता है। उम्मीद है कि ऐप्स पहले से तेजी से खुलेंगे और बैकग्राउंड में चलने वाली गैरजरूरी प्रोसेस कम बैटरी खर्च करेंगी। इससे फोन की बैटरी लाइफ और मल्टीटास्किंग दोनों बेहतर हो सकती हैं।

Android 17 के साथ आने वाले नए सिक्योरिटी फीचर्स OxygenOS 17 का भी हिस्सा बन सकते हैं। यूजर्स को ऐप परमिशन पर ज्यादा कंट्रोल मिलेगा और संवेदनशील डेटा की सुरक्षा को लेकर नए विकल्प दिए जा सकते हैं। इसके अलावा नियमित सिक्योरिटी पैच भी फोन को साइबर खतरों से सुरक्षित रखने में मदद करेंगे।

OnePlus हमेशा से गेमिंग परफॉर्मेंस पर फोकस करता रहा है। OxygenOS 17 में बेहतर थर्मल मैनेजमेंट, स्मूद फ्रेम रेट और कम लैग जैसी सुविधाएं देखने को मिल सकती हैं। इससे लंबे समय तक गेम खेलने के दौरान फोन ज्यादा स्थिर प्रदर्शन दे सकेगा।

नए अपडेट में सिस्टम एनिमेशन को और स्मूद बनाया जा सकता है। ऐप्स के बीच स्विच करना, होम स्क्रीन नेविगेशन और मल्टीटास्किंग पहले से ज्यादा फ्लूइड महसूस हो सकती है। साथ ही लॉक स्क्रीन और कस्टमाइजेशन से जुड़े कुछ नए विकल्प भी मिलने की उम्मीद है।

हर नए Android अपडेट के साथ कुछ पुराने स्मार्टफोन्स सपोर्ट लिस्ट से बाहर हो जाते हैं। माना जा रहा है कि OnePlus 10 सीरीज से पुराने कुछ डिवाइसेज और एंट्री-लेवल मॉडल्स को OxygenOS 17 नहीं मिल पाएगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN