Home - Online Shopping करने वाले रहें अलर्ट! 1.19 लाख नकली वेबसाइट्स, ऐसे खुद...

Online Shopping करने वाले रहें अलर्ट! 1.19 लाख नकली वेबसाइट्स, ऐसे खुद को रखें सेफ

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए बड़ा खतरा सामने आया है। 1.19 लाख से ज्यादा फेक शॉपिंग वेबसाइट का नेटवर्क मिला है, जो असली ब्रांड की नकल कर कार्ड डिटेल चुरा सकता है। जानें Fake Website की पहचान कैसे करें।

अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग के लिए Google पर किसी प्रोडक्ट को सर्च करके सीधे वेबसाइट खोलते हैं तो थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। एक नई Cybersecurity रिपोर्ट में हजारों नहीं बल्कि 1.19 लाख से ज्यादा फेक ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट के बड़े नेटवर्क का पता चला है। इन वेबसाइट को इस तरह बनाया गया है कि पहली नजर में ये किसी असली ब्रांड की ऑनलाइन शॉप जैसी ही दिखाई दें। वेबसाइट पर वही प्रोडक्ट, वही फोटोज, प्रोडक्ट की पूरी जानकारी दिखाई जाती है।

मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक German Cybersecurity Startup Nebty ने इस नेटवर्क को DoppelCart नाम दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक इस नेटवर्क में 119,000 से ज्यादा Domains शामिल हैं और ये Fake Shops करीब 44,182 अलग-अलग ब्रांड्स की नकल कर रही हैं। इतना ही नहीं, कुछ Fake Websites पर ग्राहकों को फंसाने के लिए 65% तक का डिस्काउंट भी दिखाया जा रहा था।

44 हजार से ज्यादा ब्रांड की नकल

रिपोर्ट के मुताबिक DoppelCart Network करीब 44,182 अलग-अलग Brands की नकल कर रहा है। Nebty के CEO Benedikt Scheungraber ने बताया कि इन ब्रांड के लिए औसतन दो Clone Websites तक देखी गईं। कुछ ब्रांड को तो 30 से ज्यादा Fake Online Shops के जरिए टारगेट किया गया। इनमें CurrentBody, SodaStream, Velasca, Daniel Wellington, Dreame, Horze, MOVA और SPARK PAWS जैसे Brands के नाम भी शामिल हैं। इसका मतलब यह है कि Cybercriminals सिर्फ छोटे और कम पहचाने जाने वाले स्टोर्स को ही कॉपी नहीं कर रहे, बल्कि जाने-माने ब्रांड की पहचान का भी फायदा उठा रहे हैं।

65% तक Discount देखकर फंस सकते हैं ग्राहक

Fake Shopping Websites ग्राहकों को अपनी तरफ खींचने के लिए भारी डिस्काउंट का इस्तेमाल कर रही हैं। रिपोर्ट में कुछ वेबसाइट पर 65% तक की छूट दिखाई गई थी। यही वह जगह है जहां ग्राहक को सबसे ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। अगर किसी प्रोडक्ट की कीमत बाकी सभी जगहों की तुलना में बहुत कम दिखाई दे रही है तो तुरंत पेमेंट करने की बजाय वेबसाइट की जांच करनी चाहिए।

Fake Online Shop की पहचान कैसे करें?

ऑनलाइन शॉपिंग Shopping करते समय सबसे पहले Website का URL ध्यान से देखें। स्पेलिंग में छोटा सा बदलाव, अजीब डोमेन नाम या ब्रांड के नाम के साथ कोई अनजान शब्द दिखाई दे तो सावधान हो जाएं। अगर आप किसी ब्रांड का प्रोडक्ट खरीदना चाहते हैं तो सीधे उसके ऑफिशियल ऐप या उस वेबसाइट को खोलना बेहतर है जिसे आप पहले से जानते हैं। Google Search या Social Media पर दिखाई देने वाले Sponsored Ads पर सीधे क्लिक करके Shopping करने के बजाय Website का Address दोबारा जांच लें।

Online Shopping करते समय इन बातों का ध्यान रखें और खुद को सेफ रखें

1. URL ध्यान से चेक करें ब्रांड नाम की स्पेलिंग और डोमेन को जरूर देखें।

2. ऑफिशियल वेबसाइट या ऐप को प्राथमिकता दें अनजान लिंक से शॉपिंग करने से बचें।

3. बहुत बड़े डिस्काउंट से सावधान रहें खासकर जब ऑफर बाकी वेबसाइट से बिल्कुल अलग हो।

4. वेबसाइट का नाम और उसके साथ स्कैम या रीव्यू सर्च करें।

5. HTTPS को अकेला प्रूफ न मानें लॉक आइकॉन होने से वेबसाइट Genuine साबित नहीं होती।

6. बैंक या किसी भी व्यक्ति के साथ OTP शेयर न करें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN