Home - अब Spam Calls पर होगा बड़ा एक्शन! TRAI ने लागू किए नए...

अब Spam Calls पर होगा बड़ा एक्शन! TRAI ने लागू किए नए नियम, जानें आपके लिए क्या बदला

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

TRAI ने Spam Calls रोकने के लिए नए नियम लागू किए हैं। अब AI की मदद से संदिग्ध नंबरों की पहचान होगी, A2P Calls पर 5 पैसे प्रति मिनट तक चार्ज लगेगा और बार-बार नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

अगर आपके फोन पर रोजाना बैंक लोन, क्रेडिट कार्ड, इंश्योरेंस, प्रॉपर्टी या दूसरे ऑफर वाली अनजान कॉल्स आती हैं तो आने वाले समय में ऐसी कॉल्स पर लगाम लग सकती है। TRAI ने Spam Calls और Unsolicited Commercial Communication (UCC) को रोकने के लिए नियमों में बड़ा बदलाव किया है। इनमें AI की मदद से Spam Calls की पहचान करने से लेकर Automated Calls पर कार्रवाई तक कई बदलाव किए गए हैं। नए सिस्टम में टेलिकॉम ऑपरेटर AI और मशीन लर्निंग की मदद से ऐसे नंबरों की पहचान करेंगे जिनसे Spam Calls किए जाने की संभावना ज्यादा है। अगर एक ही सेंडर से जुड़े कई नंबर लगातार संदिग्ध पाए जाते हैं तो उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू हो सकती है।

इसके अलावा कंपनियों की तरफ से किए जाने वाले Automated और Robocalls को भी नए नियमों के दायरे में लाया गया है। ऐसे A2P Calls को पहले से Declare करना होगा, जबकि बिना जानकारी दिए की गई कॉल्स को UCC यानी Spam Communication माना जा सकता है।

अब AI पकड़ेगा संदिग्ध Spam नंबर

नए नियमों के तहत टेलिकॉम सर्विस प्रोवाइडर को AI/ML बेस्ड सिस्टम का इस्तेमाल करना होगा। यह सिस्टम ऐसे Calling Line Identification नंबरों को पहचान सकता है जिनसे Spam या UCC किए जाने की संभावना ज्यादा है। इसका फायदा यह है कि Spam Caller नंबर बदलकर बचने की कोशिश कर सकता था, लेकिन अब Operators आपस में संदिग्ध नंबरों की जानकारी शेयर करके ऐसे मामलों पर नजर रखेंगे।

10 दिन में 5 नंबर पकड़े गए तो शुरू होगी जांच

नए नियमों में कार्रवाई के लिए एक खास Trigger भी तय किया गया है। अगर किसी Sender से जुड़े 5 या उससे ज्यादा नंबर 10 दिनों के अंदर संदिग्ध स्पैम एक्टिविटी Activity के तौर पर फ्लैग होते हैं, तो टेलिकॉम ऑपरेटर आगे की जांच शुरू कर सकता है। इस जांच में KYC री-वेरिफिकेशन और फिजिकल वेरिफिकेशन जैसे कदम शामिल हो सकते हैं। जरूरत पड़ने पर Outgoing सर्विस को भी रोका जा सकता है।

140xx और 1600xx नंबरों को लेकर भी बदलाव

TRAI ने कमर्शियल कॉल्स के लिए इस्तेमाल होने वाली कुछ खास नंबर सीरीज Series को लेकर भी नियम स्पष्ट किए हैं। नए फ्रेमवर्क के मुताबिक कॉल मैनेजमेंट Apps को 140xx, 1600xx और 1601xx जैसी Designated नंबर सीरीज से आने वाली कॉल्स को एक साथ Blanket Block, Filter या Spam Label करने की अनुमति नहीं होगी। इसका मतलब यह नहीं है कि यूजर खुद इन नंबरों को Block नहीं कर सकता। यूजर्स अपने फोन पर किसी खास नंबर को व्यक्तिगत रूप से Block या Filter कर सकते हैं।

आम मोबाइल यूजर्स पर क्या असर पड़ेगा?

TRAI के नए नियमों का सबसे सीधा असर उन लोगों पर पड़ सकता है जो लगातार स्पैम और Automated कॉल्स से परेशान हैं। अब टेलिकॉम ऑपरेटर को AI/ML के जरिए संदिग्ध नंबरों की पहचान करने और दूसरे ऑपरेटर के साथ जानकारी शेयर करने की व्यवस्था दी गई है। इसके अलावा बार-बार नियम तोड़ने वाले सेंडर के खिलाफ KYC वेरिफिकेशन, Physical वेरिफिकेशन, Outgoing सर्विस रोकने जैसी कार्रवाई हो सकती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN