Home - Oppo Find X10 सीरीज की कीमत लीक, लॉन्च से पहले हुआ बड़ा...

Oppo Find X10 सीरीज की कीमत लीक, लॉन्च से पहले हुआ बड़ा खुलासा

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

OPPO Find X10 Pro Max और Find X10 के बॉक्स MRP लॉन्च से पहले लीक हो गए हैं। दोनों फोन 22 अक्टूबर को भारत में लॉन्च होंगे, लेकिन इनके मार्केट में सेल प्राइस की पुष्टि अभी नहीं हुई है।

चाइनीज टेक ब्रैंड ओप्पो की नई फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज OPPO Find X10 को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। भारत में लॉन्च से पहले OPPO Find X10 और OPPO Find X10 Pro Max के कथित रिटेल बॉक्स लेबल की फोटोज लीक हुई हैं। इनमें दोनों स्मार्टफोन के MRP का खुलासा होने का दावा किया गया है। लीक के मुताबिक, OPPO Find X10 Pro Max की बॉक्स कीमत 2,39,999 रुपये, जबकि स्टैंडर्ड OPPO Find X10 की कीमत 1,79,999 रुपये हो सकती है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इन कीमतों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

OPPO Find X10 सीरीज की कीमत हुई लीक

रिपोर्ट के मुताबिक, टिप्स्टर अभिषेक यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दोनों स्मार्टफोन के रिटेल बॉक्स लेबल की फोटोज शेयर की हैं। इनके अनुसार, OPPO Find X10 Pro Max का मॉडल नंबर CPH2913 है और इसके बॉक्स पर 2,39,999 रुपये की MRP लिखा है। वहीं, OPPO Find X10 का मॉडल नंबर CPH2911 बताया गया है। इसके बॉक्स पर 1,79,999 रुपये की कीमत लिखी होने का दावा किया गया है।

यहां ध्यान देने वाली बात है कि बॉक्स पर दर्ज MRP और फोन की मार्केट में कीमत अलग-अलग हो सकती हैं। कंपनियां कई बार बॉक्स पर जो MRP लिखती हैं, फोन की सेल उससे कम कीमत पर होती है। इसलिए इन आंकड़ों को फिलहाल लीक हुई कीमतों के तौर पर ही देखना चाहिए। आधिकारिक कीमत और सेल से जुड़ी जानकारी कंपनी की घोषणा के बाद ही स्पष्ट होगी।

फोन के वजन और साइज की जानकारी भी आई सामने

कथित रिटेल बॉक्स लेबल से दोनों स्मार्टफोन के वजन और साइज की जानकारी भी सामने आई है। OPPO Find X10 Pro Max का वजन 233 ग्राम बताया गया है। इसका आकार 16.13 x 7.66 x 0.84 सेंटीमीटर हो सकता है। दूसरी तरफ, स्टैंडर्ड OPPO Find X10 का वजन 216 ग्राम बताया गया है और इसका आकार 15.65 x 7.43 x 0.84 सेंटीमीटर होने का दावा किया गया है। इस आधार पर प्रो मैक्स मॉडल स्टैंडर्ड मॉडल की तुलना में थोड़ा बड़ा और भारी होगा।

रिपोर्ट के अनुसार, OPPO Find X10 Pro Max के बॉक्स पर मैन्युफैक्चरिंग का महीना अक्टूबर 2026 लिखा है, जबकि OPPO Find X10 के लिए सितंबर 2026 बताया गया है। दोनों स्मार्टफोन के भारत में बने होने की जानकारी भी लेबल पर होने का दावा किया गया है।

बॉक्स में मिलेंगे ये एक्सेसरीज

लीक हुई जानकारी के मुताबिक, दोनों स्मार्टफोन के रिटेल बॉक्स में चार्जर, USB केबल, सिम इजेक्टर टूल और प्रोटेक्टिव केस मिल सकते हैं। अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो यूजर्स को फोन के साथ चार्जिंग और शुरुआती इस्तेमाल के लिए जरूरी एक्सेसरीज भी मिलेंगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN