Home - Oppo Find X10 Series लॉन्च डेट कन्फर्म, 144Hz डिस्प्ले और खास कैमरा...

Oppo Find X10 Series लॉन्च डेट कन्फर्म, 144Hz डिस्प्ले और खास कैमरा के साथ इसी महीने लॉन्च

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

OPPO Find X10 और Find X10 Pro Max को 22 अक्टूबर 2026 को लॉन्च किया जाएगा। दोनों फोन में 144Hz तक के रिफ्रेश रेट वाले LTPO डिस्प्ले, बेहद पतले बेजल और 3,840Hz PWM डिमिंग जैसे फीचर्स मिलेंगे।

ओप्पो ने अपनी नई फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज OPPO Find X10 Series की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। कंपनी इस सीरीज को 22 अक्टूबर, 2026 को लॉन्च करेगी। इसमें OPPO Find X10 और OPPO Find X10 Pro Max शामिल होंगे। कंपनी ने लॉन्च से पहले दोनों स्मार्टफोन के डिजाइन, डिस्प्ले और कुछ खास फीचर्स की जानकारी दी है। सीरीज में 144Hz तक का रिफ्रेश रेट, LTPO डिस्प्ले और बेहद पतले बेजल मिलेंगे। हालांकि, फोन की कीमत, प्रोसेसर और बैटरी से जुड़ी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

OPPO Find X10 Pro Max का डिजाइन होगा खास

OPPO Find X10 Pro Max में Hasselblad कैमरा से इंस्पायर्ड डिजाइन दिया जाएगा। इसके Luna White वेरिएंट में LUMO Color Module मिलेगा, जिसमें True Color Camera और डुअल फ्लैश सिस्टम होगा। कैमरा मॉड्यूल के आसपास मैट सिल्वर फिनिश, Hasselblad से इंस्पायर्ड डिटेलिंग और मैट ऑरेंज एक्सेंट रिंग दी गई है। इसके बैक पैनल पर मैट ग्लास और फैब्रिक से प्रेरित पैटर्न के साथ टू-टोन फिनिश मिलेगी।

फोन के Titanium Grey वेरिएंट में कैमरा मॉड्यूल के आसपास स्कल्प्टेड ग्लास डिजाइन होगा। दोनों वेरिएंट में एल्युमिनियम फ्रेम और वेलवेट टेक्सचर वाला ग्लास बैक दिया जाएगा।

वहीं, OPPO Find X10 में भी कैमरा मॉड्यूल के आसपास स्कल्प्टेड ग्लास डिजाइन मिलेगा। यह Glacier Blue, Glow Coral और Mist Grey कलर ऑप्शन में आएगा। दोनों स्मार्टफोन में IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ OPPO Crystal Shield Glass दिया जाएगा।

Snap Key से जल्दी एक्सेस होंगे फीचर्स

दोनों फोन में Snap Key नाम का कस्टमाइज होने वाला बटन मिलेगा, जो बाईं तरफ दिया जाएगा। इसे AI Mind Space, कैमरा, फ्लैशलाइट, वॉयस रिकॉर्डिंग, ट्रांसलेशन, स्क्रीनशॉट और साउंड कंट्रोल जैसे फीचर्स के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा। इससे यूजर्स को बार-बार मेन्यू में जाने की जरूरत कम होगी।

144Hz तक रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले

OPPO Find X10 Pro Max में 6.78 इंच का फ्लैट डिस्प्ले मिलेगा, जबकि Find X10 में 6.59 इंच की स्क्रीन होगी। कंपनी के मुताबिक, दोनों फोन में LTPO डिस्प्ले और चुनिंदा गेमिंग परिस्थितियों में 144Hz तक का रिफ्रेश रेट मिलेगा। प्रो मैक्स मॉडल में चारों तरफ 1.15mm और Find X10 में 0.99mm के समान बेजल दिए गए हैं।

कंपनी का दावा है कि डिस्प्ले की ग्लोबल पीक ब्राइटनेस 2,000 निट्स और लोकल पीक ब्राइटनेस 3,600 निट्स तक होगी। इसके अलावा, स्क्रीन में 95 प्रतिशत BT.2020 कलर गैमट कवरेज मिलेगा, जिससे फोटोज और वीडियो में कलर्स को बेहतर तरीके से दिखाने में मदद मिल सकती है।

कम रोशनी में भी इस्तेमाल करना होगा आसान

OPPO Find X10 Series में स्क्रीन की ब्राइटनेस 1 निट तक कम की जा सकेगी। इसके साथ 3,840Hz हाई-फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग दी जाएगी, जिसका उद्देश्य कम ब्राइटनेस पर स्क्रीन फ्लिकर को कम करना है। इससे कुछ यूजर्स को लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करते समय होने वाली आंखों की परेशानी कम करने में मदद मिल सकती है।

दोनों स्मार्टफोन 22 अक्टूबर को लॉन्च होंगे। कंपनी ने अभी इनकी कीमत और कैमरा, प्रोसेसर व बैटरी के डीटेल्ड स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN