Source :- LIVE HINDUSTAN
OPPO K14 Lite भारत में 7,000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और Android 16 के साथ लॉन्च हुआ है। इस डिवाइस की कीमत 16,999 रुपये से शुरू होती है और इसपर खास ऑफर्स भी मिल रहे हैं।
चाइनीज टेक ब्रैंड Oppo ने भारतीय मार्केट में अपना नया बजट स्मार्टफोन Oppo K14 Lite लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह नया K-सीरीज फोन बड़ी डिस्प्ले, 7000mAh की बैटरी और 120Hz रिफ्रेश रेट जैसे फीचर्स के साथ पेश किया गया है। फोन में Unisoc T7250 प्रोसेसर दिया गया है और यह Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर चलता है। Oppo K14 Lite को दो कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है और इसकी सेल भारत में आज से शुरू हो गई है।
नए फोन में 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजॉल्यूशन 720×1570 पिक्सल है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है और इसकी पीक ब्राइटनेस 900 निट्स तक बताई गई है। डिस्प्ले में Splash Touch, Oily-Hand Touch और Glove Touch जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। इनके जरिए गीले या ऑयली हाथों से और ग्लव्स पहनकर भी स्क्रीन को इस्तेमाल करने की सुविधा मिलती है।
दिया गया है ग्रेफाइल कूलिंग एरिया
अच्छी परफॉर्मेंस के लिए Oppo K14 Lite में Unisoc T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 4GB LPDDR4X RAM और 64GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। फोन में 13,700 वर्ग मिलीमीटर तक का थर्मल ग्रेफाइट कूलिंग एरिया दिया गया है, जो इस्तेमाल के दौरान फोन के टेंपरेचर को मैनेज करने में मदद करता है।
ऐसा है बजट फोन का कैमरा सेटअप
कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के रियर पैनल पर ऑटोफोकस के साथ 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। कैमरा सिस्टम में Portrait, Night और Time-Lapse जैसे मोड शामिल हैं। इसके अलावा फोन में AI Eraser, AI Clear Face और AI Smart Image Matting 2.0 जैसे AI फीचर्स भी दिए गए हैं। फोन Google Gemini और Google के AI असिस्टेंट को भी सपोर्ट करता है।
बैटरी है K14 Lite का हाइलाइट
Oppo K14 Lite की सबसे बड़ी खूबियों में इसकी 7000mAh बैटरी शामिल है। कंपनी का दावा है कि बैटरी एक बार चार्ज करने पर 55.55 घंटे तक कॉलिंग, 26.84 घंटे तक YouTube वीडियो प्लेबैक और 13.19 घंटे तक PUBG Mobile गेमिंग दे सकती है। कंपनी के अनुसार, 1800 चार्जिंग साइकल के बाद भी बैटरी अपनी मौजूदा क्षमता का 80 प्रतिशत से ज्यादा बनाए रख सकती है। फोन में 15W चार्जिंग के साथ रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।
ड्यूरेबिलिटी के लिए OPPO K14 Lite को IP64 रेटिंग मिली है, जो इसे धूल और पानी की छींटों से सुरक्षा देती है।
इतनी रखी गई है कीमत
Oppo डिवाइस की भारत में कीमत 16,999 रुपये रखी गई है। यह कीमत फोन के 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए है। फोन को Feather Purple और Stone Brown कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। कंपनी के अनुसार, इसकी सेल Oppo के ई-स्टोर और Flipkart के जरिए शुरू हो गई है।
लॉन्च ऑफर के साथ चुनिंदा बैंक ऑफर्स का इस्तेमाल करने पर 1,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल सकता है, जिसके बाद इसका इफेक्टिव प्राइस 15,999 रुपये हो जाता है। इसके अलावा तीन महीने का नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन भी मिल रह है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




