Source :- LIVE HINDUSTAN
Oppo Reno 17 और Reno 17c भारत में जल्द लॉन्च हो सकते हैं। लीक के मुताबिक, दोनों फोन में 144Hz AMOLED डिस्प्ले, 50MP के तीन रियर कैमरे और दमदार प्रोसेसर मिल सकते हैं। जानें संभावित फीचर्स:
Oppo Reno 17 सीरीज को लेकर स्मार्टफोन बाजार में चर्चा शुरू हो गई है। इस सीरीज के तहत कंपनी दो नए फोन Oppo Reno 17 और Reno 17c को भारत में लॉन्च कर सकती है। खास बात यह है कि दोनों फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाली AMOLED डिस्प्ले और पीछे की तरफ 50MP के तीन कैमरे मिलने की उम्मीद है। हालांकि, अभी तक Oppo ने इन स्मार्टफोन के बारे में कोई ऑफिशीयल घोषणा नहीं की है।
टिप्स्टर Debayan Roy के मुताबिक, Reno 17 में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर, जबकि Reno 17c में MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट दिया जा सकता है। Oppo Reno 17 सीरीज से जुड़ी एक अहम बात इसके Pro मॉडल को लेकर है। 91 मोबाइल की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में Oppo Reno 17 और Reno 17c लॉन्च हो सकते हैं, जबकि Reno 17 Pro को भारतीय बाजार में पेश नहीं किया जा सकता। हालांकि, कंपनी ने इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
Oppo Reno 17 के फीचर्स (संभावित)
लीक के मुताबिक, Oppo Reno 17 में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया जा सकता है। साथ ही फोन में 6.32 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। AMOLED स्क्रीन में रंग अच्छे दिख सकते हैं और गहरे रंग, खासकर काला रंग, बेहतर नजर आता है। इसका फायदा वीडियो और फोटो देखने के दौरान मिल सकता है।
कैमरा Oppo Reno सीरीज की अहम खूबियों में शामिल रहा है। लीक के मुताबिक, Oppo Reno 17 में पीछे की तरफ तीन 50MP कैमरे दिए जा सकते हैं। इनमें एक मुख्य कैमरा, एक अल्ट्रा-वाइड कैमरा और एक टेलीफोटो कैमरा शामिल होने की उम्मीद है। बैटरी के मामले में भी Oppo Reno 17 खास हो सकता है। लीक रिपोर्ट में इस फोन में 7000mAh की बैटरी मिलने की बात कही गई है।
Oppo Reno 17c के फीचर्स (लीक)
Oppo Reno 17c को सीरीज के दूसरे मॉडल के तौर पर पेश किया जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस फोन में MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके साथ 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz हो सकता है। लीक में Reno 17c के लिए 8GB रैम और 128GB स्टोरेज का भी जिक्र किया गया है।
कैमरे की बात करें, तो Reno 17c में भी पीछे की तरफ 50MP के तीन कैमरे मिलने की उम्मीद है। इनमें मुख्य, अल्ट्रा-वाइड और टेलीफोटो कैमरा शामिल हो सकते हैं। सॉफ्टवेयर के मामले में Oppo Reno 17 और Reno 17c में Android 17 पर बेस्ड ColorOS 17 मिलने की उम्मीद है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



