Home - OPPO का नया 5G फोन जल्द होगा लॉन्च, Flipkart पर दिखी झलक,...

OPPO का नया 5G फोन जल्द होगा लॉन्च, Flipkart पर दिखी झलक, दमदार परफॉर्मेंस और बैटरी का दावा

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

OPPO K14 Plus 5G जल्द भारत में लॉन्च होने वाला है। फोन को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर टीज किया गया है। जानें फोन में अब तक क्या-क्या जानकारी सामने आई है और कब हो सकता है लॉन्च।

OPPO भारत में अपनी K14 सीरीज को और एक्सपेंड करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने OPPO K14 Plus 5G को भारत में जल्द लॉन्च करने का टीजर जारी कर दिया है। फोन को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट के जरिए टीज किया गया है। इससे यह भी साफ हो गया है कि लॉन्च के बाद फोन की सेल Flipkart के जरिए होगी। हालांकि, अभी OPPO ने फोन की लॉन्च डेट, कीमत और पूरे स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है।

कंपनी ने फोन को “Powered to Perform, Built to Last” टैगलाइन के साथ पेश किया है। इससे फिलहाल इतना संकेत मिलता है कि OPPO K14 Plus 5G में परफॉर्मेंस, बैटरी और मजबूती पर खास ध्यान दिया जा सकता है। टीजर में फोन के साइड डिजाइन की झलक भी दिखाई गई है, जिसमें फ्लैट एज और साइड में पावर और वॉल्यूम बटन नजर आ रहे हैं। OPPO K14 Plus 5G कंपनी की K14 सीरीज में एक नया मॉडल होगा। इससे पहले भारत में OPPO K14, K14x 5G और हाल ही में K14 Lite की एंट्री हो चुकी है। ऐसे में अब Plus मॉडल के साथ कंपनी इस सीरीज में एक और फोन जोड़ने जा रही है।

Flipkart पर लाइव हुआ OPPO K14 Plus 5G का टीजर

OPPO K14 Plus 5G को लेकर Flipkart पर एक खास माइक्रोसाइट लाइव हो गई है। हालांकि, इस पेज पर अभी फोन के सभी फीचर्स और स्पेसिफिकेशन नहीं बताए गए हैं। फोन को “Coming Soon” के तौर पर दिखाया गया है। यानी कंपनी आने वाले दिनों में इसके बारे में और जानकारी जारी कर सकती है।

5G कनेक्टिविटी मिलेगी

OPPO K14 Plus 5G के नाम से ही इसकी 5G कनेक्टिविटी कंफर्म होती है। यानी फोन में 5G नेटवर्क का सपोर्ट मिलेगा। हालांकि, कंपनी ने अभी यह नहीं बताया है कि इसमें कौन सा प्रोसेसर दिया जाएगा और कौन-कौन से 5G बैंड मिलेंगे। इसी तरह RAM और स्टोरेज के ऑप्शन भी अभी सामने नहीं आए हैं।

साइड से दिखा फोन का डिजाइन

टीजर में OPPO K14 Plus 5G को साइड से दिखाया गया है। फोन में फ्लैट एज वाला स्लीक डिजाइन नजर आ रहा है। साइड फ्रेम पर पावर और वॉल्यूम बटन दिखाई दे रहे हैं। टीजर में फोन को ऑरेंज और सिल्वर जैसे शेड्स में दिखाया गया है, लेकिन कंपनी ने अभी आधिकारिक तौर पर कलर ऑप्शन की पूरी जानकारी नहीं दी है।

OPPO K14 सीरीज के अन्य फोन्स की डिटेल्स

OPPO K14 5G को भारत में मार्च 2026 में 17,999 रुपए की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। इसमें 7000mAh बैटरी, 45W चार्जिंग, 120Hz डिस्प्ले और IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। वहीं हाल ही में लॉन्च हुए OPPO K14 Lite की कीमत 16,999 रुपए से शुरू होती है। इसमें 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 7,000mAh बैटरी दी गई है। K14 Plus 5G इन दोनों फोन से ऊपर पोजिशन किया जा सकता है, लेकिन इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन का अभी इंतजार है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN