Home rss business hindi Orient Cables के शेयरों की 450 रुपये पर NSE में लिस्टिंग, पहले...

Orient Cables के शेयरों की 450 रुपये पर NSE में लिस्टिंग, पहले दिन ही हुआ तगड़ा फायदा

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • Orient Cables India Ltd listing price: ओरिएंट केबल्स इंडिया की बीएसई में 448 रुपये और एनएसई में 450 रुपये पर लिस्टिंग हुई है
  • निवेशकों को पहले दिन ही तगड़ा फायदा हो चुका है

Orient Cables India Ltd listing price: ओरिएंट केबल्स इंडिया लिमिटेड की शेयर बाजार में धमाकेदार लिस्टिंग हुई है। आईपीओ आज एनएसई में 65.44 प्रतिशत के प्रीमियम के साथ 450 रुपये पर लिस्ट हुआ है। वहीं, बीएसई में इस कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 64.74 प्रतिशत के प्रीमियम के साथ 448.10 रुपये पर हुई है। ग्रे मार्केट में कंपनी की स्थिति काफी मजबूत थी। इसके बाद से ही धमाकेदार लिस्टिंग की संभावना जताई जा रही थी।

272 रुपये था प्राइस बैंड (Orient Cables Price band)

आईपीओ के लिए ओरिएंट केबल्स इंडिया ने 272 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। कंपनी ने 55 शेयरों का एक लॉट बनाया था। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 14960 रुपये का दांव लगाना पड़ा था। आईपीओ 25 सितंबर से 29 सितंबर तक खुला हुआ था।

ओरिएंट केबल्स के आईपीओ का साइज 552 करोड़ रुपये था। आईपीओ में फ्रेश इश्यू और ऑफर फार सेल दोनों शामिल था। फ्रेश इश्यू के जरिए कंपनी ने 320 करोड़ रुपये के शेयर जारी किए हैं। वहीं, ऑफर फार सेल के जरिए मौजूदा निवेशकों ने 85.29 लाख शेयरों की बिक्री किए हैं।

ग्रे मार्केट में स्थिति शुरू से थी मजबूत (Orient Cables GMP)

आईपीओ आज ग्रे मार्केट में 110 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा था। जोकि 40 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन का संकेत दे रहा है। इससे पहले कल यानी रविवार को जीएमपी 121 रुपये था। बता दें, 22 सितंबर को आईपीओ का जीएमपी 34 रुपये था।

97 गुना से अधिक सब्सक्रिप्शन

इस आईपीओ को 97.28 गुना सब्सक्राइब किया गया था। रिटेल कैटगरी में आईपीओ को 32.21 गुना, क्यूआईबी में 192.68 गुना और एनआईआई में 121.90 गुना सब्सक्राइब किया गया था।

एंकर निवेशकों के लिए कंपनी का आईपीओ 24 सितंबर को खुला था। एंकर इनवेस्टर्स से कंपनी 165.60 करोड़ रुपये जुटाने में सफल हुई थी।

आईपीओ के पैसों का क्या होगा?

वर्किंग कैपिटल के लिए 91.50 करोड़ रुपये का प्रयोग होगा। इसमें नई मशीन खरीदना, इक्विपमेंट और सिविल वर्क आदि शामिल है। मौजूदा कर्ज के पूरा या आंशिक भुगतान के लिए 155.50 करोड़ रुपये और जनरल कॉरपोरेट कार्यों में 48.34 करोड़ रुपये का उपयोग किया जाएगा। इश्यू के खर्च का 42.53 करोड़ रुपये यहीं से लिया जाएगा। बता दें, ऑफर फार सेल का पैसा जिन निवेशकों ने बिक्री की है उनके खाते में जाएगा।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN