Source :- LIVE HINDUSTAN
WhatsApp जल्द एक नया Scam Detection फीचर ला सकता है, जो यूजर्स की चैट पढ़े बिना संदिग्ध और फर्जी मैसेज की पहचान करेगा। जानिए यह फीचर कैसे काम करेगा:
WhatsApp दुनिया का सबसे पॉपुलर मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है और भारत में करोड़ों लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। लेकिन पिछले कुछ सालों में WhatsApp पर फर्जी लिंक, KYC अपडेट, बैंक अलर्ट, नौकरी के ऑफर और इनाम जीतने जैसे Scam Messages की संख्या तेजी से बढ़ी है। कई लोग ऐसे मैसेज के झांसे में आकर अपनी पर्सनल डिटेलऔर पैसे दोनों गंवा चुके हैं। अब इन बढ़ती ऑनलाइन ठगी की घटनाओं को रोकने के लिए WhatsApp एक नया सुरक्षा फीचर लाने की तैयारी कर रहा है। WhatsApp जल्द ऐसा फीचर पेश कर सकता है जो संदिग्ध और संभावित Scam Messages की पहचान कर यूजर्स को पहले ही चेतावनी देगा। सबसे खास बात यह है कि यह फीचर यूजर्स की चैट पढ़े बिना काम करेगा। यानी WhatsApp की एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन और प्राइवेसी पर कोई असर नहीं पड़ेगा। अगर यह फीचर लॉन्च होता है, तो यूजर्स को फर्जी मैसेज, धोखाधड़ी वाले लिंक और ऑनलाइन स्कैम से बचने में काफी मदद मिल सकती है।
WhatsApp ला रहा है नया Scam Detection फीचर
WhatsApp एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है जो संदिग्ध मैसेज की पहचान कर सकता है। इसका मकसद यूजर्स को ऑनलाइन ठगी और साइबर फ्रॉड से बचाना है। आजकल WhatsApp पर बैंक अकाउंट अपडेट, KYC वेरिफिकेशन, लॉटरी जीतने, नौकरी दिलाने और निवेश के नाम पर बड़ी संख्या में फर्जी मैसेज भेजे जाते हैं। नया फीचर ऐसे मैसेज को पहचानने में मदद करेगा।
चैट पढ़े बिना कैसे करेगा काम
WhatsApp की सबसे बड़ी खासियत इसकी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन है। इसका मतलब है कि आपकी चैट सिर्फ आप और सामने वाला व्यक्ति ही पढ़ सकते हैं। नई रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp का Scam Detection सिस्टम यूजर्स के पूरे मैसेज को पढ़े बिना काम करेगा। यह डिवाइस पर ही कुछ पैटर्न और संदिग्ध संकेतों का एनालिसिस कर सकता है। इससे प्राइवेसी भी सुरक्षित रहेगी और सुरक्षा भी बढ़ेगी।
किन मैसेज पर मिलेगा अलर्ट
यह फीचर उन मैसेज पर ध्यान दे सकता है जिनमें धोखाधड़ी की संभावना ज्यादा होती है। उदाहरण के लिए अगर किसी मैसेज में अचानक पैसे मांगने की बात हो, संदिग्ध लिंक हो, KYC अपडेट करने का दबाव बनाया जा रहा हो या किसी इनाम का लालच दिया जा रहा हो, तो सिस्टम उसे संभावित Scam Message मानकर चेतावनी दिखा सकता है।
OTP और बैंक फ्रॉड से मिलेगी सुरक्षा
भारत में सबसे ज्यादा साइबर ठगी बैंकिंग और OTP फ्रॉड के जरिए होती है। कई ठग खुद को बैंक अधिकारी बताकर यूजर्स से OTP और बैंक डिटेल मांग लेते हैं। WhatsApp का नया फीचर ऐसे संदिग्ध मैसेज को पहचानने में मदद कर सकता है और यूजर को सावधान रहने का संकेत दे सकता है।
AI की मदद से होगा Scam Detection
WhatsApp इस फीचर में AI और मशीन लर्निंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर सकता है। जब भी किसी ऐप में नया सुरक्षा फीचर आता है, तो सबसे बड़ा सवाल प्राइवेसी को लेकर उठता है। WhatsApp का कहना है कि यूजर्स की प्राइवेसी उसकी प्राथमिकता है। इसलिए नया फीचर इस तरह तैयार किया जा रहा है कि यूजर की निजी चैट कंपनी के सर्वर तक न पहुंचे और एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन बरकरार रहे।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







