Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार OTT: नेटफ्लिक्स पर मस्ट वॉच हैं ये 8 जासूसी सीरीज, मिली हैं...

OTT: नेटफ्लिक्स पर मस्ट वॉच हैं ये 8 जासूसी सीरीज, मिली हैं शानदार IMDb रेटिंग

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/22/1200x900/netflix_watch_list_1792661133377_7xkx_1792661140130_6aaC_48c759f3-d748-43f0-bf63-f8cadb630004_VJpP.png

अगर आप जासूसी सीरिज के शौकीन हैं तो हम आपको नेटफ्लिक्स की 8 ऐसी वेब सीरीज के बारे में बता रहे हैं जो समीक्षकों को काफी पसंद आई हैं। इन वेब सीरीज को आप वीकेंड पर बैठकर देख सकते हैं। 

अगर आप जासूसी सीरीज के शौकीन हैं, तो नेटफ्लिक्स पर कुछ ऐसी सीरीज मौजूद हैं जो आपको बिल्कुल भी मिस नहीं करनी चाहिए। ये वो सीरीज है जो फिल्मों और सीरीज की समीक्षा करने वालों को भी खूब पसंद आई हैं। इनमें ऐसी सीरीज भी मौजूद हैं जो जासूसी के थ्रिल के साथ-साथ आपको कॉमेडी का डोज भी देंगी।

1.आरण्यक

IMDb रेटिंग: 7.7

सीरीज के बारे में: 8 एपिसोड की ये सीरीज साल 2021 में रिलीज हुई थी। सीरीज की कहानी हिमाचल प्रदेश के एक काल्पनिक पहाड़ी शहर ‘सिरोणा’ पर आधारित है। यहां एक विदेशी पर्यटक की हत्या और उसकी बेटी के गायब होने का रहस्यमयी मामला सामने आता है। इस मामले को सुलझाने के लिए दो ऐसे अधिकारी साथ आते हैं जिनके काम करने का तरीका बिल्कुल अलग होता है।

ये भी पढ़ें: 19 से 25 अक्टूबर के बीच रिलीज हो रहीं 14 फिल्में और सीरीज, नेटफ्लिक्स पर आएंगी 6

2. द रेजिडेंस

IMDb रेटिंग: 7.7

सीरीज के बारे में: ये एक अमेरिकी डार्क कॉमेडी जासूसी सीरीज है। इस सीरीज की कहानी व्हाइट हाउस में हुए एक मर्डर के इर्द-गिर्द घूमती है। इसके बाद एक तेज दिमाग वाली जासूस कॉर्डीलिया कप इसे मामले को सुलझाने के लिए व्हाइट हाउस में आती हैं। इस सीरीज में आपको जासूसी वाला थ्रिल और कॉमेडी का डोज भी मिलेगा।

3. कोहरा

IMDb रेटिंग: 7.5

सीरीज के बारे में: ये एक डार्क क्राइम थ्रिलर जासूसी सीरीज है। सीरीज के अबतक दो सीजन आ चुके हैं। सीरीज की पहला सीजन एक NRI दूल्हे की मौत के इर्द-गिर्द घूमता है। वहीं, सीरीज का दूसरा सीजन बंधवा मजदूरी जैसे गंभीर मुद्दे के इर्द-गिर्द घूमता है। इस सीरीज में बरुन सोबती, मोना सिंह और वरुण बडोला जैसे कलाकार नजर आए हैं।

ये भी पढ़ें: 23 अक्टूबर को OTT पर आ रहीं 9 फिल्में-सीरीज, सस्पेंस से लेकर कॉमेडी तक मिलेगा सबकुछ

4. लैंड ऑफ सिन

IMDb रेटिंग: 5.7

सीरीज के बारे में: ये एक स्वीडिश क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज है। सीरीज में 5 एपिसोड्स हैं। सीरीज की कहानी एक लड़के की मौत के इर्द-गिर्द घूमती है। इस लड़के की मौत पहले तो लगता है कि सुसाइड है, लेकिन बाद में जासूस साबित करता है कि ये हत्या है। इस मौत के मामले को सुलझाते-सुलझाते कई हैरान करने वाले राज सामने आते हैं।

5. डियर चाइल्ड

IMDb रेटिंग: 7.3

सीरीज के बारे में: 6 एपिसोड की ये सीरीज साल 2023 में रिलीज हुई थी। सीरीज की कहानी एक महिला और उसके बच्चों के सालों के अपहरण, कैद और उनके रहस्यमयी ढंग से भाग निकलने की खौफनाक घटना के इर्द-गिर्द घूमती है।

ये भी पढ़ें: माइथोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म, 7.9 है इसकी रेटिंग, सितंबर 2026 में हुई है रिलीज

6. डेड बॉयज डिटेक्टिव्स

IMDb रेटिंग: 7.5

सीरीज के बारे में: 8 एपिसोड की ये सीरीज साल 2024 में रिलीज हुई थी। ये एक सुपरनेचुरल हॉरर कॉमेडी एक्शन सीरीज है। सीरीज की कहानी दो ऐसे लड़कों के इर्द-गिर्द घूमती है जो मरने के बाद एक जासूसी एजेंसी बनाते हैं। ये दो भूत मिलकर भूतों से जुड़े अजीबो-गरीब अलौकिक रहस्यों को सुलझाते हैं।

7. Dept Q

IMDb रेटिंग: 8.1

सीरीज के बारे में: साल 2025 में रिलीज हुई इस सीरीज में 9 एपिसोड्स हैं। सीरीज की कहानी एक ऐसे जासूस के इर्द-गिर्द घूमती है जिसके साथ एक खतरनाक गोलीकांड होता है। इस घटना के बाद वो वापस से अपने काम पर लौटता है। उसे ऐसे मामलों की जिम्मेदारी सौंपी जाती है, जो सालों से अनसुलझे हैं।

8. बॉडीज

IMDb रेटिंग: 7.3

सीरीज के बारे में: 8 एपिसोड की ये सीरीज साल 2023 में रिलीज हुई थी। ये एक साइंस-फिक्शन क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज है। सीरीज की कहानी चार अलग-अलग टाइम में घटी एक ही रहस्मयी घटना के इर्द-गिर्द घूमती है। चार अलग-अलग समय कालों के जासूस इस मामले को सुलझाने की कोशिश करते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN