Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Ott डेब्यू करने से घबरा रहे थे सनी देओल, बोले थे- मैं...

Ott डेब्यू करने से घबरा रहे थे सनी देओल, बोले थे- मैं 60 साल का हो गया हूं तो अब…

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/30/1200x900/sud_1793353916981_LQsX_1793353926370_ndu1_d71e628a-a430-40b7-9699-13ba6b45cf02_SHNc.jpg

सनी देओल ने फिल्म इक्का से ओटीटी डेब्यू किया था। सनी की इस फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। अब रुचिका ने बताया कि क्यों सनी इसके लिए पहले झिझक रहे थे।

सनी देओल की फिल्म इक्का ओटीटी में रिलीज हुई थी। सनी जिनकी 4 दशक से फिल्में सिर्फ थिएटर में रिलीज हो रही हैं, उनका ये ओटीटी डेब्यू था। हालांकि एक्टर इसके लिए पहली बार में तैयार नहीं थे। वह थोड़ा हिचकिचा रहे थे ओटीटी डेब्यू के लिए क्योंकि इसमें कोई एक्शन सीक्वेंस नहीं था जिसमें दर्शक उन्हें देखना पसंद करते हैं।

सनी क्यों झिझक रहे थे

नेटफ्लिक्स इंडिया में ओरिजिनल फिल्म्स की डायरेक्टर रुचिका कपूर शेख ने हाल ही में बताया कि सनी ने इस प्रोजेक्ट को लेकर क्या रुख अपनाया था और आखिर किस बात ने उन्हें इसमें काम करने के लिए मना लिया।

रुचिका कपूर शेख के मुताबिक सनी कई सालों से एक्शन फिल्में करते हैं और उन्हें एक्शन में देखना दर्शक भी काफी पसंद करते हैं। इसी वजह से वह कोर्टरूम ड्रामा इक्का करने को लेकर पूरी तरह से श्योर नहीं थे।

सनी क्यों घबरा रहे थे

रुचिका ने कहा, ‘हम सनी सर के साथ इक्का में काम कर रहे थे और वह काफी परेशान थे कि इसमें कोई एक्शन नहीं था। मैंने उन्हें कहा कि यही तो खूबसूरती है स्ट्रीमिंग की। हम कोर्टरूम ड्रामा जैसी जानी-पहचानी जॉनर करेंगे, आपको उस जॉनर में रखेंगे और फिर देखेंगे कि बात कहां तक जाती है। 2 महीने बाद या तो मैं आपको कहूंगी कि इसमें एक्शन सीन रखते हैं या आप मुझे बोलोगे कि ये बुरा आइडिया नहीं है। तो देखते हैं ये कहां तक जाएगी।’

रुचिका ने बताया कि सनी को अपने करियर के इस पड़ाव पर डेब्यू करने की बात काफी मजेदार लगी। नेटफ्लिक्स के दर्शकों के सामने उन्हें पेश करने की बार-बार कोशिशों के बावजूद एक्टर ने एक सवाल के साथ जवाब दिया।

सनी बोले थे 60 साल का हो गया हूं

उन्होंने कहा था, ‘मैं 60 साल का हो गया हूं। मैं डेब्यू कैसे कर सकता हूं? वह प्रोजेक्ट को हां बोलने के बाद भी झिझक रहे थे। वहीं बॉर्डर 2 भी तभी रिलीज हुई थी इसलिए सनी सोच रहे थे कि क्या इसका सही समय है कि नहीं।’

उन्होंने कहा कि आप श्योर हो? बॉर्डर अभी आई है(बॉर्डर 2 हाल ही में रिलीज हुई)। हालांकि, आखिरकार उन्होंने टीम पर ट्रस्ट करने और फिल्म में अपना बेस्ट देने का फैसला किया। वह बोले कि मैं आप लोगों के साथ जाऊंगा और मैं अपना सब कुछ दे दूंगा।

इक्का के बारे में जानें

इक्का की बात करें तो इसे सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में सनी के साथ अक्षय खन्ना लीड रोल में थे। फिल्म नेटफ्लिक्स पर अवेलेबल है। जब ये स्ट्रीम हुई थी तभी इसने नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 पर जगह बना ली थी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN