Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/04/1200x900/irumudi__1_1791107946642_ezsE_1791107961221_U6OL_2d1dfc8c-a142-49f2-bcdc-6d24220d3eb5_c3bg.jpgनेटफ्लिक्स पर एक फिल्म आते ही नंबर बन गई है। जी हां ये मूवी नंबर-1 पर ट्रेंड कर रही है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी खूब कमाल दिखाया था।
ओटीटी लवर्स को हमेशा ही नई फिल्मों और सीरीज के रिलीज का बेसब्री से इंतजार रहता है। आज थिएटर से ज्यादा लोगों का झुकाव ओटीटी की तरफ है। ऐसा इसलिए क्योंकि लोग घर पर बैठकर अपने परिवार और फ्रेंड्स के साथ फिल्में और सीरीज एंजॉय कर सकते हैं। ऐसे में अब नेटफ्लिक्स पर एक फिल्म आते ही नंबर बन गई है। जी हां ये मूवी नंबर-1 पर ट्रेंड कर रही है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी खूब कमाल दिखाया था। आइए जानते हैं कौन सी है वो फिल्म…
ये है वो फिल्म
हम बात कर रहे हैं तेलुगू सिनेमा की शानदार फिल्म ‘इरुमुडी’ की। ये फिल्म 1 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में तेलुगू सिनेमा के सुपरस्टार रवि तेजा लीड रोल में हैं। रवि के अलाव मूवी में प्रिया भवानी शंकर, साई कुमार और बेबी नक्षत्र जैसे कलाकार अहम किरदार में नजर आ रहे हैं। ‘इरुमुडी’ का निर्देशन शिवा निर्वाण हैं। इसके पहले रवि तेजा और शिवा की जोड़ी साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘कुशी’ और ‘भरथा महाशयुलकु विज्ञाप्ति’ (2026) में काम करते हुए नजर आए थे
क्या है फिल्म की कहानी
रवि तेजा की ‘इरुमुडी’ की बात करें तो ये एक बेहद ही इमोशनल और दिल छू लेने वाली कहानी है। इसमें एक पिता और बेटे के बीच के रिश्ते को बेहद ही खूबसूरती से दिखाया गया है। मूवी में एक छोटी बच्ची की कहानी देखने के लिए मिलती है। इसकी कहानी रवि तेजा और छोटी बच्ची के इर्द-गिर्द घूमती है। मूवी में दिखाया गया है कि कैसे वो अपनी बच्ची के लिए पूरी दुनिया से लड़ जाता है। लेकिन फिल्म में ट्विस्ट तब आता है, जब एक मर्डर हो जाता है और सबको लगता है कि रवि तेजा यानी तिरुनाथ ने किया है। बस यहीं से पूरी कहानी एक अलग मोड़ ले लेती है। इसमें रवि तेजा के अपोजिट एक्ट्रेस प्रिया भवानी शंकर लीड रोल में हैं।
इतनी है IMDb रेटिंग
रवि तेजा की ‘इरुमुडी’ को दर्शकों और क्रिटिक्स के शानदार रिव्यू मिले हैं। फिल्म को आईएमडीबी पर भी अच्छी रेटिंग मिली है। इसे आईएमडीबी पर 10 में से 7.1 की रेटिंग मिली है।
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
रवि तेजा की 2026 की तेलुगु एक्शन ड्रामा फिल्म ‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर भारत में कुल कलेक्शन करीब 228.2 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, दुनिया भर में इसने करीब 259 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




