Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार OTT पर आ रही हैं साउथ की 5 फिल्में, इनमें से एक...

OTT पर आ रही हैं साउथ की 5 फिल्में, इनमें से एक को मिली है 8.6 की IMDb रेटिंग

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/17/1200x900/Grit_and_Glory__A_Cinematic_Ensemble_1794878882335_dUnM_1794878887167_sGks_0a3d0ab3-dad5-4341-b67e-9f1686366276_IODO.png

Upcoming South Movies and Series: इस हफ्ते OTT पर साउथ की 5 नई फिल्में और सीरीज रिलीज होंगी। इनमें रोमांस, कॉमेडी, हॉरर और थ्रिलर का मजा मिलेगा। यहां देखिए पूरी लिस्ट।

16 से 22 नवंबर के बीच OTT पर रोमांस, कॉमेडी, सस्पेंस और हॉरर का तड़का लगने वाला है। इस हफ्ते कई दिलचस्प फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं। खास बात यह है कि इनमें एक फिल्म ऐसी भी है, जिसे IMDb पर 8.6 रेटिंग मिली है। आइए आपको इस फिल्म के साथ-साथ इस हफ्ते OTT पर आने वाली दूसरी फिल्मों और सीरीज के बारे में बताते हैं।

मिस्टर एंड मिसेज ऑफिस (Mr & Mrs Office)

एक्टर्स: प्रदीप एंटनी, स्नेहा मणिमेगलाई, सनम शेट्टी और मगिझ थिरुमेनी

डायरेक्टर: अब्दुल कबीज

जॉनर: ऑफिस कॉमेडी

कहां देखें: जियोहॉटस्टार

रिलीज डेट: 18 नवंबर, 2026

इस सीरीज की कहानी अरिवु और ऐश्वर्या नाम के एक मैरिड कपल की है। घर पर दोनों एक-दूसरे के साथ खुशहाल जिंदगी बिताते हैं, लेकिन ऑफिस में उन्हें अपनी शादी का सच छिपाकर रखना पड़ता है। दरअसल, दोनों एक ही दफ्तर में काम करते हैं और वहां किसी को भी उनके रिश्ते के बारे में पता नहीं होता है। ऐसे में उन्हें अपने बॉस और हर बात पर नजर रखने वाले सहकर्मियों से बचकर रहना पड़ता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि दोनों कब तक अपने रिश्ते का राज छिपाकर रख पाते हैं।

अनबिल अवन (Anbil Avan)

एक्टर्स: अशोक सेलवन, प्रीति मुकुंदन, रेवती, साबुमोन अब्दुसमद, कादिरबालू, महा दिल्ली गणेश और आकाश मुरुगन

डायरेक्टर: आर. कार्तिकेयन

जॉनर: रोमांटिक थ्रिलर

कहां देखें: सोनी लिव

रिलीज डेट: 20 नवंबर, 2026

इस फिल्म की कहानी सूर्या और इयल नाम के एक शादीशुदा कपल की है। दोनों शहर की भागदौड़ भरी जिंदगी छोड़कर पहाड़ी इलाके में बसने का फैसला करते हैं। इयल का सपना वहां एक खूबसूरत होमस्टे शुरू करने का है। इसके लिए दोनों मिलकर एक पुश्तैनी बंगला खरीदते हैं। हालांकि, उनकी नई जिंदगी में मुश्किलें तब शुरू होती हैं, जब इलाके का एक ताकतवर व्यक्ति उन्हें घर से बाहर निकालने की कोशिश करता है। लगातार मिल रही धमकियों के बाद सूर्या अपनी पत्नी और घर को बचाने के लिए उससे मुकाबला करने का फैसला करता है।

अनुमाना पक्षी (Anumana Pakshi)

एक्टर्स: राग मयूर, मेरिन फिलिप, प्रिंस सेसिल, ब्रह्माजी और रासी

डायरेक्टर: विमल कृष्णा

जॉनर: कॉमेडी थ्रिलर

कहां देखें: सन नेक्स्ट (SunNXT)

रिलीज डेट: 20 नवंबर, 2026

फिल्म की कहानी सनी नाम के एक कंटेंट क्रिएटर की है, जिसे हर बात पर शक करने और सवाल पूछने की आदत है। एक दिन उसका दोस्त कश्मीर से फोन करके मदद मांगता है। इसके बाद सनी अपने एक दोस्त के साथ उसकी मदद करने पहुंच जाता है, लेकिन वहां खुद ही मुसीबत में फंस जाता है। इसी दौरान उसकी मुलाकात कन्या कुमारी नाम की लड़की से होती है और वह उसकी योजनाओं में उलझ जाता है। कहानी में नया मोड़ तब आता है, जब सनी के दोस्त की मौत हो जाती है।

हाइकू (Haiku)

एक्टर्स: एगन, श्रीदेवी अपल्ला, फेमिना जॉर्ज, अदिर्ची अरुण और सुब्रमण्यन सेतु

डायरेक्टर: युवराज चिन्नासामी

जॉनर: रोमांटिक ड्रामा

कहां देखें: नेटफ्लिक्स

रिलीज डेट: 20 नवंबर, 2026

फिल्म की कहानी मनोहरन नाम के एक लड़के की है, जिसे प्यार से मानो बुलाया जाता है। इंजीनियरिंग कॉलेज से निकाले जाने के बाद वह एक गर्ल्स कॉलेज में एडमिशन लेता है, जहां वह अकेला लड़का होता है। इसी दौरान उसे पावलाकोडी से प्यार हो जाता है, लेकिन शक के कारण दोनों का रिश्ता टूट जाता है। कई साल बाद मानो चेन्नई में नौकरी करने लगता है। यहां उसकी मुलाकात निवेथा नाम की एक ट्रेनी से होती है। निवेथा भी अपने पुराने रिश्ते के दर्द से बाहर निकलने की कोशिश कर रही होती है। धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे के करीब आने लगते हैं। लेकिन तभी मानो की जिंदगी में उसका पुराना प्यार फिर लौट आता है।

418

एक्टर्स: चैत्रा जे. आचार, रमेश इंदिरा, सूर्य राज वीरबथिनी, चरण लक्काराजू, प्रीति पगडाला, शशांक पाटिल, श्री वैष्णव और श्रीकांत गणेश

डायरेक्टर: कीर्तन नादगौड़ा

जॉनर: हॉरर, साइकोलॉजिकल थ्रिलर

कहां देखें: नेटफ्लिक्स

रिलीज डेट: 20 नवंबर, 2026

अगर आपको डरावनी और रहस्यमयी कहानियां पसंद हैं, तो यह फिल्म आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है। खास बात यह है कि इसे IMDb पर 8.6 रेटिंग मिली है। फिल्म की कहानी एक मेडिकल कॉलेज की ऐसी इमारत के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे पिछले 15 साल से बंद करके रखा गया है। स्थानीय लोगों के विरोध के बावजूद जब इस इमारत को दोबारा खोला जाता है, तो वहां अजीब और डरावनी घटनाएं होने लगती हैं। इसके बाद शुरू होता है रहस्यों और खौफ का सिलसिला।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN