Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार OTT: साल 2026 की 5 बेस्ट क्राइम थ्रिलर फिल्में ये रहीं, सीट...

OTT: साल 2026 की 5 बेस्ट क्राइम थ्रिलर फिल्में ये रहीं, सीट से हिलने नहीं देगी कहानी

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/09/1200x900/wewdfftf_1794229315973_vppS_1794229319676_Yfl9_021ca60b-ab4e-4e93-aaf4-9940686a5211_nP81.jpg

इस साल शानदार थ्रिलर फिल्में आई हैं। अगर आप भी इस हफ्ते कुछ सस्पेंस से भरा देखना चाहते हैं तो ये लिस्ट आपके लिए है। जानिए इस साल की 5 बेस्ट क्राइम सस्पेंस थ्रिलर फिल्में।

इस साल शानदार फिल्मों का धमाका हुआ है। सस्पेंस और थ्रिलर से भरी इन फिल्मों ने ऑडियंस को सीट से हिलने भी नहीं दिया। IMDB रेटिंग के मामले में भी ये फिल्में छाई रहीं। किसी की कहानी ने छाप छोड़ी तो कुछ एक्टर्स की परफॉरमेंस जानदार रहीं। अगर आप इस साल आई बेस्ट थ्रिलर फिल्मों को देखना चाहते हैं तो ये लिस्ट आपके लिए है। इन्हें आप OTT प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।

कर्तव्य

कुछ समय पहले सैफ अली खान की फिल्म कर्तव्य आई थी। इस फिल्म में वो एक पुलिस अधिकारी के किरदार में थे। कहानी के बच्चे की मौत और रूढ़िवादी सोच से जुड़ी हुई है। फिल्म शुरू से लेकर अंत तक एक सस्पेंस से भरी हुई है। सैफ अली खान की परफॉरमेंस को पसंद किया गया था। इस फिल्म से पत्रकार सौरभ द्विवेदी ने भी अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। हालांकि, उनके काम को ज्यादा पसंद नहीं किया गया। इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

गजब रात

हाल में मनोज बाजपाई की एक फिल्म आई है जिसका नाम है गजब रात। फिल्म की कहानी एक रात और एक लड़की के इर्दगिर्द घूमती है। कुछ लोग उस लड़की की मारना चाहते हैं। मनोज बाजपाई का किरदार एक भ्रष्ट पुलिस अधिकारी का है लेकिन कहानी जैसे-जैसे आगे बढती है ये उए पुलिस वाला एक नेक दिल इंसान बन जाता है। फिल्म नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है।

बबिता सिंह रिपोर्टिंग

प्राइम वीडियो पर हाल में एक फिल्म आई थी बबिता सिंह रिपोर्टिंग। ये एक महिला पुलिसकर्मी की कहानी है। ओस फिल्म में बबिता के एक बचपन के दोस्त बंसी का मर्डर हो जाता है। बबिता उसके कातिल का पता लगाने की कोशिश में लग जाती है। फिल्म की कहानी सीट से बांधे रखेगी। इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

गांधारी

तापसी पन्नू की फिल्म गांधारी की कहानी ऑडियंस को पसंद आई थी। ये फिल्म एक ऐसी महिला की थी जो अपनी बेटी के अपहरण के बाद अंधी हो जाती है। वो बेटी की तलाश करती है और मानव तस्करी करने वालों तक पहुंच जाती है। इस एक्शन क्राइम थ्रिलर की कहानी प्रभाव छोड़ने वाली थी। इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

मर्दानी 3

रानी मुखर्जी एक बार फिर इंस्पेक्टर शिवानी शिवाजी राव बनकर थिएटर पर लौटीं थीं। फिल्म में उनकी छाप छोड़ने वाली परफॉरमेंस थी। शिवानी ऐसे बच्चों की तलाश करती है जो अचानक गायब हो रहे हैं। बाद में उसकी तलाश एक गैंग तक पहुंचती है। इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN