Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार OTT: 14 से 20 सितंबर के बीच रिलीज हो रहीं 13 फिल्में...

OTT: 14 से 20 सितंबर के बीच रिलीज हो रहीं 13 फिल्में और सीरीज, नेटफ्लिक्स पर आएंगी 7

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/13/1200x900/14-20_ott-release_1789322039436_1ba240bb-4ddc-40ea-8234-37c9b8940e29_1789322044572_a8f6b5f0-a35a-418a-adfa-5ba45e1a67bd_6bb0df40-01c6-42d9-9491-56cb29e07e46_7c795831-2470-4024-bae1-1c746232dd66.png

Upcoming OTT Release: ये हफ्ता ओटीटी पर शानदार रहने वाला है। इस हफ्ते नेटफ्लिक्स से लेकर जियो हॉटस्टार और प्राइम वीडियो पर 13 फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं। 

नेटफ्लिक्स, जियो हॉटस्टार और प्राइम वीडियो पर इस हफ्ते 13 फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं। इन फिल्मों और सीरीज की लिस्ट में एक्शन थ्रिलर से लेकर रोमांटिक और सस्पेंस फिल्में शामिल हैं। हम आपको इन फिल्मों और सीरीज की लिस्ट बता रहे हैं।

1.बेस्ट ऑफ द बेस्ट

OTT: नेटफ्लिक्स

रिलीज डेट: 18 सितंबर

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक अमेरिकी कॉमेडी फिल्म है। फिल्म की कहानी दो बचपन के पक्के दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है। ये दोनों दोस्त UCLA की कॉम्पिटिटिव बॉलीवुड-फ्यूजन डांस टीम में हिस्सा लेते हैं और कॉलेज चैंपियनशिप की कड़ी और जबरदस्त प्रतिस्पर्धा वाली दुनिया का सामना करते हैं।

2. लस्ट स्टोरीज 3

OTT: नेटफ्लिक्स

रिलीज डेट: 18 सितंबर

फिल्म/सीरीज के बारे में: लस्ट स्टोरीज 3 चार लघुफिल्मों का संकलन है। इन फिल्मों को इंडस्ट्री के अलग-अलग डायरेक्टर्स ने डायरेक्ट किया है। लस्ट स्टोरीज का पहला सीजन 2018 में आया था। वहीं, दूसरा सीजन साल 2023 में आया था।

3. जाकिर खान स्पेशल पापा यार

OTT: नेटफ्लिक्स

रिलीज डेट: 18 सितंबर

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये कॉमेडियन जाकिर खान का स्पेशल है। इस स्पेशल एक्ट में जाकिर खान अपने ही अंदाज में अपने बचपन के कुछ किस्सों को दर्शकों के साथ शेयर करते नजर आएंगे।

4. सिनर्स

OTT: नेटफ्लिक्स

रिलीज डेट: 18 सितंबर

फिल्म/सीरीज के बारे में: सिनर्स एक अमेरिकी हॉरर फिल्म है। ये एक वैम्पायर हॉरर फिल्म है। फिल्म में माइकल बी. जॉर्डन डबल रोल में नजर आए हैं। फिल्म को रयान कूगलर ने डायरेक्ट किया है।

5. नॉट अ स्ट्रेंजर

OTT: नेटफ्लिक्स

रिलीज डेट: 17 सितंबर

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक तुर्की ड्रामा सीरीज है। सीरीज की कहानी एक न्यू मॉम के इर्द-गिर्द घूमती है। अपने बच्चे और करियर के बीच फंडा बैलेंस बनाने के लिए एक नैनी को काम पर रखती है। लेकिन वो नैनी अपने साथ कई राज छिपाए होती है।

6. द स्कैंडल

OTT: नेटफ्लिक्स

रिलीज डेट: 18 सितंबर

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक रोमांटिक कोरियन सीरीज है। सीरीज की कहानी एक चालाक महिला और बदनाम प्लेबॉय के इर्द-गिर्द घूमती है। ये दोनों एक विधवा को अपने खतरनाक खेल में फंसा लेते हैं।

7.इरुमुडी

OTT: नेटफ्लिक्स

रिलीज डेट: 18 सितंबर

फिल्म/सीरीज के बारे में: इरुमुडी एक तेलुगु भाषा की फिल्म है। फिल्म की कहानी बेटी और पिता के खूबसूरत रिश्ते को दिखाती है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.2 है।

8. गणपति बाप्पा मोरया

OTT: जियो हॉटस्टार

रिलीज डेट: 14 सितंबर

फिल्म/सीरीज के बारे में: गणपति उत्सव की शुरुआत होने वाली है। इस मौके पर जियो हॉटस्टार पर ये फिल्म आ रही है। इस फिल्म में भगवान गणेश के जीवन को दिखाया जाएगा।

9. बाप्पा का उत्सव

OTT: जियो हॉटस्टार

रिलीज डेट: 14 सितंबर

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक इवेंट रियलिटी शो है। इस शो में बॉलीवुड स्टार्स ग्रैंड तरीके से गणेश उत्सव का जश्न मनाते नजर आएंगे। आपको बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स की परफॉर्मेंस देखने को मिलेंगी।

10. द ममी

OTT: जियो हॉटस्टार

रिलीज डेट: 17 सितंबर

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक सुपर-नेचुरल हॉरर फिल्म है। फिल्म एक ऐसे परिवार की कहानी है जो अपनी लंबे समय से लापता, आंशिक रूप से ममी बन चुकी बेटी से मिलता है और धीरे-धीरे परिवार को महसूस होता है कि उनकी बेटी के साथ कुछ गड़बड़ है।

11. इंडिया क टॉप 1 पर्सेंट

OTT: जियो हॉटस्टार

रिलीज डेट: 19 सितंबर

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक क्विज रियलिटी गेम शो है। शो को अनिल कपूर होस्ट करेंगे। कंटेस्टेंट्स को इस खेल में मजेदार सवालों के जवाब देने होंगे।

12. थुडक्कम

OTT: जियो हॉटस्टार

रिलीज डेट: 18 सितंबर

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक मलयालम भाषा की फिल्म है। ये एक मार्शल आर्ट्स ड्रामा फिल्म है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.1 है।

13. नीग्ली

OTT: प्राइम वीडियो

रिलीज डेट: 16 सितंबर

फिल्म/सीरीज के बारे में: नीग्ली एक क्राइम ड्रामा सीरीज है। सीरीज की कहानी एक प्राइवेट इन्वेस्टिगेटर फ्रांसिस नियली और उनकी पुरानी मिलिट्री सहयोगी रह चुकी दोस्त के इर्द-गिर्द घूमती है। दोनों को पता चलता है कि उनके एक पुराने करीबी दोस्त की एक संदिग्ध दुर्घटना में मौत हो गई है। इसके बाद दोनों इस मौत का सच पता लगाते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN