Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार OTT: 26 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच रिलीज हो रहीं 19...

OTT: 26 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच रिलीज हो रहीं 19 फिल्में और सीरीज, नेटफ्लिक्स पर आएंगी 11

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/25/1200x900/26-1nov_ott_1792924632949_TwpQ_1792924641741_AquT_2df95fa0-04eb-48fd-85b4-878fde7656b6_Pvzs.png

OTT Release: ये हफ्ता ओटीटी लवर्स के लिए मजेदार होने वाला है। नेटफ्लिक्स से लेकर सोनी लिव, प्राइम वीडियो और जियो हॉटस्टार पर 15 से ज्यादा फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं। 

ओटीटी लवर्स के लिए ये हफ्ता काफी शानदार रहने वाला है। 26 अक्टूबर से लेकर 1 नवंबर के बीच अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर 19 फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं। इस लिस्ट में एक्शन थ्रिलर से लेकर कॉमेडी कंटेंट शामिल है। आइए जानते हैं किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर क्या हो रहा रिलीज।

1.ढिंढोरा

रिलीज डेट: 28 अक्टूबर

OTT: नेटफ्लिक्स

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक कॉमेडी सीरीज है। इस सीरीज को साल 2021 में BB Ki Vines यूट्यूब चैनल पर प्रसारित किया गया था। अब ये शो नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रहा है। सीरीज के क्रिएटर भुवन बाम हैं। वहीं, हिमांक गौड़ ने सीरीज को डायरेक्ट किया है। ये सीरीज एक मिडल क्लास परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है जिसकी लॉटरी लगती है। लॉटरी लगने के बाद इस परिवार के साथ ऐसी घटनाएं होती हैं जो आपको खूब हंसाएंगी। इस सीरीज के सीजन 2 का भी ऐलान हो चुका है। सीजन 2 की रिलीज डेट का अभी खुलासा नहीं हुआ है।

2. अक्का

रिलीज डेट: 30 अक्टूबर

OTT: नेटफ्लिक्स

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक क्राइम थ्रिलर सीरीज है। सीरीज की कहानी 1980 के दक्षिण भारत के एक काल्पनिक शहर पेरनुरु पर आधारित है। इस शहर में महिलाएं आपराधिक साम्राज्य चलाती हैं। सीरीज में कीर्ति सुरेश, राधिका आप्टे और तन्वी आजमी जैसे कलाकार नजर आएंगे। सीरीज को धर्मराज शेट्टी ने डायरेक्ट किया है।

3. मीठे में क्या है

रिलीज डेट: 30 अक्टूबर

OTT: नेटफ्लिक्स

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक फैमिली ड्रामा कॉमेडी फिल्म है। फिल्म को राधिका बंसल ने डायरेक्ट किया है। ऋत्विक भौमिक, रोहिणी हट्टंगडी, आयशा रजा मिश्रा, अभय कौल, तराना राजा, गौरव के. शर्मा और विक्रम बख्शी जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म की कहानी एक ऐसे परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है जो दिवाली के मौके पर इकट्ठा होते हैं। इस पार्टी में अलग-अलग जनरेशन के रिश्तेदार एक साथ आते हैं। फिर एक के बाद एक ऐसे राज खुलते हैं जो हंगामा मचा देते हैं।

4. डेड एंड जॉब

रिलीज डेट: 30 अक्टूबर

OTT: नेटफ्लिक्स

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक सर्वाइवल, वर्कप्लेस हॉरर ड्रामा सीरीज है। सीरीज की कहानी ब्योन ह्योक जून के इर्द-गिर्द घूमती है। ब्योन ह्योक जून कर्ज के एक जाल से खुद को निकालने के लिए हैरान करने वाली पार्ट-टाइम नौकरी करता है जो उसके जीवन में उथल-पुथल मचा देती है।

5. ऑब्सेस

रिलीज डेट: 30 अक्टूबर

OTT: नेटफ्लिक्स

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक मिडिल ईस्टर्न हॉरर और साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज है। सीरीज की ये कहानी एक ऐसे शख्स के बारे में जो अपने पिता के निधन पर कुवैत वापस लौटता है। यहां आकर वो अपने अतीत के एक खतरनाक रिलेशनशिप में दोबारा फंस जाता है।

6. बलराव: ब्लड आईलैंड

रिलीज डेट: 29 अक्टूबर

OTT: नेटफ्लिक्स

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक फिलीपींस की हॉरर-मिस्ट्री सीरीज है। सीरीज की कहानी एक ऐसी महिला के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपनी मां के गायब होने के कई सालों बाद तक उन्हें ढूंढती है। इस मिशन पर वो एक ऐसे खतरनाक द्वीप पर पहुंचती है जहां उसका सामना अपने ही परिवार से जुड़े कुछ रहस्यों से होता है।

7. सब-इंस्पेक्टर युगंधर

रिलीज डेट: 30 अक्टूबर

OTT: नेटफ्लिक्स

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक तेलुगु क्राइम थ्रिलर फिल्म है। फिल्म को राघवेंद्र कटारी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की कहानी एक ऐसे पुलिस इंस्पेक्टर के इर्द-गिर्द घूमती है जिसे एक सीरियल किलर को पकड़ना है।

8. बार्बी इन द नटक्रैकर

रिलीज डेट: 1 नवंबर

OTT: नेटफ्लिक्स

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये बच्चों के लिए एनिमेटेड फिल्म है। फिल्म की कहानी बार्बी और उसकी बहन केली की कहानी है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.4 है।

9. हाउ टू रूइन दिवाली

रिलीज डेट: 30 अक्टूबर

OTT: नेटफ्लिक्स

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक दक्षिण अफ्रीकी कॉमेडी सीरीज है। सीरीज की कहानी जुलु और साउथ अफ्रीकी-इंडियन कपल की कहानी है जो दिवाली के मौके पर अपने परिवारों को मिलाते हैं। इस दिवाली के मौके पर कुछ मजेदार टकराव आपको देखने को मिलेंगे।

10. कोलिजन कोर्स

रिलीज डेट: 30 अक्टूबर

OTT: नेटफ्लिक्स

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक स्पैनिश क्राइम थ्रिलर फिल्म है। मड्रिड में आर्थिक संकट के दौर के बीच कुछ डकैत एक बैंक पर धावा बोल देते हैं।

11. अवराचन एंड सन्स

रिलीज डेट: 30 अक्टूबर

OTT: नेटफ्लिक्स

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक मलयालम भाषा की पारिवारिक कॉमेडी फिल्म है। फिल्म को अमल शीला थंबी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की कहानी एक मनमौजी, लापरवाह पिता अवराचन और उसके दुखी बेटों के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है।

12. जब जिद्द पर आ गईं पार्वती

रिलीज डेट: 26 अक्टूबर

OTT: जियो हॉटस्टार

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक पौराणिक सीरीज है। इस सीरीज में माता पार्वती की कहानी को दर्शकों के सामने पेश किया जाएगा।

13. करवाचौथ: 7 जन्मों का उत्सव

रिलीज डेट: 29 अक्टूबर

OTT: जियो हॉटस्टार

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक स्पेशल इवेंट आधारित सीरीज होगी। सीरीज में आपके पसंदीदा ऑन-स्क्रीन कपल्स के दिल छू लेने वाली लव-स्टोरीज को दिखाया जाएगा।

14. लव ऑलवेज

रिलीज डेट: 30 अक्टूबर

OTT: जियो हॉटस्टार

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक तमिल रोमांटिक कॉमेडी फैंटेसी सीरीज है। सीरीज की कहानी दो ऐसे कपल्स के इर्द-गिर्द घूमती है जिनके शरीर काले जादू के वजह से एक दूसरे से बदल जाते हैं।

15. ऑब्सेशन

रिलीज डेट: 30 अक्टूबर

OTT: जियो हॉटस्टार

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक अमेरिकी सुपरनेचुरल साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है। फिल्म की कहानी बियर नाम के लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है। बियर निक्की को एक-तरफा प्यार करता है और उसे पाने के लिए विश विलो नामक खतरनाक खिलौने का इस्तेमाल करता है। इसके बाद खौफनाक घटनाएं घटती हैं।

16. एपोकलिप्स जी: न्यू वर्ल्ड

रिलीज डेट: 30 अक्टूबर

OTT: प्राइम वीडियो

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक स्पैनिश हॉरर फिल्म है। फिल्म की कहानी वायरस (TSJ) से तबाह हो चुके स्पेन के इर्द-गिर्द घूमती है।

17. LOL: लास्ट वन लाफिंग फिलीपींस सीजन 2

रिलीज डेट: 30 अक्टूबर

OTT: प्राइम वीडियो

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक फिलीपीनी कॉमेडी रियलिटी शो है। अगर आपको स्टैंड-अप कॉमेडी शो पसंद हैं तो आपके लिए ये परफेक्ट है।

18. सियॉन

रिलीज डेट: 26 अक्टूबर

OTT: जी5

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक तमिल भाषा की एक्शन ड्रामा फिल्म है। ये फिल्म एक पूर्व सैनिक के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है जो अब एक सामाजिक कार्यकर्ता बन गया है। फिल्म को शिवकुमार मुरुगेसन ने डायरेक्ट किया है।

19. इम्मोर्टल

रिलीज डेट: 30 अक्टूबर

OTT: सोनी लिव

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये तमिल भाषा की हॉरर थ्रिलर फिल्म है। फिल्म को मरियप्पन चिन्ना ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की कहानी एक 1000 साल पुरानी खून पीने वाली पिशाच को दिखाती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN