Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार OTT : 9 एपिसोड की यह सीरीज है एक्शन, सस्पेंस और क्राइम...

OTT : 9 एपिसोड की यह सीरीज है एक्शन, सस्पेंस और क्राइम का जबरदस्त डोज, 7 है इसकी आईएमडीबी रेटिंग

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/16/1200x900/nxl_1789585739153_XrGZ_1789585753153_juoZ_44c4b421-ddc5-482f-84ec-a6495e45fd97_EuWU.jpg

आज हम आपको एक ऐसी क्राइम थ्रिलर सीरीज के बारे में बताएंगे जिसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर काफी पसंद किया गया है। यह सीरीज 2020 में आई थी।

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई क्राइम थ्रिलर फिल्में और सीरीज अवेलेबल हैं। अगर आप भी शौकीन हैं क्राइम थ्रिलर सीरीज के तो आज हम आपको एक ऐसी सीरीज के बारे में बताते हैं जिसे क्रिटिक्स और दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था। इस सीरीज में जबरदस्त ट्विस्ट, टर्न्स के साथ सस्पेंस भी है।

क्या है सीरीज की स्टोरी

जिस सीरीज की हम बात कर रहे हैं वो है नक्सलबाड़ी। नक्सलबाड़ी साल 2020 में आई क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज है। इसमें स्पेशल टास्क फोर्स ऑफिसर की स्टोरी दिखाई है जो महाराष्ट्र में नक्सलियों को रोकने की कोशिश करते हैं। कहानी की शुरुआत होती है जब नक्सली गढ़चिरौली के जंगलों में एक स्थानीय विधायक के काफिले को उड़ा देते हैं। एसटीएफ एजेंट राघव जोशी को फिर एक सीक्रेट मिशन में भेजा जाता है कि वे इन नक्सलियों को खत्म करें।

राघव को पता चलता है कि हिंसा के पीछे FICA नाम की कंपनी का एक बड़ा कॉर्पोरेट माइनिंग प्रोजेक्ट है, जिसे अंबर केसवानी (आमिर अली) मैनेज करते हैं।

जबरदस्त सस्पेंस और थ्रिलर से भरी है सीरीज

जैसे-जैसे राघव जंगल के संघर्ष और शहरी नेटवर्क की गहराई में उतरता है, उसका मिशन बहुत पर्सनल हो जाता है। उसे बचपन के सदमे और उस इलाके से जुड़े अपने अतीत के काले राज परेशान करते हैं। इस सीरीज में कॉर्पोरेट जगत की रणनीतिक चालें, हिंसक कार्रवाई और धोखे देखने को मिलते हैं और कहानी एक जबरदस्त फाइनल मुकाबले के साथ खत्म होती है।

परफॉर्मेंस को किया पसंद

सीरीज में राजीव खंडेलवाल की परफॉर्मेंस को काफी पसंद किया गया था। उन्होंने स्पेशल टास्क फोर्स ऑफिसर का किरदार काफी अच्छा निभाया था।

सीरीज की स्टार कास्ट

पार्थो मित्रा द्वारा डायरेक्टेड इस सीरीज में राजीव के साथ टीना दत्ता, श्रीजिता डे, आमिल अली, सत्यदीप मिश्रा, शक्ति आनंद हैं।

कहां देख सकते हैं सीरीज को

9 एपिसोड की इस सीरीज को अगर आप देखना चाहते हैं तो इसे जी5 में देख सकते हैं। अच्छी चीज ये है कि इसे आप परिवार और दोस्तों के साथ देख सकते हैं।

आईएमडीबी रेटिंग

वहीं इसकी आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो नक्सलबाड़ी की रेटिंग 7 है।

जंगल में होनी थी रियल में शूटिंग

बता दें कि पहले सीरीज की शूटिंग मध्य प्रदेश के जंगल में होनी थी। लेकिन फिर कोविड की वजह से हर जगह लॉकडाउन हो गया था और फिल्म की शूटिंग रोक दी गई थी।

लेकिन फिर जैसे ही लॉकडाउन खत्म हुआ इसके बाद गोवा में शूटिंग शिफ्ट कर दी गई थी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN