Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Ott Must Watch : 8.2 रेटिंग वाली ये साइको थ्रिलर फिल्म देखी?...

Ott Must Watch : 8.2 रेटिंग वाली ये साइको थ्रिलर फिल्म देखी? कूट-कूट कर भरा है सस्पेंस

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/04/1200x900/balan_1788485992690_24b22759-1ec6-460e-a97f-c547c7367944_1788486004270_4b4228c9-afa0-4d7c-aea0-90ea7f179fae_5e58395e-f025-4e57-b30f-8b32b03426f1_70d8573e-f896-4f2a-8178-7fcf01a0ff4e.jpg

आज हम आपको जी 5 की एक फिल्म के बारे में बताने वाले हैं जो साइको थ्रिलर है। ये फिल्म जी 5 की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली मूवी में से एक है।

जी 5 पर आपने अब तक कई तरह की फिल्में या वेब सीरीज देखी होंगी। इस प्लेटफॉर्म पर थ्रिलर, सस्पेंस, एक्शन, हॉरर फिल्में या वेब सीरीज शामिल हैं। अब हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने वाले जो जी 5 की सबसे पसंद की जाने वाली फिल्म है। इस फिल्म की कहानी एक बच्चे के इर्द गिर्द घूमती है और इसकी आईएमडीबी रेटिंग भी काफी अच्छी है।

जी 5 पर छाई हुई है ये मलयालम साइकोलॉजिकल फिल्म

दरअसल, बालन: द ब्वॉय 2 घंटे 30 मिनट की मलयालम साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म की कहानी एक टीनएज बच्चे की है जो अपनी मां को ढूंढने के लिए निकलता है।

क्या है फिल्म बालन: द ब्वॉय की स्टोरी

दरअसल, उसकी मां जेल से रिहा होकर इधर-उधर भटकती है और अलग-अलग नाम रखती है तो बालन समझ नहीं पाता है कि ऐसा क्यों और क्या हो रहा है।

बालन अपनी मां से इतना प्यार करता है कि वह उसकी कही हर बात को मानता है, लेकिन फिर एक दिन अचानक उसकी मां गायब हो जाती है। वह अकेला हो जाता है और इसके बाद अपनी मां को ढूंढने के लिए पास्ट के कुछ चीजों को खोदकर निकालता है। इस फिल्म में जबरदस्त सस्पेंस है जो आपको एंड तक सीट से उठने नहीं देगी।

बालन द बॉय ने बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ कमाए थे

बालन द बॉय 19 जून को थिएटर में रिलीज हुई थी। फिल्म ने टोटल 33.54 करोड़ की कमाई की थी। वहीं 31 जुलाई से ये ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही है। जब ये फिल्म ओटीटी पर आई तो ये उसकी टॉप ट्रेंडिंग की लिस्ट में शामिल थी।

2026 की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म है बालन

बता दें कि बालन द बॉय साल 2026 की मलायलम की 8वीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म है।

आईएमडीबी रेटिंग

बालन द बॉय की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो इसे काफी अच्छी रेटिंग मिली है। मूवी की 8 आईएमडीबी रेटिंग है।

कौन हैं डायरेक्टर और क्या है स्टार कास्ट

वहीं यह मलयालम फिल्म जी5 पर हिंदी, तेलुगु, तमिल और कन्नड़ भाषा में भी अवेलेबल है। फिल्म को चिदंबरम ने डायरेक्ट किया है जिन्होंने इससे पहले मंजुम्मल बॉय डायरेक्ट की थी और इसमें के.आर, मोहम्मद जिनान, फरजाना पलाथिंगल और जीन पॉल लाल अहम किरदार में हैं।

इन शॉर्ट अगर आप वीकेंड पर एक बेस्ट सस्पेंसफुल मूवी देखना चाहते हैं तो आपके लिए ये मूवी परफेक्ट है। एक बच्चे की इतनी जबरदस्त परफॉर्मेंस है कि आप खुद भी उसकी तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाएंगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN