Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार OTT Releases: जियो हॉटस्टार पर इस हफ्ते होगा इन 8 सीरीज का...

OTT Releases: जियो हॉटस्टार पर इस हफ्ते होगा इन 8 सीरीज का धमाका, एक को मिली 8.8 की रेटिंग

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/13/1200x900/8d3182b7-a70a-4286-96e5-0d30c8f7b9b9_1791889883657_YHu1_1791889895520_k9Yg_0a7c4a1f-20f7-4262-9e9e-a7c826e1476e_OPWa.png

जियो हॉटस्टार पर अगले 3 दिनों में शानदार वेब सीरीज और शोज देखने मिलने वाले हैं। इस बार फिल्में नहीं ये एंटरटेनिंग सीरीज आ रही है। कॉमेडी से लेकर थ्रिलर, मेडिकल ड्रामा और साइंस फिक्शन कंटेंट आ रहा है। 

जियो हॉटस्टार पर इस हफ्ते शानदार वेब सीरीज और शोज का धमाका होने वाला है। इस हफ्ते आपको कॉमेडी, थ्रिलर के साथ मेडिकल और साइंस फिक्शन ड्रामा सीरीज भी देखने को मिलने वाली हैं। साथ ही करण जौहर का टॉक शो कॉफी विद करण सीजन 9, रोडीज रीबिर्थ, मार्वल की मिनी सीरीज और भी बहुत कुछ देखने को मिलने वाला है। जानिए इस हफ्ते ऑडियंस को क्या देखने को मिलने वाला है। ये रही लिस्ट-

कॉफी विद करण सीजन 9

डेट – 14 अक्टूबर

OTT प्लेटफार्म- जियो हॉटस्टार

भाषा-हिंदी

करण जौहर एक बार फिर अपना पॉपुलर टॉक शो कॉफी विद करण सीजन 9 लेकर आ गए हैं। शो का पहला प्रोमो सामने आ गया है। इस बार सलमान खान करण के शो के नए सीजन की शुरुआत करने वाले हैं। शो की धमाकेदार शुरुआत होने वाली है। इस शो को आप कल बुधवार यानी 14 अक्टूबर से जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं। सलमान के अलावा इंडस्ट्री से कई बड़े सेलेब्रिटी इस शो का हिस्सा बनते नजर आएंगे।

विजन क्वेस्ट

डेट – 14 अक्टूबर

OTT प्लेटफार्म- जियो हॉटस्टार

भाषा-इंग्लिश

विजन क्वेस्ट नाम की मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की एक मिनी सीरीज है। इस मिनी सीरीज में वाइट बिजन की कहानी दिखाई जाएगी जो अपनी असली पहचान को खोजने की कोशिश में लगा हुआ है। ये सीरीज 14 अक्टूबर से जियो हॉटस्टार पर देखी जा सकती है। इस सीरीज को पॉपुलैरिटी जबरदस्त है। IMDB पर 8.8 की रेटिंग मिली है।

क्रिस्टल लेक

डेट – 15 अक्टूबर

OTT प्लेटफार्म- जियो हॉटस्टार

भाषा-इंग्लिश

एक और इंग्लिश सीरीज जिसका नाम है क्रिस्टल लेक। ये एक हॉरर सीरीज है जिसमें लिंडा कार्ड़ेल्लिनी ने लीड रोल निभाया है विलियम कटलेट, डेविन केस्लेर जैसे एक्टर्स इस सीरीज में नजर आएंगे। ये एक मिस्ट्री, हॉरर ड्रामा है जो 15 अक्टूबर से जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकेगा।

कप्पी स्क्वाड

डेट – 15 अक्टूबर

OTT प्लेटफार्म- जियो हॉटस्टार

भाषा-मलयालम

जियो हॉटस्टार पर मलयालम फिल्मों और सीरीज का भी धमाका होने वाला है। एलक मलयालम सीरीज आने वाली है जिसका नाम है ‘कप्पी स्क्वाड’। इस सीरीज की कहानी 4 एडल्ट लोगों पर बेस्ड है। इस सीरीज में उन चारों की जिंदगियों की खुशियों, मुश्किलों को दिखाया जाएगा। ये चारों सीरीज में अपनी इनसिक्यूरिटी, ईगो और स्वाभिमान के बीच उलझे हुए नजर आएंगे। ये सीरीज 15 अक्टूबर से देखी जा सकती है।

ग्रे’ज एनाटोमी

डेट – 15 अक्टूबर

OTT प्लेटफार्म- जियो हॉटस्टार

भाषा-इंग्लिश

एक्शन, रोमांस, कॉमेडी फिल्मों और सीरीज के बीच एक अमेरिकन मेडिकल ड्रामा सीरीज ‘ग्रे’ज एनाटोमी’ आने वाली है। इस सीरीज में पॉपुलर सर्जन डॉक्टर एलिस ग्रे की बेटी मेरेडिथ ग्रे एक हॉस्पिटल में पर्सनल और प्रोफेशनल चुनौतियों का सामना करती दिखेगी। इस सीरीज को आप 15 अक्टूबर से जियो हॉटस्टार पर देख सकेंगे।

9-1-1 सीजन 10

डेट – 15 अक्टूबर

OTT प्लेटफार्म- जियो हॉटस्टार

भाषा-इंग्लिश

9-1-2001 एक ऐसी सीरीज है जिसमें लॉस एंजिल्स में पैरामेडिक्स, फायरफाइटर्स, डिस्पैचर्स और पुलिस अधिकारियों जैसे ‘फर्स्ट रिस्पॉन्डर्स’ के काम को दिखाया गया है। इस सीरीज को पहले ऑडियंस और क्रिटिक्स ने अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। अब इसका नया सीजन आ रहा है जिसे आप 15 अक्टूबर से जियो हॉटस्टार पर देख सकेंगे।

MTV रोडीज: रोडीज रीबिर्थ

डेट – 16 अक्टूबर

OTT प्लेटफार्म- जियो हॉटस्टार

भाषा-हिंदी

MTV रोडीज एक यूथ बेस्ड पॉपुलर रियलिटी शो है जिसके पिछले लभगभ सभी सीजन हिट रहे हैं। अब इस शो का नया वर्जन आ रहा है। इस नए वर्जन में वीजे बानी, नेहा धूपिया, प्रिंस नरूला, निखिल चिनप्पा जैसे स्टार नजर आ सकते हैं। ये शो 16 अक्टूबर से जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।

टल्सा किंग: सीजन 4

डेट – 16 अक्टूबर

OTT प्लेटफार्म- जियो हॉटस्टार

भाषा-इंग्लिश

टल्सा किंग को पहले भी ऑडियंस ने खूब पसंद किया है। पहले तीनों सीजन को ऑडियंस हिट रहे हैं। अब इस कॉमेडी क्राइम ड्रामा सीरीज का नया सीजन आ रहा है। इस सीरीज में सिल्वेस्टर स्टालन, मार्टिन स्टार, जय विल जैसे एक्टर्स नजर आने वाले हैं जो पहले ही अपनी पहचान बना चुके हैं। आप 16 अक्टूबर से इस सीरीज को जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN