Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/15/1200x900/OTT_Web_Series_1781526986083_1781526986213_a478dfa5-f11f-45a4-9bab-d89a0bedf963.jpgOTT Series: ओटीटी प्लेटफॉर्म जैसे जियोहॉटस्टार, अमेजन प्राइम वीडियो, सोनी लिव आदि पर ‘एस्पिरेंट्स’ जैसी कई वेब सीरीज है। हमने इनमें 7 वेब सीरीज के बारे में आपको बताया है।
अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज ‘एस्पिरेंट्स’ पसंद थी? हां! क्या आपको इसी तरह की और सीरीज देखनी हैं? हां! फिर तो यहां दी गई लिस्ट आपके काम आ सकती है। इस लिस्ट में ‘एस्पिरेंट्स’ जैसी वेब सीरीज के बारे में बताया गया है जो ओटीटी पर स्ट्रीम कर रही हैं। इन सीरीज में उन स्टूडेंट्स की कहानी दिखाई गई है जो पढ़ाई कर रहे हैं और करियर में आगे बढ़ना चाहते हैं।
1. घर वापसी
ओटीटी- डिज्नी प्लस हॉटस्टार
आईएमडीबी रेटिंग- 8.7
‘घर वापसी’ इमोशनल फैमिली ड्रामा है। शेखर बेंगलुरु में रहता है और अपनी कॉर्पोरेट नौकरी खो देता है। मजबूरी में आकर शेखर अपने होमटाउन इंदौर लौट आता है। शुरुआत में शेखर को अपने घर में लगता है, लेकिन धीरे-धीरे वो अपने परिवार, भाई-बहनों और पुराने दोस्तों की अहमियत को समझता है।
2. ऑपरेशन एमबीबीएस
ओटीटी- यूट्यूब
आईएमडीबी रेटिंग- 8.3
‘ऑपरेशन एमबीबीएस’ तीन मेडिकल स्टूडेंट्स- निशांत, साक्षी और हुमा की जिंदगी पर आधारित है। तीनों भारत के एक नामी मेडिकल कॉलेज में एडमिशन लेते हैं और फिर शुरू होता है पढ़ाई का दबाव। इस सीरीज में मेडिकल स्टूडेंट्स का रात-रात भर जागकर पढ़ना, रैगिंग और लाशों पर प्रैक्टिकल करने के डर को बहुत करीब से दिखाया गया है।
3. देहाती लड़के
ओटीटी- अमेजन मिनी टीवी
आईएमडीबी रेटिंग- 6.9
‘देहाती लड़के’ की कहानी उत्तर प्रदेश के एक छोटे से गांव से आए लड़के ‘रजत’ की है, जो यूपीएससी की तैयारी करने लखनऊ शहर जाता है। यहां उसे बड़े शहर की चकाचौंध, आजादी, नए दोस्त और पहला प्यार मिलता है।
4. इंजीनियरिंग गर्ल्स
ओटीटी- जी5
आईएमडीबी रेटिंग- 6.8
‘इंजीनियरिंग गर्ल्स’ में इंजीनियरिंग कॉलेज की तीन लड़कियों- साबू, प्रेरणा और मगरी के नजरिए से इंजीनियरिंग लाइफ को दिखाती है। इसमें कॉलेज के असाइनमेंट, हॉस्टल के ड्रामे, लड़कों के साथ डेटिंग के चक्कर और करियर बनाने के सपनों को बड़े ही मजेदार और हल्के-फुल्के अंदाज में पेश किया गया है।
5. गर्ल्स हॉस्टल
ओटीटी- सोनी लिव
आईएमडीबी रेटिंग- 7.7
इस सीरीज में डेंटल कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल की कहानी बताई गई है। इसमें चार लड़कियों के बीच की तकरार, दोस्ती और हॉस्टल की राजनीति पर फोकस किया गया है। लड़कियों के हॉस्टल के अंदर की दुनिया कैसी होती है, कैसे वे सीनियर-जूनियर के झगड़ों से निपटती हैं और लड़कों के हॉस्टल के साथ उनकी राइवलरी कैसी होती है, इसे ड्रामे के साथ बुना गया है।
6. क्रैश कोर्स
ओटीटी- अमेजन प्राइम वीडियो
आईएमडीबी रेटिंग – 7.3
इस सीरीज में दो बड़े कोचिंग इंस्टीट्यूट्स के बीच की दुश्मनी और राजनीति को दिखाया गया है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे आईआईटी और मेडिकल की तैयारी करने आए मासूम छात्रों पर माता-पिता की उम्मीदों और कोचिंग सेंटर्स के बिजनेस का भयंकर दबाव होता है। ये ‘कोटा फैक्ट्री’ जैसी ही है, लेकिन इसका अंदाज थोड़ा ज्यादा डार्क और ड्रामेटिक है।
7. जमनापार
ओटीटी- अमेजन प्राइम वीडियो
आईएमडीबी रेटिंग – 7.9
इस सीरीज में एक सीए की कहानी बताई गई है। पहले वो सीए की पढ़ाई करता है, फिर जमनापार से निकलने का सपना देखता है और फिर राजनीति का शिकार बन जाता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







