Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार OTT Watch: कॉमेडी से लेकर क्राइम थ्रिलर तक, वीकेंड को खास बनाएंगी...

OTT Watch: कॉमेडी से लेकर क्राइम थ्रिलर तक, वीकेंड को खास बनाएंगी ये 7 फिल्में

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/24/1200x900/hotstar_weekend_24_10_1792813636659_UUyV_1792813646865_SU0F_bffb55b1-2269-4177-9570-890fba28c248_J9YB.png

Jio Hotstar List: अगर वीकेंड पर आप कुछ अच्छा देखना चाहते हैं तो हम आपको जियो हॉटस्टार की कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बता रहे हैं जिसे आप शनिवार और रविवार को एंजॉय कर सकते हैं। 

जियो हॉटस्टार पर हाल ही में कुछ शानदार फिल्में जोड़ी गई हैं। इस लिस्ट में कुछ नई और पुरानी फिल्मों के नाम शामिल हैं। इस वीकेंड पर आप इन फिल्मों को घर बैठे एंजॉय कर सकते हैं। लिस्ट में शामिल इन फिल्मों में इमोशनल फैमिली ड्रामा से लेकर क्राइम थ्रिलर फिल्में शामिल हैं। आपको इस लिस्ट में साल 1940 में रिलीज हुई एक फिल्म भी मिलेगी। इन सभी फिल्मों को आप वीकेंड पर निपटा सकते हैं।

1.मोआना

फिल्म के बारे में: ये फिल्म 9 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद अब ये फिल्म जियो हॉटस्टार पर रिलीज की गई है। फिल्म की कहानी मोआना नाम की लड़की की है जो अपने द्वीप को एक अभिशाप से बचाने के लिए अपनी समुद्री यात्रा पर निकल पड़ती है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 5.8 है। फिल्म को थोम्स कैल ने डायरेक्ट किया है।

ये भी पढ़ें: माइथोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म, 7.9 है इसकी रेटिंग, सितंबर 2026 में हुई है रिलीज

2. आर्यभट्ट का जीरो

फिल्म के बारे में: ये एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। फिल्म में हिमांश कोहली, रवि किशन और सोनाली सहगल जैसे कलाकार नजर आए हैं। फिल्म की कहानी बग्गू नाम के एक लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है जिसको उसका परिवार और समाज जीरो समझता है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8.1 है। फिल्म को कमल चंद्रा ने डायरेक्ट किया है।

3. बाजार

फिल्म के बारे में: इस लिस्ट में साल 2018 में रिलीज हुई सैफ अली खान की क्राइम थ्रिलर फिल्म बाजार भी शामिल है। फिल्म की कहानी रिजवान अहमद के इर्द-गिर्द घूमती है जो इलाहाबाद से मुंबई आता है और शेयर बाजार की दुनिया में बड़ा नाम कमाने के लिए किसी को भी धोखा देने को तैयार है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.5 है। फिल्म को गौरव के चावला ने डायरेक्ट किया है।

ये भी पढ़ें: जी5 की इस क्राइम थ्रिलर सीरीज के तीनों सीजन रहे हैं हिट, 7.7 है इसकी Imdb रेटिंग

4. एवरीबडी लव्स सोहराब हांडा

फिल्म के बारे में: ये फिल्म साल 2023 में रिलीज हुई थी। ये एक मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्म है। फिल्म की कहानी सोहराब हांडा के मर्डर के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म की कहानी मर्डर करने वाले का पता लगाने की दिशा में आगे बढ़ती है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6 है। फिल्म को रजत कपूर ने डायरेक्ट किया है।

5. सर्चिंग

फिल्म के बारे में: ये एक मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म है। फिल्म की कहानी एक ऐसे पिता के इर्द-गिर्द घूमती है जिसकी बेटी गायब हो गई है और वो उसे ढूंढने की कोशिश करता है। इस खोज में उसे अपनी बेटी के लैपटॉप पर कुछ हैरान करने वाले खुलासे होते हैं। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.6 है।

ये भी पढ़ें: नेटफ्लिक्स, जी5 और प्राइम वीडियो पर रिलीज हुईं 6 थ्रिलर फिल्में-सीरीज, देखें लिस्ट

6. द ग्रेट डिक्टेटर

फिल्म के बारे में: लिस्ट में साल 1940 में रिलीज हुई चार्ली चैप्लिन की फिल्म द ग्रेट डिक्टेटर है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8.4 है। फिल्म की कहानी एक एक ऐसे यहूदी नाई के इर्द-गिर्द घूमती है जिसकी याददाश्त चली गई है। जब वो अपने आस-पास की चीजों को समझने की कोशिश करता है तो उसे समझ आता है कि वो एक तानाशाह के अत्याचारों के बीच फंस गया है।

7. कड़वी हवा

फिल्म के बारे में: ये फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई थी। फिल्म को नील माधव पांडा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में संजय मिश्रा लीड रोल में नजर आए हैं। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.9 है। फिल्म के प्लॉट की बात करें तो फिल्म की कहानी यह कहानी राजस्थान के धौलपुर जिले के एक सूखे और बंजर गांव ‘महुआ’ और बुंदेलखंड के इलाकों पर आधारित है। ये फिल्म किसानों की आत्महत्या की गंभीर समस्या के बारे में बात करती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN