Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Ott Watch : ड्रग ट्रायल से ली जाती है गरीबों की जान,...

Ott Watch : ड्रग ट्रायल से ली जाती है गरीबों की जान, मेडिकल की दुनिया का सच जान बर्दाश्त नहीं कर पाएंगे आप; 7.3 है Imdb

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/27/1200x900/human_1795802950539_ua7g_1795802961911_IiwX_439d6b02-8299-4945-9bed-afdc86b1b018_eylm.jpg

आज हम आपको एक ऐसी सीरीज के बारे में बताने वाले हैं जिसमें मेडिकल की दुनिया के ऐसे शॉकिंग किस्से बताए गए हैं जिन्हें जानकर आपको हैरान हो जाएंगे और आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

ओटीटी पर कई तरह की फिल्में और सीरीज अवेलेबल हैं जैसे क्राइम, थ्रिलर, हॉरर, कॉमेडी। अब अगर आपको मेडिकल क्राइम ड्रामा सीरीज देखना पसंद है तो हम आपको एक ऐसी ही सीरीज के बारे में बताते हैं जिसमें अस्पताल, मेडिकल ट्रायल्स और पॉलिटिक्स सब दिखाया है। यह सीरीज 2022 में आई थी।

क्या है सीरीज की स्टोरी

यह सीरीज एक भारतीय मेडिकल थ्रिलर वेब सीरीज़ है जिसकी कहानी भोपाल पर आधारित है। यह सीरीज फार्मास्युटिकल कंपनियों, अस्पतालों और राजनेताओं के उस काले गठजोड़ को दिखाती है जो गरीब लोगों पर अवैध रूप से दवाओं के परीक्षण (human drug trials) करके उनका शोषण करते हैं।

इसमें डॉक्टर गौरी नाथ को दिखाया गया है जो एक पावरफुल डॉक्टर हैं और भोपाल के मैनहटन अस्पताल की को फाउंडर भी। वह अपने एम्बीशन को आगे बढ़ाने और एक सुविधा केंद्र बनाने के लिए सौदों में हेरफेर करती हैं और कठोर फैसले लेती हैं।

वहीं दूसरी तरफ हैं डॉक्टर सायरा सभ्रवाल जो एक कार्डियक सर्जन हैं और मैनहटन अस्पताल में अपॉइंट होती हैं। लेकिन तभी उसे पता चलता है कि जो एक्सपैरिमेंट हो रहा है वो एथिकली गलत है और इसके साइड इफेक्ट्स हैं। मंगू (विशाल जेठवा भोपाल की झुग्गी बस्ती का एक लड़का है जो अपने परिवार को पालने के लिए मुर्दाघर में काम करता है। उसका और उसके आसपास के लोगों की लाइफ ट्रायल्स की वजह से खराब हो जाती है। वहीं अशोक वैद्य और वायु फर्मा ये जानते हुए कि इस ट्रायल से लोगों पर जानलेवा खतरा होगा इसके बाद भी उसे ट्राय करते हैं।

इसमें जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न्स आते हैं जो सीरीज से आपको इंगेज रखती है। इसके अलावा इसमें दोनों लीड एक्ट्रेस के किसिंग सीन ने सबको हैरान कर दिया था।

सीरीज का क्या है नाम

जिस सीरीज की हम बात कर रहे हैं उसका नाम है ह्यूमन। ह्यूमन सीरीज पॉपुलर और सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली मेडिकल थ्रिलर सीरीज है।

कहां देख सकते हैं सीरीज

इस सीरीज को अगर आपको देखना है तो इसे आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

कितनी है रेटिंग

इस मेडिकल क्राइम ड्रामा सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 7.5 है। यह जियो हॉटस्टार की सबसे पॉपुलर और पसंद की जाने वाली सीरीज है।

सीरीज के डायरेक्टर और कास्ट

इस सीरीज को विपुल अमृतलाल शाह और मोजेज सिंह ने डायरेक्ट किया है। इसकी लीड कास्ट शेफाली शाह और कीर्ति कुल्हारी हैं। इनके अलावा सीरीज में विशाल जेठवा, राम कपूर, सीमा बिस्वास, मोहन अगाशे, आदित्य श्रीवास्तव, आसिफ खान, इंद्राणी सेन गुप्ता, अतुल कुमार हैं।

आईएमडीबी की रिपोर्ट के मुताबिक ये साइंस फिक्शन सीरीज ह्यूमन्स, 2012 की स्वेडिश सीरीज रियल ह्यूमन्स की अडैप्टेड है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN