Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/17/1200x900/taman_1794940841634_lcDj_1794940851770_iWE3_1e574585-f088-4ecf-9866-e5626b090bae_9hhq.jpgआज हम आपको तमन्ना भाटिया की एक ऐसी वेब सीरीज के बारे में बताते हैं जिससे उन्होंने तमिल डिजिटल डेब्यू किया था। इसकी रेटिंग भी काफी शानदार है।
ओटीटी पर क्राइम, थ्रिलर, सस्पेंस और साइकोलॉजिकल वेब सीरीज और फिल्में अवेलेबल हैं। अगर आपको कोई डार्क क्राइम साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज देखनी है तो आपको हम ऐसी ही एक सीरीज के बारे में बताते हैं। इस सीरीज की खास बात यह है कि इसमें जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न्स हैं और हर एपिसोड के साथ आप फिल्म से बंध जाएंगे। यह तमिल क्राइम ड्रामा सीरीज है।
क्या है सीरीज की स्टोरी
इस वेब सीरीज की स्टोरी एक मशहूर क्राइम नॉवेलिस्ट से शुरू होती है जो अल्जाइमर की बीमारी से जूझ रहे हैं। लेकिन फिर एक दिन उनकी लाइफ में भयानक मोड़ आता है जब वह मर्डर सीन पर एक लाश के साथ पाए जाते हैं। हालांकि उन्हें बिल्कुल याद नहीं आता कि क्या हुआ था। अब उनकी बेटी अनुराधा एक एथिकल हैकर है और वह अपने पिता को बेगुनाह साबित करने की कोशिश करती है और उन्हें पुलिस से बचाने के लिए लड़ती है।
इंस्पेक्टर सुदलाई ऑफिशियल पुलिस इन्क्वायरी करते हैं जबकि अनु असली दोषियों की तलाश करते हुए अपने ही पास्ट के गहरे रहस्यों और काली सच्चाइयों का पता लगाती है। अब क्या अनुराधा अपने पिता को इंसाफ दिला पाएगी या उसकी लाइफ में क्या कुछ होता है, इसके लिए आपको सीरीज देखनी होगी।
इस सीजन के 7 एपिसोड्स हैं जिसमें मिस्ट्री, साइकोलॉजिकल और डार्क कहानी दिखाई जाती है।
सीरीज का नाम और कास्ट के बारे में जानें
इस सीरीज का नाम नवंबर स्टोरी है जिसे इंदिरा सुब्रमण्यम ने डायरेक्ट किया है। सीरीज में तमन्ना भाटिया, जी एम कुमार और विवेक प्रसन्ना अहम किरदार में थे।
कहां देख सकते हैं सीरीज
इस सीरीज को अगर आपको देखना है तो इसे आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार में देख सकते हैं। इस सीरीज को काफी पसंद किया गया था।
कितनी है रेटिंग
नवंबर स्टोरी की आईएमडीबी रेटिंग 7.6 है जो कि काफी अच्छी है।
नवंबर स्टोरी के जरिए तमन्ना का डिजिटल डेब्यू
तमन्ना ने इस सीरीज के जरिए तमिल डिजिटिल डेब्यू को लेकर एक इंटरव्यू में कहा था, ‘मेरा ध्यान बहुत कम समय के लिए एक जगह टिका रहता हैl यह एक शानदार थ्रिलर और क्राइम स्टोरी हैl’
इस बारे में बताते हुए तमन्ना भाटिया कहती है, ‘कोरोना के पहले मैं कई कहानियां सुन रही थी इनमें वेब सीरीज ज्यादा थीl मैं वेब सीरीज पर काम करना चाहती थीl मेरा ध्यान बहुत कम समय के लिए रहता है अगर मैं कोई वेब सीरीज देखती हूं तो मैं 15 मिनट में बंद कर देती हूं या तो मैं उसे पूरा देखती हूंl यह मुझे मदद करता है क्योंकि मुझे ध्यान भटकने पर अच्छा नहीं लगताl’
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




