Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Ott Watch : देशप्रेम, जज्बा और कुर्बानी से भरी ये 7 एपिसोड...

Ott Watch : देशप्रेम, जज्बा और कुर्बानी से भरी ये 7 एपिसोड की सीरीज आपको झकझोर देगी, 8.2 है इसकी रेटिंग

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/12/1200x900/zdk_1789238543485_9c7a7d61-63f9-46b1-bba3-ccfe15de0769_1789238552405_04941a1b-8e5f-458d-b065-ae66f83bfbbf_c2f985d0-1e38-438a-a327-55c3cb85c0c4_16123b87-508c-4332-9318-2eb0c1ffcb96.jpg

आज हम आपको एक ऐसी सीरीज के बारे में बताने वाले हैं जिसे देखकर आपके सोचने का नजरिया बदल जाएगा। ये सीरीज आपको काफी मोटिवेट करेगी।

ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कई तरह की फिल्में और सीरीज मौजूद हैं। अगर आपको थ्रिलर, सस्पेंस और एक मोटिवेशन वाली सीरीज देखवी है तो हम आपको बताते हैं एक सीरीज के बारे में जिसे काफी पसंद किया गया था। इस सीरीज की खास बात यह है कि इसे आप परिवार के साथ भी देख सकते हैं और ये आपको मोटिवेट करेगी।

क्या है जीत की जिद की स्टोरी

जिस सीरीज की हम बात कर रहे हैं वो है जीत की जिद। यह सीरीज एक्स आर्मी ऑफिसर मेजर दीप सिंह सेंगर के हौसले और जिद की असल कहानी पर आधारित है। कारगिल युद्ध के दौरान दीप गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं जिसके बाद डॉक्टर बोलते हैं अब वे कभी चल नहीं पाएंगे। डॉक्टर उन्हें व्हीलचेयर दे देते हैं। लेकिन दीप हार नहीं मानते हैं।

मेजर दीप सिंह भी सीरीज में आए पत्नी के साथ

शो की सबसे अच्छी बात ये है कि इसके हर एपिसोड के एंड में असली मेजर दीप सिंह सेंगर और उनकी पत्नी जया सेंगर को दिखाया जाता है। दोनों खुद कैमरे के सामने आते हैं। वे दर्शकों को जो घटना एपिसोड में दिखाई जाती है उसके बारे में पूरी डिटेल बताते हैं कि वो कब और कैसे हुआ था और उनकी लाइफ पर उसका क्या असर पड़ा था।

परिवार और दोस्तों संग देख सकते सीरीज

ये एक ऐसी सीरीज है जिसे आप परिवार और दोस्तों के साथ देख सकते हैं। इसमें ऑफिसर की देशभक्ति से लेकर एक इसान की दृंढ शक्ति को दिखाया गया है। सीरीज के कई ऐसे सीन हैं जो आपके रोंगटे खरीद कर देगी।

इस सीरीज को विशाल मैंगलोरकर ने डायरेक्ट किया है। वहीं बोनी कपूर ने इसे प्रोड्यूस किया है और इसमें अमित साध, अमृता पूरी, सुशांत सिंह, एली गोनी अहम किरदार में हैं।

अमित ने नहीं किया था बॉडी डबल का इस्तेमाल

ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि इस सीरीज में अमित ने जो मिलिट्री ट्रेनिंग वाले सीन हैं वो खुद दिए हैं। उन्होंने बॉडी डबल का इस्तेमाल करने से मना कर दिया था।

वहीं मिलिट्री के सीन बिल्कुल रियल लगें, इसके लिए मेकर्स ने मेकर्स ने स्पेशल फोर्सेस के असली अधिकारियों को बतौर कंसलटेंट हायर किया था।

कहां देखें इस सीरीज को

अगर आपको इस सीरीज को देखना है तो 7 एपिसोड की इस सीरीज को आप जी5 पर देख सकते हैं।

कितनी है जीत की जिद की आईएमडीबी रेटिंग

वहीं जीत की जिद की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो इस सीरीज की 8.2 रेटिंग है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN