Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/07/1200x900/crime_thriller_jio_hotstar_1780814555300_1780814564916_03c3586c-6020-42f4-ad7e-b3749623c2db.pngDark Crime Comedy Thriller: अगर आपको डार्क क्राइम कॉमेडी थ्रिलर फिल्मों का शौक है तो आपको हॉटस्टार पर हाल ही में रिलीज हुई फिल्म लॉर्ड कर्जन की हवेली जरूर देखनी चाहिए।
जियो हॉटस्टार पर हाल ही में एक डार्क कॉमेडी क्राइम थ्रिलर फिल्म रिलीज हुई है। ये फिल्म शुरू से अंत तक सस्पेंस से आपको बांधे रखती है। अगर आपने ये फिल्म नहीं देखी है तो इसे तुरंत देख डालिए। ये एक बढ़िया फिल्म है। फिल्म की कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, फिल्म दिलचस्प होती जाती है। एक घर में रखा एक बड़ा सा ट्रंक बार-बार अपनी ओर आपका ध्यान खींचता है।
क्या है इस फिल्म का प्लॉट?
हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसका नाम है लॉर्ड कर्जन की हवेली। फिल्म की कहानी कुछ इस तरह है कि एक इरा और बासुकीनाथ (रसिका दुग्गल और परेश पाहुजा) लंदन में रह रहे होते हैं। अपनी पत्नी इरा के कहने पर बासुकीनाथ इरा की एक दोस्त के समर हाउस पर जाता है। समर हाउस में इरा की दोस्त और उसका एक बॉयफ्रेंड (रोहित) होता है।
कैसा है बासुकीनाथ?
इरा और बासुकीनाथ का रिश्ता कोई बहुत अच्छा नहीं होता है। बासुकीनाथ थोड़ा गुस्सैल है, जो अपनी पत्नी इरा का सम्मान नहीं करता है। बासुकीनाथ खुद को ब्रिटिश मानता है क्योंकि वो शुरू से यूनाइटेड किंगडम में रह रहा होता है। वो शादी भारत की एक लड़की से करता है।
एक मजाक जो बन जाता है खतरनाक
इरा और बासुकीनाथ जब समर हाउस पहुंचते हैं, उस घर के हॉल में एक बड़ा सा बक्सा रखा होता है। उस बक्से पर ताला लगा होता है। रोहित एक माजक शुरू करता है। वो कहता है कि बक्से में लॉर्ड कर्जन की लाश है। बासुकीनाथ पहले इसे मजाक की तरह-तरह देखता है, लेकिन फिर उसे उस बक्से के अंदर से आवाज सुनाई देने लगती है। अब बासुकी के लिए ये कोई मजाक नहीं रह गया है। वो रोहित और इरा की दोस्त से कहता है कि वो उसे बक्सा खोलकर दिखाएं। इरा की दोस्त और रोहित बासुकी की बात नहीं मानते हैं।
बस यहीं से फिल्म एत अजीब टर्न ले लेती है। बासुकी जो कदम उठाता है वो परेशान करने वाला होता है। फिल्म उस बक्से की इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में शुरू हुआ एक मजाक क्लाइमेक्स तक पहुंचते-पहुंचते काफी खतरनाक हो जाता है। आखिर क्या है उस बक्से का राज? कौन है लॉर्ड कर्जन? ये आपको फिल्म देखने के बाद पता चलेगा।
रसिका दुग्गल ने किया है शानदार काम
रसिका दुग्गल ने इरा के रोल में शानदार प्रदर्शन किया है। इसके अलावा फिल्म में अर्जुन माथुर, जोहा रहमान, परेश पाहुजा, तन्मय धनानिया, गैरिक हैगन और अंशुमान झा नजर आए हैं।
एक घर में शूट हुई है ये फिल्म
इस फिल्म की खास बात है कि फिल्म का ज्यादातर हिस्सा केवल एक घर के अंदर शूट किया गया है। फिल्म में बहुत ज्यादा लोकेशन्स नहीं हैं। वहीं, फिल्म में गिनती के 7 कलाकार हैं, जिनमें से केवल 4 किरदारों का अहम रोल है। इस फिल्म को अंशुमन झा ने डायरेक्ट किया है।
ये फिल्म 10 अक्टूबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। इस फिल्म को लिमिटेड स्क्रीन्स पर ही रिलीज किया गया था।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




