Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार OTT: अक्टूबर में लगेगा एंटरटेनमेंट का मेला! नेटफ्लिक्स, प्राइम और जियोहॉटस्टार पर...

OTT: अक्टूबर में लगेगा एंटरटेनमेंट का मेला! नेटफ्लिक्स, प्राइम और जियोहॉटस्टार पर आ रही हैं ये धमाकेदार फिल्में-सीरीज

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/30/1200x900/21726145-8F1E-452E-BB70-FEB966872240_1790739310357_KIth_1790739315793_Lm35_1a89b829-73c0-4659-999a-668a114526ee_D5Z7.png

October OTT Releases: अक्टूबर का महीना मजेदार होने वाला है। थिएटर में तो कई सारी फिल्में आने वाली हैं। ओटीटी पर भी मनोरंजन का डोज डबल होने वाला है।

अक्टूबर में ओटीटी पर कई सारी फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं। अब तक जिन सीरीज और फिल्मों की रिलीज डेट ऑफिशियली अनाउंस हुई है उनकी लिस्ट हमने तैयार की है। आइए आपको बताते हैं कि इस बार नेटफ्लिक्स से लेकर अमेजन प्राइम वीडियो पर, क्या-क्या आने वाला है।

1 अक्टूबर

दुपहिया सीजन 2 — अमेजन प्राइम वीडियो

इस बार धड़कपुर में नए घोटाले और मजेदार उलझनें देखने को मिलेंगी। इस कॉमेडी ड्रामा में गजराज राव, रेणुका शहाणे, स्पर्श श्रीवास्तव, भुवन अरोड़ा और दिनेश लाल यादव हैं।

ओह माय डॉग — नेटफ्लिक्स

एक बच्चा अपने खोए हुए कुत्ते मोमो को ढूंढ रहा है। दूसरी तरफ एक मजदूर लापता है और उसका कुत्ता उसे खोजने निकल पड़ता है। इस इन्वेस्टिगेटिव ड्रामा और कॉमेडी में पंकज त्रिपाठी और पवन मल्होत्रा हैं।

ईस्ट ऑफ ईडन — नेटफ्लिक्स

जॉन स्टीनबेक के मशहूर उपन्यास पर बनी यह सात एपिसोड की ड्रामा सीरीज कैथी एम्स और ट्रास्क भाइयों की कहानी दिखाएगी। इसमें फ्लोरेंस प्यू, क्रिस्टोफर एबॉट और माइक फेस्ट हैं।

रोमांचकम — नेटफ्लिक्स

बेंगलुरु में रहने वाले कुछ दोस्त ओइजा बोर्ड आजमाते हैं। इसके बाद उनके घर में अजीब घटनाएं शुरू हो जाती हैं। यह हॉरर कॉमेडी हिंदी, मलयालम, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में उपलब्ध होगी।

लेगो वन पीस — नेटफ्लिक्स

दो भागों के इस एनिमेटेड स्पेशल में उसॉप, टोनी टोनी चॉपर को स्ट्रॉ हैट्स की अब तक की यात्रा लेगो के अंदाज में सुनाएगा।

क्रेजी रिच, इनक्रेडिबली ब्रोक — नेटफ्लिक्स

एक टेक अरबपति दिवालिया हो चुका है, लेकिन दुनिया के सामने अमीर बने रहने का दिखावा कर रहा है। लग्जरी होटल के सुइट में रहते हुए वह अपना राज छिपाने के लिए अजीब तरीके अपनाता है। यह एक डार्क कॉमेडी फिल्म है।

2 अक्टूबर

पूजा मेरी जान — जी5

मृणाल को विक्रम सबके सामने प्रपोज करता है। मृणाल तब तो कुछ नहीं रहती है, लेकिन बाद में उसे रिजेक्ट कर देती है। ऐसे में विक्रम आत्महत्या कर लेता है और मृणाल पर विक्रम को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लग जाता है। अदालत में उसका वकील उसे बचाने की लड़ाई लड़ता है। इस कोर्टरूम ड्रामा और क्राइम थ्रिलर में मृणाल ठाकुर, हुमा कुरैशी, विक्रम सिंह चौहान और विजय राज हैं।

#लव — नेटफ्लिक्स

दो डेटिंग ऐप बनाने वाले लोग एक-दूसरे के मुकाबले में हैं। एक को प्यार में एल्गोरिदम पर भरोसा है, तो दूसरी के लिए लोगों के बीच की केमिस्ट्री ज्यादा मायने रखती है। उनकी यह चुनौती कब रोमांस में बदल जाती है, यही इस तमिल रोमांटिक कॉमेडी सीरीज की कहानी है। इसमें अर्जुन दास और ऐश्वर्या लक्ष्मी हैं।

बेथलेहम कुडुंबा यूनिट — जियोहॉटस्टार

निविन पॉली और ममिता बैजू की यह मलयालम फैमिली कॉमेडी ड्रामा परिवार की आपसी खींचतान और रिश्तों के इर्द-गिर्द घूमती है। सिनेमाघरों के बाद फिल्म अब OTT पर आ रही है।

पंथादिक्काम — जी5

आठ एपिसोड की यह मलयालम सीरीज केरल के लोगों के फुटबॉल प्रेम को वैशाख पेराम्बरा की यात्रा के जरिए दिखाती है। सीरीज में ममूटी की आवाज भी सुनाई देगी।

डेमन स्लेयर: किमेत्सु नो याइबा – इन्फिनिटी कैसल I — नेटफ्लिक्स

‘इन्फिनिटी कैसल’ आर्क पर बनी इस एनीमे फिल्म का OTT प्रीमियर होगा। इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु और अंग्रेजी डब में देखा जा सकेगा।

मदर प्रॉमिस — जी5

इस कन्नड़ फैमिली कॉमेडी ड्रामा में एक परिवार अपनी मुखिया की आखिरी इच्छा पूरी करने की कोशिश करता है। फिल्म सीधे OTT पर रिलीज होगी।

लीस्ट एलिजिबल बैचलर — ईटीवी विन

हैदराबाद में काम करने वाला एक टेक प्रोफेशनल अरेंज मैरिज के दबाव से जूझ रहा है। यह तेलुगु रोमांटिक कॉमेडी सीरीज उसी स्थिति को मजेदार अंदाज में दिखाएगी।

डूइंग लाइफ — अमेजन प्राइम वीडियो

सच्ची घटनाओं से प्रेरित इस ट्रू क्राइम फिल्म में एक कानूनी टीम दशकों पुराने केस को दोबारा खोलती है। उसका मकसद एक बेगुनाह कैदी को रिहा कराना है।

3 अक्टूबर

रानमा ½ सीजन 3 — नेटफ्लिक्स

रानमा साओतोम और तेंडो परिवार के मार्शल आर्ट्स वाले मजेदार कारनामे आगे बढ़ेंगे।

4 अक्टूबर

ब्लू बॉक्स सीजन 2 — नेटफ्लिक्स

ताइकी और चिनात्सू खेल, स्कूल और एक-दूसरे के लिए बढ़ती भावनाओं के बीच तालमेल बिठाने की कोशिश करेंगे। यह एनीमे रोमांस और स्पोर्ट्स को साथ लेकर चलता है।

7 अक्टूबर

कैरी — अमेजन प्राइम वीडियो

स्टीफन किंग की कहानी पर बनी इस हॉरर सीरीज में एक लड़की को लगातार परेशान किया जाता है। इसी दौरान उसकी अलौकिक शक्तियां सामने आने लगती हैं। माइक फ्लैनगन की इस सीरीज में समर एच. हॉवेल हैं।

8 अक्टूबर

बिलो — नेटफ्लिक्स

न्यूफाउंडलैंड के एक छोटे शहर में समुद्र की गहराई से आया एक खतरनाक जीव लोगों के लिए मुसीबत बन जाता है। एक मछुआरा और एक शोधकर्ता मिलकर शहर को बचाने की कोशिश करते हैं। इस मिस्ट्री थ्रिलर में जॉश हार्टनेट, चार्ली हीटन और मैकेन्जी डेविस हैं।

9 अक्टूबर

मैचबॉक्स: द मूवी — एप्पल टीवी+

एक CIA एजेंट अपने गृहनगर लौटता है और अनजाने में अपने बचपन के दोस्तों को एक अंतरराष्ट्रीय मिशन में फंसा देता है। इस एक्शन कॉमेडी में जॉन सीना, जेसिका बील और सैम रिचर्डसन हैं।

एनिमल्स — नेटफ्लिक्स

मेयर पद का चुनाव लड़ रहे एक शख्स और उसकी पत्नी के बेटे को फिरौती के लिए अगवा कर लिया जाता है। उसे बचाने की कोशिश में दोनों को मुश्किल फैसले लेने पड़ते हैं। बेन एफ्लेक के निर्देशन में बनी इस थ्रिलर में केरी वाशिंगटन, स्टीवन येउन और गिलियन एंडरसन भी हैं।

13 अक्टूबर

सोलर ऑपोजिट्स सीजन 6 — नेटफ्लिक्स / हुलु

इंसानों के बीच रह रहा एलियन परिवार नए कारनामों और अजीब प्रयोगों के साथ लौटेगा।

14 अक्टूबर

विजनक्वेस्ट — जियोहॉटस्टार

‘वांडाविज़न’ की इस स्पिन ऑफ सीरीज में वाइट विजन अपनी खोई हुई यादों की तलाश करेगा। सीरीज में पॉल बेटनी और रुआरिध मोलिका हैं।

लव इज ब्लाइंड सीजन 11 — नेटफ्लिक्स

डेटिंग रियलिटी शो का नया सीजन बोस्टन में होगा। यहां लोग एक-दूसरे को देखे बिना बातचीत के जरिए रिश्ता बनाने की कोशिश करेंगे।

15 अक्टूबर

द ट्रेटर्स तेलुगु — अमेजन प्राइम वीडियो

तेजा सज्जा की मेजबानी वाले इस रियलिटी शो में मशहूर हस्तियां एक हवेली में साथ रहेंगी। आगे बढ़ने के लिए उन्हें चालाकी से खेलना होगा और यह पहचानना होगा कि कौन किसे धोखा दे रहा है।

16 अक्टूबर

रोडीज रीबर्थ — नेटफ्लिक्स और जियोहॉटस्टार

रणविजय सिंघा होस्ट के तौर पर लौटेंगे। शो में पुराने गैंग लीडर्स की ‘OG’ टीम और ‘NewG’ टीम के बीच मुकाबला होगा। इसमें प्रिंस नरूला, गौतम गुलाटी, नेहा धूपिया और अभिषेक मल्हान भी नजर आएंगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN