Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/23/1200x900/almn_1782225302646_1782225316534_2e6eb528-bc67-4377-b1d5-ed6f693dadd3.jpgमंगलवार को पद्म अवॉर्ड्स हुए और इस दौरान सिनेमा इंडस्ट्री के कई दिग्गजों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद्म अवॉर्ड्स मिले। इस लिस्ट में आर माधवन भी शामिल थे।
आर माधवन को मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद्म श्री अवॉर्ड से सम्मान मिला है। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देखेंगे कि माधवन आते हैं और पहले पीएम नरेंद्र मोदी से हाथ मिलाते हैं और सिर झुकाते हैं। फिर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद्म अवॉर्ड लेकर आते हैं।
माधवन इस दौरान ब्लू कलर का ट्रेडिशनल सूट पहना था जिसमें वह काफी हैंडसम लग रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने इयरिंग्स पहने थे जो उनके लुक को और अट्रैक्टिव बना रहा था।
लोग बोले आप डिजर्विंग हो
इस वीडियो पर लोगों के बहुत रिएक्शन आ रहे हैं। कोई लिख रहा है कि माधवन डिजर्विंग हैं। किसी ने लिखा कि आपको बहुत-बहुत बधाई।
माधवन ने बोला था सबके आशीर्वाद से हुआ
जब माधवन को अवॉर्ड मिलने की अनाउंसमेंट की गई थी तब एक्टर ने सोशल मीडिया पर लंबा पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने लिखा था, ‘मैं काफी सम्मान के साथ इस अवॉर्ड को एक्सेप्ट करता हूं। इस अवॉर्ड को पाना मेरे सपने से भी परे था। मैं इसे अपने परिवार के बिहाफ में एक्सेप्ट करता हूं। यह पहचान मुझे मेरे मेन्टॉर्स के आशीर्वाद, मेरे शुभचिंतक के प्यार और पब्लिक के सपोर्ट से मिला है। इन सबकी वजह से मेरी जर्नी इतनी शानदार रही है।’
माधवन ने आगे लिखा, ‘मैं इस अवॉर्ड को सिर्फ एक अवॉर्ड के तौर पर नहीं ले रहा बल्कि एक जिम्मेदारी के तौर पर। मैं आशा करता हूं कि आगे भी आने वाले सालों में मैं अपने काम से सबका दिल जीत पाऊं।’
बता दें कि माधवन ने तमिल और हिंदी सिनेमा में काम किया है। हाल ही में वह धुरंधर 2 में नजर आए थे जो भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म है।
अल्का याग्निक को मिला पद्म भूषण
वैसे माधवन के अलावा अल्का याग्निक को भी पद्म भूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। इस दौरान अल्का भी पहले प्रधानमंत्री नरेंद मोदी से मिली थीं। इस दौरान अल्का थोड़ी कमजोर लग रही थीं। उन्हें एक महिला पकड़कर ला रही हैं। अल्का पहले पीएम मोदी के पैर छूती हैं और फिर अवॉर्ड से सम्मानित होती हैं।
सतीश शाह को मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित
वहीं सतीश शाह को मरणोपरांत पद्म श्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। उनके भाई अरविंद ने इस अवॉर्ड को लिया है।
वैसे इनके अलावा अन्य भी आर्टिस्ट को भी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। एक्टर मगंति मुर्ली मोहन, राजेंद्र प्रसाद, अनिल कुमार रस्तोगी और फोल्क आर्टिस्ट गुरु संग्युसंग को पद्म श्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



