Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/04/1200x900/m6_1777401608295_1780534150581_7fa6fe99-d8cd-4383-9fa0-fa9c3b994e71.jpg‘पति पत्नी और वो दो’ बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई कर रही है। वहीं, मूवी में ये फिल्म फिल्म को क्रिटिक्स और फैंस के मिले-जुले रिव्यू मिले हैं। आज फिल्म को रिलीज हुए पूरे 20 दिन हो गए हैं। तो चलिए जानते हैं आयुष्मान की इस फिल्म ने अब तक कितना कमा लिया।
Pati Patni Aur Woh Do Box Office Day 20: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना अपनी कॉमेडी फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ को लेकर काफी चर्चा में बने हैं। लव ट्रायंगल पर बनी आयुष्मान की ये फिल्म आयुष्मान के साथ वामिका गब्बी, रकुल प्रीत सिंह और सारा अली खान ने लीड रोल में हैं। ये फिल्म 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ‘पति पत्नी और वो दो’ बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई कर रही है। वहीं, मूवी में ये फिल्म फिल्म को क्रिटिक्स और फैंस के मिले-जुले रिव्यू मिले हैं। आज फिल्म को रिलीज हुए पूरे 20 दिन हो गए हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हर दिन शानदार कमाई कर रही है। ऐसे में अब फिल्म के बुधवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं आयुष्मान की इस फिल्म ने अब तक कितना कमा लिया।
50 करोड़ से चंद कदम दूर फिल्म
टी-सीरीज और BR स्टूडियोज के सपोर्ट से बनी, आयुष्मान खुराना, रकुल प्रीत सिंह, सारा अली खान और वामिका गब्बी स्टारिंग ‘पति पत्नी और वो दो’ रोमांटिक कॉमेडी को ऑडियंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। डे वन से ही ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है। हालांकि, रिलीज के साथ ही इसका कई बड़ी फिल्मों के साथ तगड़ा कॉम्पिटीशन है, इसके बावजूद ये अपनी पकड़ बनाए है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 4.00 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, इसके बाद इसके कलेक्शन में अच्छा उछाल आया है। ऐसे में अब इसके रविवार के आंकड़े सामने आ चुके हैं। Sacnilk के मुताबिक, ‘पति पत्नी और वो दो’ ने बुधवार को 0.66 लाख रुपये का कलेक्शन कर लिया। ऐसे में ‘पति पत्नी और वो दो’ का अबतक का कलेक्शन भारत में 49.41 करोड़ (नेट कलेक्शन) हो गया है। उम्मीद है फाइनल आंकड़े और भी बेहतर होंगे।
डे वाइज देखें ‘पति पत्नी और वो दो’ का कलेक्शन
| वीक 1 | 29.00 करोड़ रुपये |
|---|---|
| वीक 2 | 12.95 करोड़ रुपये |
| डे 15 | 1.25 करोड़ रुपये |
| डे 16 | 1.75 करोड़ रुपये |
| डे 17 | 2.00 करोड़ रुपये |
| डे 18 | 0.80 करोड़ रुपये |
| डे 19 | 1.00 करोड़ रुपये |
| डे 20 | 0.66 करोड़ रुपये |
| टोटल कलेक्शन | 49.41 करोड़ रुपये |
इन फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर टक्कर
‘पति पत्नी और वो दो’ का रिलीज के साथ ही अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ और रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ से सामना हुआ। वहीं, अब इसके सामने मोहनलाल की ‘दृश्यम’ और सूर्या की ‘करुप्पू’ और अर्जुन सरजा की ‘ब्लास्ट’ भी रिलीज हो गई है। ऐसे में इसके लिए कॉम्पिटिशन काफी तगड़ा हो गया है। इसके बावजूद ‘पति पत्नी और वो दो’ शानदार कमाई कर रही है।
(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN





