Home rss business hindi Paytm पेमेंट बैंक पर RBI का बड़ा फैसला, पहले लाइसेंस रद्द…अब इस...

Paytm पेमेंट बैंक पर RBI का बड़ा फैसला, पहले लाइसेंस रद्द…अब इस प्रमुख लिस्ट से भी हटाया

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • RBI ने PPBL (Paytm Payments Bank Ltd.) को RBI Act, 1934 की सेकेंड शेड्यूल लिस्ट से हटा दिया है
  • यह कदम बैंक का लाइसेंस रद्द किए जाने के बाद उठाया गया है
  • RBI ने पहले नियमों के अनुपालन में कमियों का हवाला देते हुए बैंकिंग लाइसेंस रद्द किया था

RBI (Reserve Bank of India) ने PPBL (Paytm Payments Bank Ltd.) को देश के मान्यता प्राप्त शेड्यूल बैंक (Scheduled Banks) की लिस्ट से आधिकारिक तौर पर बाहर कर दिया है। यह फैसला बैंकिंग लाइसेंस रद्द किए जाने के बाद लिया गया है। RBI ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि पेटीएम पेमेंट बैंक (Paytm Payments Bank) को RBI Act, 1934 की सेकेंड शेड्यूल (Second Schedule) से हटा दिया गया है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

क्या है शेड्यूल बैंक की लिस्ट?

RBI Act, 1934 की सेकेंड शेड्यूल (Second Schedule) में उन बैंकों को शामिल किया जाता है, जो केंद्रीय बैंक द्वारा तय वित्तीय और नियामकीय मानकों को पूरा करते हैं। पेटीएम पेमेंट बैंक (Paytm Payments Bank) का इस लिस्ट से बाहर होना उसके बैंकिंग लाइसेंस रद्द होने के बाद की नियामकीय प्रक्रिया का हिस्सा है। RBI की ओर से इस संबंध में नोटिफिकेशन 31 जुलाई को जारी किया गया था, जिसे सितंबर में गैजेट ऑफ इंडिया (Gazette of India) में प्रकाशित किया गया।

अप्रैल में रद्द हुआ था बैंकिंग लाइसेंस

RBI ने इस साल अप्रैल में पेटीएम पेमेंट बैंक (Paytm Payments Bank) का बैंकिंग लाइसेंस (Banking Licence) रद्द कर दिया था। केंद्रीय बैंक ने कहा था कि बैंक नियमों का पालन करने में विफल रहा और उसके कामकाज का संचालन इस तरह किया जा रहा था, जो बैंक और उसके डिपॉजिटर (Depositors) के हितों के लिए नुकसानदायक था। इसके बाद दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) ने भी PPBL (Paytm Payments Bank Ltd.) को बंद करने यानी वाइंडिंग-अप का आदेश दिया था।

2022 में शुरू हुई थी RBI की सख्ती

पेटीएम पेमेंट बैंक (Paytm Payments Bank) पर RBI की निगरानी पहले से बढ़ी हुई थी। मार्च 2022 में केंद्रीय बैंक ने बैंक को नए ग्राहकों को जोड़ने से रोक दिया था। उस समय RBI ने बैंक में महत्वपूर्ण सुपरवाइजर कंसर्न (Supervisory Concerns) का हवाला दिया था। साथ ही बैंक को अपने IT सिस्टम का कॉन्प्रेंहिंसिव सिस्टम ऑडिट (Comprehensive System Audit) कराने के लिए एक IT ऑडिट फर्म नियुक्त करने का निर्देश दिया गया था।

2024 में बढ़ाई गई थीं पाबंदियां

इसके बाद जनवरी और फरवरी 2024 में RBI ने पेटीएम पेमेंट बैंक (Paytm Payments Bank) पर कई अतिरिक्त कारोबारी पाबंदियां लगाईं। बैंक के मौजूदा ग्राहक खातों, प्रीपेड इंस्ट्रूमेंट (Prepaid Instruments) और वैलेट में किसी भी तरह के नए डिपॉजिट, क्रेडिट या टॉप-अप पर रोक लगा दी गई थी। इन कदमों के बाद बैंक की गतिविधियां लगातार नियामकीय दायरे में रहीं।

अब आगे क्या?

शेड्यूल बैंक (Scheduled Banks) की लिस्ट से PPBL को हटाया जाना बैंक के बैंकिंग ऑपरेशन (Banking Operations) से जुड़े नियामकीय घटनाक्रम की अगली कड़ी है। RBI के ताजा कदम का सीधा संबंध पहले रद्द किए गए बैंकिंग लाइसेंस (Banking Licence) से है। पेटीएम पेमेंट बैंक (Paytm Payments Bank) से जुड़े घटनाक्रम पर आगे भी RBI और अदालतों के फैसले महत्वपूर्ण रहेंगे, खासकर बैंक की वाइंडिंग-अप प्रॉसेस के संदर्भ में।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN