Source :- LIVE HINDUSTAN
Pebble ने भारत में अपना नया Qore View वेलनेस बैंड लॉन्च किया है, जिसमें 30 दिन की बैटरी, AI हेल्थ स्कोर, QuickView फीचर और फैमिली फिटनेस लीडरबोर्ड जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसकी कीमत 4000 रुपये से कम रखी गई है।
वियरेबल टेक्नोलॉजी ब्रैंड Pebble ने अपना नया वेलनेस बैंड Qore View लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह डिवाइस सिर्फ फिटनेस डाटा दिखाने वाला एक और बैंड नहीं है, बल्कि एक कनेक्टेड वेलनेस प्लेटफॉर्म है। खास बात यह है कि इसमें 30 दिनों तक चलने वाली बैटरी, QuickView फीचर और किसी भी तरह की सब्सक्रिप्शन फीस के बिना AI बेस्ड हेल्थ एनालिसिस जैसे फीचर्स को इसका हिस्सा बनाया गया है।
ज्यादातर लोग अपनी सेहत पर नजर रखना चाहते हैं, लेकिन लगातार फोन नोटिफिकेशन और ऐप्स का इस्तेमाल कई बार परेशानी की वजह बन जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए Pebble ने Qore View में QuickView फीचर दिया है। इसके साथ यूजर्स बिना फोन जेब से निकाले अपनी कलाई पर ही स्टेप काउंट, हार्ट रेट और बाकी जरूरी हेल्थ डेटा देख सकते हैं। कंपनी का कहना है कि यह फीचर हेल्थ ट्रैकिंग को ज्यादा आसान और कम डिस्ट्रैक्टिंग बनाता है।
इन फीचर्स के चलते खास है वेलनेस बैंड
डिवाइस में कंपनी का NexGen Wellness Suite दिया गया है, जो 24×7 हेल्थ मॉनिटरिंग करता है। इसके साथ हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन लेवल (SpO2), हार्ट रेट वैरिएबिलिटी (HRV), डेली ऐक्टिविटीज और स्लीप क्वॉलिटी को ट्रैक किया जा सकता है। खास तौर से स्लीप मैनेजमेंट फीचर यूजर्स को उनकी नींद के पैटर्न को समझने और बेहतर आराम देने में मदद करता है।
फीचर यूजर्स को अपने परिवार और दोस्तों के साथ एक प्राइवेट ग्रुप बनाने का विकल्प देता है, जहां वे डेली स्टेप्स, कैलोरी बर्न, स्लीप क्वॉलिटी और बाकी महत्वपूर्ण हेल्थ मेट्रिक्स की तुलना कर सकते हैं। इससे एक हेल्दी कॉम्पिटिव माहौल बनता है और लोग अपने फिटनेस टागरेट्स अचीव करने के लिए ज्यादा इंस्पायर होते हैं।
Qore View, Pebble Halo मोबाइल ऐप के साथ काम करता है। यह ऐप यूजर्स को AI Health Score देता है, जो उनके हेल्थ से जुड़े अलग-अलग डाटा का एनालिसिस करके स्वास्थ्य की स्थिति बताती है। सबसे बड़ी बात यह है कि इन फीचर्स के लिए किसी तरह की मासिक या वार्षिक सब्सक्रिप्शन फीस नहीं देनी पड़ती।
डिजाइन की बात करें तो डिवाइस में मेटल यूनिबॉडी स्ट्रक्चर दिया गया है, जो इसे धूल, पसीने और पानी की हल्की छींटों से सुरक्षित रखने में मदद करता है। इसके साथ क्वाड-निट फैब्रिक स्ट्रैप दिया गया है। इसमें 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स और कई स्मार्ट यूटिलिटी फीचर्स भी मिलते हैं।
इतनी रखी गई है वेलनेस बैंड की कीमत
Pebble Qore View को लाइट ग्रे, डीप ब्लैक और डीप ब्लू रंगों में पेश किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 3,999 रुपये रखी गई है। ग्राहक इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, Flipkart और देशभर के बड़े रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




