Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/05/1200x900/ma6_1768027530320_1780620306708_876bcfa6-80c5-482c-9156-3dc110f0b52c.jpg

राम चरण की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘पेड्डी’  4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में एक बार फिर से राम चरण अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर छा गए हैं। ऐसे में अब हर किसी को बुची बाबू सना द्वारा निर्देशित इस इस मच अवेटेड तेलुगु फिल्म के ओपनिंग डे कलेक्शन का बेसब्री से इंतजार है।

Peddi Box Office Collection Day 1: साउथ सुपरस्टार राम चरण अपनी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘पेड्डी’ (Peddi) को लेकर बीते काफी वक्त से सुर्खियों में बने थे। इस फिल्म के रिलीज का फैंस को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार था। ऐसे में राम चरण की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘पेड्डी’ कल यानी गुरुवार 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में एक बार फिर से राम चरण अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर छा गए हैं। ऐसे में अब हर किसी को बुची बाबू सना द्वारा निर्देशित इस इस मच अवेटेड तेलुगु फिल्म के ओपनिंग डे कलेक्शन का बेसब्री से इंतजार है। तो चलिए जानते हैं इसने कितना कमा लिया।

पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘पेड्डी’

राम चरण की हिट फिल्मों की लिस्ट में अब ‘पेड्डी’ का नाम भी शामिल हो गया है। इस फिल्म का हाई इतना ज्यादा है कि इसने रिलीज के पहले यानी एडवांस बुकिंग में भी जमकर कमाई की। ‘पेड्डी’ ने एडवांस बुकिंग में 18.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं पहले दिन इसे कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। Sacnilk के मुताबिक, राम चरण की ‘पेड्डी’ ने ओपनिंग डे पर 51.00 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। ऐसे में ‘पेड्डी’ का अबतक का कलेक्शन भारत में 69.50 करोड़ (नेट कलेक्शन) हो गया है।

डे वाइज देखें ‘पेड्डी’ का कलेक्शन

एडवांस बुकिंग 18.50 करोड़ रुपये
डे 1 51.00 करोड़ रुपये
टोटल कलेक्शन 69.50 करोड़ रुपये

किस भाषा में की कितनी कमाई

तेलुगु 65.70 करोड़ रुपये
हिंदी 3.00 करोड़ रुपये
कन्नड़ 0.25 लाख रुपये
मलयालम 0.10 लाख रुपये
तमिल 0.45 लाख रुपये

इन फिल्मों को छोड़ा पीछे

‘पेड्डी’ ने पहले दिन ही रणवीर सिंह की धुरंधर और सनी देओल की गदर 2 को पीछे छोड़ दिया है। ‘धुरंधर’ ने 30 करोड़ तो वहीं सनी देओल की ‘गदर 2’ ने 40 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी।

‘पेड्डी’ के बारे में

‘पेड्डी’ फिल्म की बात करें तो इसे बुची बाबू सना ने डायरेक्ट किया है। वहीं वेन्कट सतीश ने इसे प्रोड्यूस किया है। फिल्म में राम चरण के अलावा शिवा राजकुमार, जाह्नवी कपूर, जगपति बाबू, दिव्येंदु और बोमन ईरानी लीड रोल में हैं।

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN