Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/18/1200x900/imdb_17_05_07_1779041252482_1779041271986_47250b48-c6c8-42a4-bdef-14edca63d14c_1781742444000_a7003fa2-b84f-41f2-817a-7e7921946fc4.pngराम चरण की हिट फिल्मों की लिस्ट में अब ‘पेड्डी’ का नाम भी शामिल हो गया है। वहीं, अब कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’, दिलजीत दोसांझ की ‘मैं वापस आऊंगा’ और ‘हॉन्टेड 3डी इकोज ऑफ द पास्ट’ भी रिलीज हो गई है। हालांकि, ‘पेड्डी’ सबको धूल चटा रही है।
Peddi Box Office Collection Day 14: साउथ सुपरस्टार राम चरण उन स्टार्स में से हैं, जिन्होंने अपने किरयर में कई हिट फिल्में दी हैं। अपनी दमदार फिल्मों के दम पर राम चरण अपने फैंस के दिलों पर राज करते हैं। इन दिनों राम चरण अपनी की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘पेड्डी’ (Peddi) को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए है। इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही ‘पेड्डी’ को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई थी। फिल्म में राम चरण की ने एक बार फिर से अपनी दमदार एक्टिंग से हर किसी का दिल जीता है। ‘पेड्डी’ के रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। ऐसे में राम चरण की ये स्पोर्ट्स ड्रामा ‘पेड्डी’ गुरुवार यानी 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। बुची बाबू सना द्वारा निर्देशित ये फिल्म हर दिन शानदार कमाई कर रही है। वहीं, अब इस मच अवेटेड तेलुगु फिल्म ‘पेड्डी’ के बुधवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं इसने अब तक कितना बिजनेस कर लिया है।
14 दिनों में कहां पहुंची ‘पेड्डी’
राम चरण की हिट फिल्मों की लिस्ट में अब ‘पेड्डी’ का नाम भी शामिल हो गया है। वहीं, अब कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’, दिलजीत दोसांझ की ‘मैं वापस आऊंगा’ और ‘हॉन्टेड 3डी इकोज ऑफ द पास्ट’ भी रिलीज हो गई है। हालांकि, ‘पेड्डी’ सबको धूल चटा रही है। ‘पेड्डी’ का हाईप इतना ज्यादा है कि इसने रिलीज के पहले यानी एडवांस बुकिंग में भी जमकर कमाई की। ‘पेड्डी’ ने एडवांस बुकिंग में 18.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, ओपनिंग डे पर फिल्म ने 51.00 करोड़ रुपये कमाए। ऐसे में अब इसके बुधवार के कलेक्शन आ चुके हैं, जो काफी शानदार है। Sacnilk के मुताबिक, राम चरण की ‘पेड्डी’ ने 14वें दिन 2.45 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। ऐसे में ‘पेड्डी’ का अबतक का कलेक्शन भारत में 226.00 करोड़ (नेट कलेक्शन) हो गया है।
डे वाइज देखें ‘पेड्डी’ का कलेक्शन
| वीक 1 | 193.55 करोड़ रुपये |
|---|---|
| डे 9 | 5.15 करोड़ रुपये |
| डे 10 | 8.10 करोड़ रुपये |
| डे 11 | 9.20 करोड़ रुपये |
| डे 12 | 4.10 करोड़ रुपये |
| डे 13 | 3.45 करोड़ रुपये |
| डे 14 | 2.45 करोड़ रुपये |
| टोटल कलेक्शन | 226.00 करोड़ रुपये |
किस भाषा में की कितनी कमाई
पेड्डी ने तेलुगु में 200.48 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जबकि हिंदी में 21.57 करोड़, कन्नड़ में 1.69 लाख, मलयालम में 0.30 लाख और तमिल में 1.96 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ।
‘पेड्डी’ के बारे में
‘पेड्डी’ फिल्म की बात करें तो इसे बुची बाबू सना ने डायरेक्ट किया है। वहीं, वेंकट सतीश ने इसे प्रोड्यूस किया है। फिल्म में राम चरण के अलावा शिवा राजकुमार, जाह्नवी कपूर, जगपति बाबू, दिव्येंदु और बोमन ईरानी लीड रोल में हैं।
बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों से है टक्कर
‘पेड्डी’ का रिलीज के साथ ही वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ और बॉबी देओल की ‘बंदर’, मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ और अर्जुन सरजा की ‘ब्लास्ट से सामना हुआ। वहीं, अब इसके सामने कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’, दिलजीत दोसांझ की ‘मैं वापस आऊंगा’ और ‘हॉन्टेड 3डी इकोज ऑफ द पास्ट’ भी रिलीज हो गई है। ऐसे में इस सबके बीच तगड़ा कॉम्पिटिशन हो रहा है।
(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







