Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/18/1200x900/pranit_aniruddhacharya_1781759483954_1781759488327_956bd097-5bbf-48be-8c3c-37a0ca39d363.png370 Biryani Controversy: प्रणित मोरे के शो में हुए 370 रुपये बिरयानी विवाद को लेकर अब कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने अपनी भड़ास निकाली है। उन्होंने कहा कि देश में कॉमेडी के नाम पर फूहड़ता चल रही है और कोई रोकने वाला नहीं है।
स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे के शो में 370 रुपये की बिरयानी पर मचे बवाल पर कॉमेडियन ने तो माफी मांग ली है। लेकिन अब भी सोशल मीडिया पर इस विवाद की चर्चा हो रही है। अब कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने भी प्रणित मोरे के शो में हुए इस विवाद पर अपनी राय सामने रखी है। अनिरुद्धाचार्य ने कहा कि देश में कॉमेडी के नाम पर फूहड़ता चल रही है और कोई रोकने वाला नहीं है। उन्होंने ये भी कहा कि कॉमेडी शो में एक लड़का कह रहा था कि 370 रुपये की बिरयानी खिलाई है, तो वसूलेगा। कैसे वसूलेगा? रेप करके।
370 रुपये बिरयानी विवाद पर क्या बोले अनिरुद्धाचार्य?
अनिरुद्धाचार्य के आधिकारिक चैनल पर ये वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में अनिरुद्धाचार्य कहते हैं, कॉमेडी के नाम पर आजकल गलत-गलत बातें चल रही हैं समाज में। अभी एक लड़का ने बोल दिया कि मैंने 370 रुपये की बिरयानी खिलाई है, तो वसूलूंगा। जब ऐसी कॉमेडी समाज में होगी तो जवानों पर क्या असर होगा? कि 370 रुपये की खवाई तो वो वसूलेगा कैसे? उसका रेप करके, उसके साथ दुराचार करके वसूलेगा, उसके चरित्र के साथ खेलना चाहता है। क्या इस तरह की मानसिकता इस देश में सही है?
देश में कॉमेडी के नाम पर हो रही फूहड़ता
अनिरुद्धाचार्य ने आगे कहा कि देश में आजकल कॉमेडी के नाम पर देश में फूहड़ता चल रही है और कोई रोकने वाला नहीं है। हम कहते हैं कि लिवइन में रहना गलत है, मर्यादा में रहो तो भारत की मीडिया नाच करती है। संतों से कहा जाता है कि आप कैसे बोल रहे हैं और वही 370 रुपये की बिरयानी खिलाकर वसूलने वाले को मीडिया कुछ नहीं कह रही है। उन्होंने कहा कि संत देश के शुभचिंतक हैं, गालियां सुनने के बाद भी देश की सेवा कर रहे हैं।
लोगों ने किया अनिरुद्धाचार्य का समर्थन
इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स के कमेंट भी आए हैं। एक यूजर ने लिखा- आप बिल्कुल सही कह रहे हैं गुरूजी। एक ने कहा- महाराज जी आपने बिल्कुल सही बात की है। कमेंट सेक्शन में ज्यादातर लोगों ने अनिरुद्धाचार्य की बातों का समर्थन किया है।
क्या था पूरा विवाद?
सोशल मीडिया पर प्रणित मोरे के शो का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में एक लड़का कह रहा था कि उसने डेट पर लड़की को 370 रुपये की बिरायनी खिलाई थी, वो वसूलेगा तो है ही। इस बात पर खूब बवाल मचा। उस लड़के की नौकरी भी चली गई। प्रणित मोरे ने उस वीडियो को अपने अकाउंट से पोस्ट करने के लिए माफी भी मांगी। उन्होंने अपनी माफी वाली वीडियो में लोगों से उन्हें एक और मौका देने की बात कही।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN





