Home BUSINESS NEWS HINDI Petrol and diesel prices today: पेट्रोल 102.12 रुपये, डीजल 95.20 रुपये, क्या...

Petrol and diesel prices today: पेट्रोल 102.12 रुपये, डीजल 95.20 रुपये, क्या क्रूड ऑयल के सस्ता होते ही गिरा तेल का दाम?

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Petrol and diesel prices today: कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है। ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स का रेट 4.8 प्रतिशत की गिरावट के बाद 72 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ गया है। लेकिन घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल के दाम आज भी पुराने स्तर पर ही स्थिर हैं। तेल की कीमतों में कोई परिवर्तन नहीं देखने को मिल रहा है। आइए जानते हैं क्या है देश के अलग-अलग हिस्सों में पेट्रोल और डीजल का रेट

आज शनिवार को क्या है पेट्रोल का रेट? (Petrol Price Today)

नई दिल्ली – 102.12 रुपये

कोलकाता – 113.51 रुपये

मुंबई – 111.21 रुपये

चेन्नई – 107.76 रुपये

गुरुग्राम – 102.97 रुपये

नोएडा – 101.96 रुपये

बेंगलुरू – 111.68 रुपये

भुवनेश्वर – 108.97 रुपये

चंडीगढ़ – 101.54 रुपये

हैदराबाद – 115.69 रुपये

जयपुर – 113.19 रुपये

लखनऊ – 101.86 रुपये

पटना – 113.37 रुपये

तिरुअनंतपुरम् – 115.49 रुपये

आज देश के अलग-अलग हिस्सों में क्या है डीजल का रेट (Diesel Pricr Today)

नई दिल्ली – 95.20 रुपये

कोलकता – 99.82 रुपये

मुंबई – 97.83 रुपये

चेन्नई – 99.55 रुपये

गुरुग्राम – 95.64 रुपये

नोएडा – 95.44 रुपये

बेंगलुरू – 99.56 रुपये

भुवनेश्वर – 100.68 रुपये

चंडीगढ़ – 89.47 रुपये

हैदराबाद – 103.82 रुपये

जयपुर – 98.25 रुपये

लखनऊ – 95.36 रुपये

पटना – 99.36 रुपये

तिरुअनंतपुरम् – 104.40 रुपये

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज हुआ बेहतर

एक बार फिर से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की स्थिति लगभग सामान्य हो गई है। बड़ी संख्या में कार्गो का आना जाना हो रहा है। जिसकी वजह से कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। ब्रेंट क्रूड ऑयल का रेट 3.6 डॉलर प्रति बैरल या फिर 4.8 प्रतिशत की गिरावट के बाद आज 72 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ गया। इस हफ्ते ब्रेंट क्रूड की कीमतों में 10 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। वहीं, जून के महीने में कच्चे तेल का दाम 20 प्रतिशत लुढ़क गया था। जोकि मार्च 2020 के बाद पहली बार किसी एक महीन में पेट्रोल और डीजल का रेट इतना गिरा है। तब एक महीने में दाम 47 प्रतिशत लुढ़क गया था।

कब सस्ता हो पेट्रोल और डीजल?

कच्चे तेल की कीमतों में इजाफे के 76 दिन तक घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल का रेट ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने नहीं बढ़ाया था। लेकिन उसके बाद तेल की कीमतों में 7.60 रुपये प्रति लीटर तक इजाफा हुआ। एक बार फिर से कच्चे तेल का दाम घटने के बाद यह सवाल खड़ा हो गया है कि पेट्रोल और डीजल का रेट कब कम होगा?

SOURCE : LIVE HINDUSTAN