Source :- LIVE HINDUSTAN
मुख्य बातें
- Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज शनिवार को तेल कंपनियों ने कोई भी बढ़ोतरी या कटौती नहीं की है
- कच्चे तेल की बढ़ी हुई कीमतों से इस समय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां परेशान हैं
Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल का रेट कम होने का नाम नहीं ले रहा है। क्रूड ऑयल का दाम इस समय सातवें आसमान पर है। कल इंटरनेशनल मार्केट में ब्रेंट का रेट 0.4 प्रतिशत की उछाल के साथ 105 डॉलर प्रति बैरल के करीब बंद हुआ। इससे पहले गुरुवार को कच्चे तेल की कीमतों में 4 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई थी। अच्छी बात यह है कि इंटरनेशनल मार्कट में लगातार कच्चे तेल की अधिक कीमत होने के बाद भी घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल का दाम स्थिर बना हुआ है। आखिरी बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने मई के महीने में दाम को बढ़ाया था।
नायरा ने बढ़ाया पेट्रोल और डीजल का रेट (Nayara petrol diesel price hike)
प्राइवेट कंपनी नायरा ने पिछले हफ्ते पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा किया था। इस प्राइवेट कंपनी ने पेट्रोल का दाम 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल का रेट 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिया था। बता दें, देश भर में नायरा के लगभग 7100 पंप है। यहां से अगर आप तेल लेंगे तो आपको अधिक कीमतें चुकानी होंगी।
पेट्रोल का रेट अलग-अलग शहरों में आज कितना (Petrol Price Today)
नई दिल्ली – 102.12 रुपये
मुंबई – 111.31 रुपये
कोलकाता – 113.51 रुपये
चेन्नई – 107.77 रुपये
गुरुग्राम – 102.97 रुपये
नोएडा – 101.96 रुपये
बेंगलुरू – 111.68 रुपये
भुवनेश्वर- -108.97 रुपये
चंडीगढ़ – 101.54 रुपये
हैदराबाद – 116.15 रुपये
जयपुर – 112.66 रुपये
पटना – 113.37 रुपये
लखनऊ – 101.86 रुपये
तिरुअनंतपुरम् – 115.49 रुपये
डीजल का कितना है रेट (Diesel Price Today)
नई दिल्ली – 95.20 रुपये
मुंबई – 97.97 रुपये
कोलकाता – 99.82 रुपये
चेन्नई – 99.55 रुपये
गुरुग्राम – 95.64 रुपये
नोएडा – 95.44 रुपये
बेंगलुरू – 99.56 रुपये
भुवनेश्वर – 100.68 रुपये
चंडीगढ़ – 89.47 रुपये
हैदराबाद – 104.23 रुपये
जयपुर – 98.25 रुपये
लखनऊ – 95.36 रुपये
पटना – 99.36 रुपये
तिरुअनंतपुरम् – 104.40 रुपये
मई में 4 बार बढ़ा था पेट्रोल और डीजल का रेट
2022 के बाद इस साल मई में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा किया था। एक के बाद एक चार बार पेट्रोल और डीजल का रेट बढ़ा था। जिसकी वजह से घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल का दाम 7.5 रुपये प्रति लीटर तक मंहगा हो गया था। बता दें, इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की अधिक कीमत होने की वजह से घरेलू स्तर पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजलका रेट बढ़ाया था।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



