Source :- LIVE HINDUSTAN
मुख्य बातें
- Petrol Diesel Price Today: आज रविवार को पेट्रोल और डीजल के दाम पुराने स्तर पर बना हुआ है
- कच्चे तेल की कीमतों में उछाल जारी है
- मौजूदा समय में क्रूड ऑयल का रेट 110 डॉलर प्रति बैरल के पार है
Petrol Diesel Price Today: आज रविवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तेल कंपनियों की तरफ से कच्चे तेल की बढ़ी हुई कीमतों के बाद भी कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में पेट्रोल का रेट 102.12 रुपये और डीजल का रेट 95.20 रुपये है। बता दें, हूती विद्रोहियों की तरफ से किए गए आक्रमण के बाद से एक बार फिर से कच्चे तेल का रेट बढ़ गया है। दाम इंटरनेशनल मार्केट में 110 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। जिसकी वजह से तेल कंपनियों पर दबाव बढ़ रहा है। ईरान-इजरायल युद्ध शुरू होने से पहले कच्चे तेल का रेट 70 डॉलर प्रति बैरल के नीचे था।
आखिरी बार मई में बढ़ा था दाम (Petrol Diesel Hike)
2022 के बाद इस साल मई में तेल कंपनियों ने एक के बाद एक चार बार कीमतों में वृद्धि की थी। जिसकी वजह से घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल का रेट 7.5 रुपये प्रति लीटर बढ़ गया था। हालांकि, उसके बाद से दाम स्थिर बने हुए हैं।
दिल्ली से सस्ता नोएडा और पटना में (petrol price in Patna and Noida)
देश की राष्ट्रीय राजधानी से सस्ता पेट्रोल और डीजल दिल्ली और नोएडा में है। नोएडा में पेट्रोल का दाम 101.96 रुपये प्रति लीटर और डीजल का रेट 95.44 रुपये प्रति लीटर है। बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 110 रुपये के पार बिक रहा है। यहां पेट्रोल का रेट 113.37 रुपये प्रति लीटर और डीजल का रेट 99.36 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
अन्य शहरों में कितना है दाम
कोलकाता में पेट्रोल का रेट आज 113.51 रुपये और डीजल का रेट 99.82 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 111.21 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। गुरुग्राम में पेट्रोल का दाम 102.97 रुपये और डीजल 95.64 रुपये प्रति लीटर है। हैदराबाद में पेट्रोल का दाम 115 रुपये के पार पहुंच गया है। इस शहर में आज 24 अक्टूबर को पेट्रोल 115.69 रुपये प्रति लीटर और डीजल का रेट 103.82 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। तिरुअनंतपुरम् में पेट्रोल का दाम 115.49 रुपये प्रति लीटर और डीजल 104.41 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर है।
जियो और नायरा ने बढ़ाया है दाम (Jio-BP raised petrol diesel price)
पिछले दिनो जियो-बीपी ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा किया था। इस ऑयल मार्केटिंग कंपनी ने पेट्रोल का रेट 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल का रेट 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिया था। नायरा ने भी कीमतों में इसी महीने वृद्धि की थी।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




