Source :- LIVE HINDUSTAN
मुख्य बातें
- Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल का रेट इस समय 110 डॉलर प्रति बैरल के पार बिक रहा है
- इसके बाद भी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम में आज 1 नवंबर को कई भी बढ़ोतरी नहीं की है
Petrol Diesel Price Today: आज 1 नवंबर 2026 को पेट्रोल और डीजल के रेट जारी हो गए हैं। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कोई भी बदलाव कीमतों में नहीं किया है। कच्चे तेल की बढ़ी कीमतों के बाद भी कंपनियों की तरफ से पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर हैं। बता दें, आखिरी बार कीमतों में बढ़ोतरी मई के महीने में देखने को मिली थी।
कच्चे तेल की कीमतों में उबाल (Crude Oil Price Today)
क्रूड ऑयल का रेट इस समय 110 डॉलर प्रति बैरल के पार बिक रहा है। जिसकी वजह से ऑयल मार्केटिंग कंपनियों पर काफी दबाव है। युद्ध शुरू होन से पहले क्रूड ऑयल का रेट 70 डॉलर प्रति बैरल के करीब था। लेकिन अब स्थिति बदल चुकी है।
दिल्ली से लेकर पटना तक क्या चल रहा है पेट्रोल का रेट (petrol price today)
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज रविवार 1 नवंबर को पेट्रोल का रेट 102.12 रुपये, मुंबई में 111.21 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में 113.51 रुपये, चेन्नई में 107.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
बेंगलुरू में पेट्रोल का रेट 111.68 रुपये, हैदराबाद में 116.15 रुपये प्रति लीटर और गुरुग्राम में 102.97 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल का रेट आज है। हैदराबाद में पेट्रोल का रेट आज 116.15 रुपये प्रति लीटर और तिरुअनंतपुरम् में दाम 115.49 रुपये प्रति लीटर है। बता दें, बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल का रेट आज 113.37 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गया है।
डीजल किस रेट पर बिक रहा है? (Diesel price today)
मुंबई में डीजल का रेट आज 97.83 रुपये प्रति लीटर, दिल्ली में आज 1 नवंबर को डीजल का रेट 95.20 रुपये के स्तर पर है। नोएडा में दाम 95.44 रुपये प्रति लीटर है। चंडीगढ़ में पेट्रोल का रेट 99.55 रुये प्रति लीटर बिक रहा है।
पटना में दाम 99.36 रुपये, जयपुर में रेट 98.25 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में डीजल का रेट 99.82 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर है। बता दें, हैदराबाद में डीजल का रेट 104.23 रुपये तिरुअनंतपुरम् में 104.40 रुपये के स्तर पर है।
नायरा और जियो-बीपी ने बढ़ाया था दाम
इस साल नायरा और जियो बीपी ने दूसरी बार कीमतों में इजाफा किया है। आखिरी बार इन कंपनियों ने पेट्रोल के दाम को 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल के रेट में 3 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया गया है।
वहीं, सरकारी कंपनियों ने आखिरी बार कीमतों में बढ़ोतरी मई के महीने में की गई थी। तब लगातार 4 बार दाम बढ़ाए गए थे।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



