Source :- LIVE HINDUSTAN
मुख्य बातें
- Petrol Diesel Price Today: मई के बाद पहली बार कच्चे तेल का रेट 110 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया है
- घरेलू स्तर पर आज रविवार को सरकारी तेल कंपनियों ने रेट को नहीं बढ़ाया है
- आखिरी बार दाम मई में बढ़ाए गए थे
Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमतों में फिर से तेजी देखने को मिल रही है। रविवार को ब्रेंट क्रूड का रेट 110 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया। मई के बाद पहली बार कच्चे तेल का रेट इस स्तर पर पहुंचा है। हालांकि, राहत भरी बात यह है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज कोई भी बदलाव देखने को नहीं मिला है। आखिरी बार दाम मई में बढ़ाए गए थे। उसके बाद से सरकारी पेट्रोल पंप पर रेट स्थिर है।
दिल्ली और मुंबई, कोलकाता जैसे बड़े शहरों में कितना है रेट
देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का रेट आज रविवार, 18 अक्टूबर को 102.12 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। डीजल का रेट 95.20 रुपये के स्तर पर बना हुआ है। मुंबई की बात करें तो यहां पेट्रोल आज 111.21 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। कोलकाता में रेट और अधिक है। इस शहर में पेट्रोल का दाम 113.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल का रेट 99.82 रुपये प्रति लीटर है।
हैदराबाद में दाम 115 रुपये के पार पहुंच गया है। आज शनिवार को हैदराबाद में पेट्रोल का रेट 116.15 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर बना हुआ है। डीजल इस शहर में 104.23 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
लखनऊ, पटना और गुरुग्राम में किस दाम पर बिक रहा तेल
हरियाणा के गुरुग्राम में पेट्रोल का रेट 102.97 रुपये और डीजल का रेट 95.64 रुपये प्रति लीटर है। लखनऊ में पेट्रोल का दाम 101.86 रुपये प्रति लीटर और डीजल का रेट 95.36 रुपये प्रति लीटर है। नोएडा में आज शनिवार को पेट्रोल 101.96 रुपये और डीजल का रेट 95.44 रुपये प्रति लीटर है।
मई में 4 बार बढ़े थे पेट्रोल और डीजल के दाम
2022 के बाद इस साल पहली बार मई के महीने में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ था। एक के बाद एक चार बार ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने रेट को बढ़ाया था। जिसके बाद दाम 7.5 रुपये प्रति लीटर तक महंगा हो गया।
कच्चे तेल की कीमतों में उछाल की वजह क्या
हूती विद्रोहियों की तरफ से सउदी अरब पर लगातार हमला हो रहा है। वहीं, यूक्रेन और रूस भी एक दूसरे पर अटैक कर रहे हैं। इन सबके अतिरिक्त अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया है कि नवंबर के शुरुआत में होने वाले मिड-टर्म इलेक्शन के बाद ‘मदर ऑफ आल बॉम्ब’ का इस्तेमाल ईरान के खिलाफ किया जा सकता है। इन सब खबरों ने वैश्विक स्तर पर खलबली मचा दी है।
इन सबके बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस पर लगाए गए प्रतिबंधों में ढील दी है। इसके पीछे की वजह डीजल डील है। अमेरिका-रूस से डीजल खरीदने के लिए करार कर रहा है। बता दें, मौजूदा समय में डीजल का रेट अमेरिका में काफी बढ़ गया है। जिसे नियंत्रित करने के लिए अमेरिका, रूस से डीजल खरीदने जा रहा है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



