Source :- LIVE HINDUSTAN
Petrol Diesel price today: ईरान और अमेरिका के बीच समझौते के ऐलान के बाद कच्चे तेल का रेट 80 डॉलर के करीब आ गया। पिछले एक हफ्ते में क्रूड ऑयल का रेट 8 प्रतिशत लुढ़क चुका है। शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 66 सेंट्स या फिर 0.53 प्रतिशत की उछाल के साथ 80.38 डॉलर पर था। मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए सबसे बड़ा सवाल है कि पेट्रोल और डीजल के रेट कब कम होंगे। बता दें, कच्चे तेल का रेट अधिक होने की वजह से ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा था। जिसके सरकार की तरफ से 10 रुपये एक्साइज ड्यूटी में कटौती की गई। वहीं, पेट्रोल और डीजल का रेट 7.5 रुपये तक बढ़ा दिया गया था।
40% तक सस्ता हो गया है कच्चा तेल (Crude Oil rate)
ईरान और अमेरिका के बीच हुए युद्ध की वजह से एक वक्त पर इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल का रेट 120 डॉलर प्रति बैरल के स्तर तक पहुंच गया। वहां से कीमतों में करीब 40 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। इस गिरावट की वजह अमेरिका और ईरान के बीच हुआ अंतरिम समझौता है। उम्मीद है एक बार फिर से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पूरी तरह से खुल जाएगा।
क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट्स
पीएम कैपिटल से जुड़े स्वर्नेंदु भूषण का कहना है कि कीमतों में कटौती का फैसला चरण बद्ध तरीके से ही होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि एक्साइज ड्यूटी में कटौती की वजह से 1700 अरब रुपये का नुकसान मौजूदा समय में सरकार को हो रहा है। हालांकि, बीते कुछ समय में स्थितियों में सुधार हुआ है। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में हुए नुकसान और वैश्विक अनिश्चितताओं की वजह से ऑयल मार्केटिंग कंपनियों का प्रॉफिट इस वित्त वर्ष दबाव में रहेगा।
तुरंत नहीं सस्ता हो पेट्रोल और डीजल का रेट
एसएस वेल्थस्ट्रीट की फाउंडर सुगंधा सचदेवा कहती हैं कि क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट अच्छी खबर है। हालांकि, देश में पेट्रोल और डीजल का रेट तुरंत सस्ता नहीं होने जा रहा है। वो इसके पीछे की वजह बताते हुए कहती हैं कि कच्चा तेल महंगा होने के बाद भी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने लम्बे समय तक कीमतों में वृद्धि नहीं की थी।
सरकार का क्या कहना है?
पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती के सवाल पर शनिवार को केंद्रीय पेट्रोलिय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, ‘अभी कंपनियों के पास महंगे दामों पर खरीदे कच्चे तेल का भंडार है। कम कीमत वाले कच्चे तेल की आपूर्ति पहुंचने के बाद दाम गिरने की संभावना है।’
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




