Source :- LIVE HINDUSTAN
मुख्य बातें
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा जिले के भिलड़ी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पीएम किसान योजना की अगली किस्त जारी करेंगे
- इस किस्त के तहत देशभर के 9.34 करोड़ से ज्यादा किसान परिवारों के खातों में कुल ₹18,680 करोड़ से अधिक की राशि ट्रांसफर की जाएगी
PM Kisan 24th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए बड़ी खबर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा से किस्त जारी करेंगे। इसके तहत देशभर के 9.34 करोड़ से ज्यादा किसान परिवारों के खातों में ₹2,000 की राशि भेजी जाएगी। अगर आप भी इस योजना के लाभार्थी हैं, तो जान लें कि किन किसानों को किस्त का पैसा मिलेगा, किन कारणों से भुगतान अटक सकता है और घर बैठे अपना बेनिफिशियरी स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं—
क्या है डिटेल
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा जिले के भिलड़ी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पीएम किसान योजना की अगली किस्त जारी करेंगे। इस किस्त के तहत देशभर के 9.34 करोड़ से ज्यादा किसान परिवारों के खातों में कुल ₹18,680 करोड़ से अधिक की राशि ट्रांसफर की जाएगी। वहीं, गुजरात के 52.33 लाख से ज्यादा किसान परिवारों को ₹1,051 करोड़ से अधिक की आर्थिक सहायता मिलने की उम्मीद है।
किन किसानों को मिलेगा किस्त का लाभ?
पीएम किसान योजना में रजिस्टर्ड किसानों को अगली किस्त पाने के लिए पात्रता से जुड़ी शर्तें पूरी करनी होंगी। किसानों को यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके बैंक खाते और योजना में दर्ज जानकारी सही हो। इसके अलावा, जरूरी सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होना भी आवश्यक है।
e-KYC और आधार लिंक बैंक खाता जरूरी
पीएम किसान की किस्त पाने के लिए e-KYC पूरा करना अनिवार्य है। किसानों को यह भी जांच लेना चाहिए कि उनका बैंक खाता आधार से जुड़ी जरूरी शर्तों को पूरा करता है या नहीं। अगर e-KYC या अन्य जरूरी जानकारी अधूरी है, तो किस्त मिलने में देरी हो सकती है। किसान पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर आधार OTP के जरिए e-KYC कर सकते हैं। इसके अलावा, पीएम किसान मोबाइल ऐप में फेस ऑथेंटिकेशन की सुविधा या नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) की मदद भी ले सकते हैं।
ऐसे चेक करें पीएम किसान किस्त का स्टेटस
किसान घर बैठे अपनी किस्त और भुगतान की जानकारी ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं। होमपेज पर ‘Farmers Corner’ सेक्शन में जाकर ‘Know Your Status’ विकल्प चुनें। इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करें। फिर ‘Get Data’ पर क्लिक करें। यहां आपको भुगतान की जानकारी और वेरिफिकेशन स्टेटस दिखाई देगा। अगर कोई प्रक्रिया अधूरी है, तो उसे समय रहते पूरा कर लें।
किस्त से जुड़ी परेशानी होने पर क्या करें?
अगर किसी किसान की किस्त अटक जाती है या e-KYC, आधार लिंकिंग और भुगतान को लेकर कोई समस्या आती है, तो वह पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हेल्पलाइन और सहायता विकल्पों के जरिए जानकारी ले सकता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




