Home - Portronics ने लॉन्च किया 20000mAh का धांसू Power Bank; स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट...

Portronics ने लॉन्च किया 20000mAh का धांसू Power Bank; स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट एक साथ चार्ज होंगे दो डिवाइस

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Portronics ने भारत में Luxcell 100R 20,000mAh Power Bank लॉन्च किया है। इसमें 100W तक का फास्ट चार्जिंग आउटपुट, 70cm की Retractable Type-C Cable और दो डिवाइस एक साथ चार्ज करने की सुविधा मिलती है।

स्मार्टफोन हो या लैपटॉप, ज्यादातर लोगों को अपने डिवाइस की बैटरी खत्म होने की चिंता रहती है। खासकर Portronics ने भारत में अपना नया Luxcell 100R पावरबैंक पेश किया है। इस पावर बैंक की सबसे खास बात यह है कि इसमें चार्जिंग केबल अलग से रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसमें 70cm की Retractable Type-C Cable दी गई है, जिसे खींचकर इस्तेमाल किया जा सकता है और काम खत्म होने पर वापस अंदर किया जा सकता है। Portronics Luxcell 100R में 20,000mAh की बैटरी दी गई है और यह 100W तक का आउटपुट देता है।

कंपनी के मुताबिक, इससे स्मार्टफोन के साथ-साथ लैपटॉप और टैबलेट भी चार्ज किए जा सकते हैं। इसमें दो Type-C पोर्ट मिलते हैं, जिनकी मदद से एक साथ दो डिवाइस चार्ज किए जा सकते हैं। पावर बैंक में बैटरी कितनी बची हैं यह देखने के लिए LED Digital Display भी दी गई है। आइए जानते हैं इस नए पावर बैंक के सभी फीचर्स और कीमत के बारे में।

Portronics Luxcell 100R की कीमत

Portronics Luxcell 100R को भारत में 4,599 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया है। इसकी MRP 11,999 रुपये है। यह पावर बैंक कंपनी की वेबसाइट पर ब्लैक और ऑरेंज कलर ऑप्शन में लिस्ट है। इसके साथ एक साल की वारंटी दी जा रही है।

Portronics Luxcell 100R में मिलेगी ये बड़ी खासियतें

1. इस पावर बैंक में 20,000mAh की बैटरी दी गई है। यह 100W तक का मैक्सिमम आउटपुट दे सकता है। इसका मतलब है कि यह सिर्फ स्मार्टफोन ही नहीं, बल्कि 100W तक की चार्जिंग सपोर्ट करने वाले कुछ लैपटॉप और टैबलेट को भी चार्ज कर सकता है।

2. Portronics Luxcell 100R की सबसे अलग खूबी इसमें मिलने वाली 70cm की Retractable Type-C Cable है। आमतौर पर पावर बैंक के साथ अलग चार्जिंग केबल रखनी पड़ती है। कई बार जल्दबाजी में केबल घर पर ही छूट जाती है और पावर बैंक होने के बावजूद फोन चार्ज नहीं कर पाते।

3. इस पावर बैंक में दो Type-C पोर्ट दिए गए हैं। दोनों पोर्ट इनपुट और आउटपुट का काम करते हैं। यानी इनकी मदद से आप अपने फोन या दूसरे डिवाइस चार्ज कर सकते हैं। वहीं, इन्हीं पोर्ट के जरिए पावर बैंक को भी चार्ज किया जा सकता है।

4. कंपनी के मुताबिक, इसमें एक साथ दो हाई-पावर डिवाइस चार्ज किए जा सकते हैं। पावर बैंक की बैटरी 70% से ज्यादा होने पर यह 65W + 65W आउटपुट दे सकता है। वहीं, बैटरी 70% से कम होने पर दोनों डिवाइस के लिए 45W + 45W आउटपुट मिलता है।

5. Portronics Luxcell 100R में 65W तक का मैक्सिमम इनपुट सपोर्ट मिलता है। इसका मतलब है कि पावर बैंक को भी 65W तक की पावर से चार्ज किया जा सकता है। कंपनी ने इसमें PD 3.0 और PPS फास्ट चार्जिंग स्टैंडर्ड का सपोर्ट दिया है।

6. इस पावर बैंक में LED Digital Display दिया गया है। इसकी मदद से यूजर्स बैटरी का बचा हुआ प्रतिशत देख सकते हैं। आमतौर पर कई पावर बैंक में सिर्फ लाइट के जरिए बैटरी का अंदाजा लगाना पड़ता है। लेकिन डिजिटल डिस्प्ले होने से यह पता लगाना आसान हो जाता है कि पावर बैंक में कितनी बैटरी बाकी है।

फोन, iPhone और MacBook के साथ कम्पैटिबल

कंपनी के मुताबिक, Portronics Luxcell 100R को कई तरह के डिवाइस के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी लिस्ट में Android स्मार्टफोन, iPhone, टैबलेट, iPad, MacBook और लैपटॉप शामिल हैं। हालांकि, सभी डिवाइस में एक जैसी चार्जिंग स्पीड नहीं मिलेगी।

सेफ्टी के लिए मिलते हैं कई फीचर्स

पावर बैंक में सेफ्टी का ध्यान रखते हुए कई तरह की सुरक्षा दी गई है। इसमें ओवरचार्ज प्रोटेक्शन, शॉर्ट सर्किट प्रोटेक्शन और तापमान कंट्रोल जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा इसमें फायरप्रूफ केसिंग भी दी गई है। यह BIS सर्टिफाइड है। कंपनी के मुताबिक, इसे हवाई यात्रा के दौरान केबिन बैगेज में ले जाने की मंजूरी है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN