Home - Portronics AuraTrio 90W स्पीकर सिस्टम लॉन्च, मिलेंगे 3 स्पीकर्स; 6 घंटे तक...

Portronics AuraTrio 90W स्पीकर सिस्टम लॉन्च, मिलेंगे 3 स्पीकर्स; 6 घंटे तक चलेगी बैटरी

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Portronics ने भारत में 90W आउटपुट वाला AuraTrio वायरलेस स्पीकर सिस्टम लॉन्च किया है। इसमें 60W मेन स्पीकर के साथ दो डिटैचेबल 15W सैटेलाइट स्पीकर्स, Bluetooth 5.4, Auracast और IPX6 प्रोटेक्शन मिलता है।

टेक ब्रैंड Portronics ने भारत में अपना नया वायरलेस स्पीकर सिस्टम AuraTrio लॉन्च किया है। यह 90W का थ्री-पीस स्पीकर सिस्टम है, जिसमें एक 60W का मेन स्पीकर और दो 15W के डिटैचेबल सैटेलाइट स्पीकर्स दिए गए हैं। कंपनी ने इसे म्यूजिक, मूवी, पार्टी और आउटडोर एंटरटेनमेंट को ध्यान में रखकर पेश किया है। खास बात यह है कि दोनों सैटेलाइट स्पीकर्स को मेन यूनिट से अलग करके कमरे या किसी आउटडोर स्पेस में अलग-अलग जगह रखा जा सकता है। इससे ज्यादा इमर्सिव साउंड एक्सपीरियंस मिलने का दावा किया गया है।

सम्बंधित सुझाव

Portronics AuraTrio में 60W का मेन स्पीकर दिया गया है, जबकि दोनों सैटेलाइट स्पीकर्स 15W-15W आउटपुट देते हैं। इस तरह पूरे सिस्टम का कुल आउटपुट 90W है। मेन यूनिट में 100 × 120mm का वूफर, दो 45mm ट्वीटर और दो पैसिव रेडिएटर्स दिए गए हैं। यूजर्स जरूरत के हिसाब से Bassboost मोड को ऑन कर सकते हैं, जिससे बास को बढ़ाया जा सकता है।

स्पीकर को ब्लैक कलर में टेक्सचर्ड फैब्रिक फिनिश के साथ पेश किया गया है। मेन यूनिट में बिल्ट-इन कैरी हैंडल भी दिया गया है, जिससे इसे एक जगह से दूसरी जगह ले जाना आसान हो जाता है।

अलग किए जा सकते हैं सैटेलाइट स्पीकर्स

AuraTrio की सबसे खास बात इसका डिटैचेबल थ्री-पीस डिजाइन है। दोनों सैटेलाइट स्पीकर्स मेन स्पीकर के साथ मैग्नेटिकली डॉक हो जाते हैं। इन्हें साथ रखकर डुअल-सिंक प्लेबैक किया जा सकता है और जरूरत पड़ने पर अलग करके कमरे में अलग-अलग जगह रखा जा सकता है।

सम्बंधित सुझाव

इस डिजाइन की मदद से यूजर्स स्पीकर को अपने लिसनिंग सेटअप के हिसाब से प्लेस कर सकते हैं। इस्तेमाल के बाद दोनों सैटेलाइट स्पीकर्स को दोबारा मेन यूनिट से अटैच किया जा सकता है। सैटेलाइट स्पीकर्स में DAC सपोर्ट भी दिया गया है।

Bluetooth 5.4 और Auracast का सपोर्ट

कनेक्टिविटी के लिए AuraTrio में Bluetooth 5.4 दिया गया है। इसमें Auracast टेक्नोलॉजी का सपोर्ट भी मिलता है। कंपनी के मुताबिक तीनों स्पीकर्स को बिना किसी डेडिकेटेड ऐप के ऑटोमैटिकली कनेक्ट किया जा सकता है। इसके अलावा Auracast-सपोर्टेड अन्य स्पीकर्स को भी कनेक्ट करके साउंड कवरेज को बढ़ाया जा सकता है।

यूजर्स को USB और AUX कनेक्टिविटी का विकल्प भी मिलता है। यानी स्मार्टफोन के अलावा दूसरे ऑडियो सोर्स के साथ भी इस स्पीकर सिस्टम का इस्तेमाल किया जा सकता है।

तीनों स्पीकर्स में IPX6 प्रोटेक्शन

Portronics AuraTrio के तीनों यूनिट्स में IPX6 प्रोटेक्शन दिया गया है। इससे स्पीकर को पानी के छींटों और बारिश से सुरक्षा मिलती है। इस वजह से कंपनी इसे इनडोर के साथ-साथ आउटडोर इस्तेमाल के लिए भी उपयुक्त बताती है। दोनों सैटेलाइट स्पीकर्स को मेन यूनिट से अलग करके स्वतंत्र रूप से भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

6 घंटे तक बैटरी चलने का दावा

बैटरी की बात करें तो मेन स्पीकर में 4500mAh की बैटरी दी गई है, जबकि दोनों सैटेलाइट स्पीकर्स में 2000mAh की बैटरी मिलती है। कंपनी के अनुसार AuraTrio एक बार चार्ज करने पर 6 घंटे तक का प्लेबैक टाइम दे सकता है। चार्जिंग के लिए USB Type-C पोर्ट दिया गया है और इसमें 30W Power Delivery (PD) सपोर्ट मिलता है। मेन स्पीकर को पूरी तरह चार्ज होने में करीब 2.5 घंटे लगते हैं, जबकि प्रत्येक सैटेलाइट स्पीकर को चार्ज होने में लगभग 3 घंटे का समय लगता है।

Portronics AuraTrio की कीमत

Portronics AuraTrio का MRP 24,999 रुपये है, लेकिन इसे फिलहाल 14,999 रुपये की स्पेशल कीमत पर खरीदा जा सकता है। यह Portronics की वेबसाइट के अलावा Amazon और Flipkart समेत प्रमुख ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है। कंपनी इस स्पीकर सिस्टम के साथ 12 महीने की वारंटी दे रही है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN