Home - पावर बैंक को मिलेगी टक्कर! आया 200MP कैमरा और 11000mAh बैटरी वाला...

पावर बैंक को मिलेगी टक्कर! आया 200MP कैमरा और 11000mAh बैटरी वाला फोन

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Honor Magic 9 Super Edition को 11000mAh की बड़ी बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 और 200MP ट्रिपल कैमरा के साथ लॉन्च किया गया है। फोन में 120Hz डिस्प्ले, 80W फास्ट चार्जिंग, 50W वायरलेस चार्जिंग और एक्टिव कूलिंग फैन भी दिया गया है।

Honor ने अपनी नई Magic 9 सीरीज के फोन Honor Magic 9 Super Edition को चीन में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को कई दमदार फीचर्स के साथ पेश किया है, लेकिन इसकी सबसे बड़ी खासियत 11000mAh की बैटरी है। इसके अलावा फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, 200MP का कैमरा और 80W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

Honor Magic 9 Super Edition की सबसे खास बात इसकी 11000mAh की बैटरी है। इतनी बड़ी क्षमता वाली बैटरी आमतौर पर स्मार्टफोन में देखने को नहीं मिलती। कंपनी ने इसमें अपनी नई Qinghai Lake बैटरी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। रिपोर्ट के मुताबिक बैटरी की एनर्जी डेंसिटी 963Wh/L तक है। फोन में 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। दावा है कि फोन को बार-बार चार्ज करने की जरूरत इसके साथ खत्म हो जाएगी और इसकी बैटरी पावर बैंक तक को टक्कर दे सकती है।

ऐसी है Honor फोन की परफॉर्मेंस

परफॉर्मेंस की बात करें तो Honor Magic 9 Super Edition में Qualcomm का नया Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है। यह कंपनी के प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन को पावर देने वाला चिपसेट है। फोन में एक्टिव कूलिंग फैन भी दिया गया है, जो लंबे समय तक गेमिंग या दूसरे हैवी टास्क के दौरान तापमान को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। इस वजह से फोन को लगातार इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए परफॉर्मेंस स्थिर रखने पर भी कंपनी ने फोकस किया है।

ऐसे हैं डिवाइस के बाकी स्पेसिफिकेशंस

फोन में 6.81 इंच का फ्लैट डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। हाई रिफ्रेश रेट की वजह से स्क्रॉलिंग, ऐप्स के बीच स्विचिंग और गेमिंग के दौरान स्क्रीन एक्सपीरियंस स्मूद रहने की उम्मीद है। फ्लैट डिस्प्ले होने की वजह से यह उन यूजर्स को भी पसंद आ सकता है जो कर्व्ड स्क्रीन की जगह पारंपरिक फ्लैट पैनल पसंद करते हैं।

कैमरा की बात करें तो Honor Magic 9 Super Edition के रियर पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 200MP का मेन कैमरा, 12MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 50MP का टेलीफोटो कैमरा शामिल है। टेलीफोटो कैमरा 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस तरह फोन में हाई-रिजॉल्यूशन मेन कैमरा के साथ अल्ट्रावाइड और जूम फोटोग्राफी के विकल्प भी मिलते हैं।

अभी चीन में लॉन्च हुआ है यह फोन

Honor Magic 9 Super Edition को फिलहाल चीन में लॉन्च किया गया है। भारत में इसकी लॉन्च डेट और कीमत को लेकर कंपनी की ओर से अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में चीन की कीमत के आधार पर भारत में इसकी कीमत का अनुमान लगाना जल्दबाजी होगी। अगर कंपनी इसे भारत में लॉन्च करती है, तो 11,000mAh बैटरी, 200MP कैमरा और Snapdragon 8 Elite Gen 5 जैसे फीचर्स इसे प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में एक पावरफुल विकल्प बना सकते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN