Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/05/29/1200x900/SAINI_S_JOHRE_1780052862998_1780052867429_2cd99ba6-5bde-4451-ace4-481773428be1.png

धुरंधर के प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी एस जोहरे पर एक लड़की ने छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप लगाया था। अब POSH के तहत सैनी एस जोहरे को दोषी पाया गया है। उनके खिलाफ आदित्य धर के प्रोडक्शन हाउस ने एक्शन भी लिया है।   

आदित्य धर की धुरंधर एक बार फिर चर्चा में आई है। हालांकि, इस बार फिल्म का नाम फिल्म के प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी एस जोहरे की वजह से चर्चा में आया है। दरअसल, फिल्म के प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी एस जोहरे पर एक लड़की ने छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप लगाया था। अब इस मामले में एक अपडेट आया है। युवति ने आदित्य धर और लोकेश धर की प्रोडक्शन कंपनी B62 Studios में भी प्रोडक्शन डिजाइनर कि शिकायत की थी, और POSH के तहत सैनी एस जोहरे को दोषी पाया गया है।

POSH कमेटी में पिछले साल दर्ज हुई थी शिकायत

मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक, B62 Studios के साथ ये शिकायत अक्टूबर 2025 में दर्ज करवाई थी। इसके बाद स्टूडियोज की POSH कमेटी ने इस मामले की अच्छे से जांच की। मार्च अंत तक इस मामले की जांच पूरी हुई और जोहरी को इस मामले में दोषी पाया गया।

छह महीने तक चली POSH कमेटी की जांच, दोषी पाया गया प्रोडक्शन डिजाइनर

मामले से जुड़े सूत्रों ने मीडिया पोर्टल को बताया कि ये जांच करीब छह महीने चली और जोहरे को दो चीजों में दोषी पाया गया- पहला यौन उत्पीड़न के मामले में और दूसरा सबूतों के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपों में। कमेटी को जो भी चीजें इस केस में मिलीं, उन्होंने वो शिकायत करने वाली युवति को बताई हैं।

फिल्म से हटाया गया क्रेडिट

बता दें, जब ये मामला सामने आया तो फिल्म के क्रेडिट्स से जोहरे का नाम हटा दिया। हालांकि, फिल्म के ओटीटी वर्जन में उनका नाम क्रेडिट्स में मौजूद है। 22 मई को धुरंधर का जो रॉ और अनदेखा वर्जन ओटीटी पर रिलीज किया गया है, उसमें सैनी जोहरे का नाम गायब है।

क्या है पूरा मामला?

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, चंडीगढ़ में शूटिंग के दौरान जोहरे ने उस युवति को अपने होटल के कमरे में बुलाया। वहां जोहरे ने युवति के साथ छेड़छाड़ की। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया, तब जोहरे ने उसके साथ मारपीट भी की। इतना ही नहीं, सैनी पर लड़की की ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाने और उसे कमरे में बंधक बनाने का आरोप लगा है।

पुलिस ने किया था सैनी को गिरफ्तार

बता दें, POSH कमेटी के साथ शिकायत दर्ज कराने के साथ-साथ युवति ने 20 अप्रैल को पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी। चंडीगढ़ पुलिस ने आरोपी सैनी एस जोहरे को अरेस्ट भी किया था। हालांकि, बाद में डिस्ट्रिक्ट कोर्ट से सैनी को जमानत मिल गई।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN