Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/29/1200x900/jkl_1790684375073_I385_1790684389149_56Zk_f3bdeb2d-53cd-494a-b634-1933ac12e06d_HRcm.jpgराजकुमार राव की मोस्ट अवेटेड फिल्म प्रहार का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म को अविनाश अरुण ने डायरेक्ट किया है। वहीं दिनेश विजन ने इसे प्रोड्यूस किया है।
राजकुमार राव की फिल्म प्रहार को लेकर काफी समय से बज है। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। प्रहार पॉपुलर और स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर उज्ज्वल निकम की रियल लाइफ की कहानी से प्रेरित है। फिल्म में निकम का किरदार राजकुमार राव ने निभाया है।
क्या है ट्रेलर में
ट्रेलर की शुरुआत होती है मुंबई शहर की झलक के साथ और फिर एक सीन आता है जहां राजकुमार राव कोर्ट रूप में एक बच्ची से पूछते हैं कि 26/11 हमने के दौरान क्या हुआ था।
इसके बाद दिखाया जाता है कि कैसे उज्जवल निकम कसाब को फांसी दिलाने के लिए लड़ते हैं और आतंकवादियों को एक करारा जवाब देते हैं। इसके अलावा ट्रेलर में यह भी दिखाया गया है कि कैसे आतंकवादियों को तैयार किया जाता है, उनके दिमाग में कैसे नफरत फैलाई जाती है।
फिल्म की कास्ट
फिल्म में राजकुमार के साथ बामिका गब्बी, जयदीप अहलावत, सिकंदर खेर लीड रोल में हैं। फिल्म को अविनाश अरुण ने डायरेक्ट किया है। इससे पहले उन्होंने फिल्म थ्री ऑफ अस और वेब सीरीज पाताल लोक बनाई है।
कब रिलीज होगी प्रहार
प्रहार पहले 7 अगस्त को रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिर इसकी रिलीज डेट को पोस्टपोन करके इसे 16 अक्टूबर किया गया।
राजकुमार का अपनी ही फिल्म से क्लैश
जिस दिन राजकुमार की फिल्म प्रहार रिलीज हो रही है। उसी दिन राजकुमार की फिल्म रफ्तार रिलीज होगी। रफ्तार में राजकुमार के साथ कीर्ति सुरेश लीड रोल में हैं। यह फिल्म भी 16 अक्टूबर को रिलीज होगी।
अगर आगे डेट नहीं बदली गई तो राजकुमार की दोनों फिल्मों का क्लैश होगा और क्लैश होता है तो देखते हैं कि बॉक्स ऑफिस पर कौनसी फिल्म बाजी मारेगी।
अपकमिंग सौरव गांगुली की बायोपिक
राजकुमार अब सौरव गांगुली की बायोपिक में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह सौरव गांगुली का किरदार निभाएंगे। कुछ दिनों पहले फिल्म से राजकुमार का लुक रिलीज हुआ था जिसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म अगले साल मई 14 को रिलीज होगी।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




