Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/12/1200x900/ramayana_box_office_02_1794455268503_Dsnt_1794455272882_xwno_ba569382-9f3b-433f-a901-6dfa4f521830_bryy.pngRamayana Collection: रणबीर कपूर की फिल्म रामायण रिलीज हुए 1 हफ्ता हो गया है। 7 दिन में फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 511.10 करोड़ (नेट) कमाई कर ली है। वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म का कलेक्शन 934.55 करोड़ हो गया है।
रणबीर कपूर की रामायण की बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत हुई थी। हालांकि, अब फिल्म की कमाई में धीरे-धीरे गिरावट देखने को मिल रही है। 7 दिन में रणबीर कपूर की फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म का कलेक्शन 900 करोड़ पार हो गया है। आज 8वें दिन फिल्म दुनियाभर में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।
रामायण का 7 दिन में कितना हुआ कलेक्शन?
sacnilk.com के मुताबिक, फिल्म ने बुधवार को भारत में 70.6 करोड़ की कमाई की। वहीं, विदेशों में फिल्म ने बुधवार को 25 करोड़ की कमाई की है। विदेशों में फिल्म का 7 दिनों का कलेक्शन 323.50 करोड़ हो गया है। इस तरह फिल्म का बुधवार को दुनियाभर में कलेक्शन 934.55 करोड़ हो गया है।
ये भी पढ़ें: राम गोपाल वर्मा ने दूसरी बार देखी रामायण, बोले- रणबीर कपूर की इस फिल्म को जो पछाड़ सकता है वो…
टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल होगी रामायण?
ट्रेड एनालिस्ट की मानें तो लगातार ड्रॉप के बाद भी आज यानी 8वें दिन रामायण दुनियाभर में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। अभी रामायण सबसे ज्यादा कमाई करने वाली (वर्ल्डवाइड कलेक्शन) भारतीय फिल्मों में 11वें नंबर पर है। आज ये लिस्ट टॉप 10 की लिस्ट में शामिल हो सकती है।
| 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में (वर्ल्डवाइड) | कमाई |
|---|---|
| दंगल | 2070.3 करोड़ |
| धुरंधर: द रिवेंज | 1,813.39 करोड़ |
| बाहुबली द कॉन्क्लूजन | 1788.06 करोड़ |
| पुष्पा पार्ट 2 | 1742.1 करोड़ |
| धुरंधर पार्ट 1 | 1307.35 करोड़ |
| RRR | 1230 करोड़ |
| KGF चैप्टर 2 | 1215 करोड़ |
| जवान | 1160 करोड़ |
| पठान | 1055 करोड़ |
| कल्कि 2898 एडी | 1042.25 करोड़ |
| रामायण | 934.55 करोड़ (7 दिन) |
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रामायण की कमाई का ग्राफ
रामायण के कलेक्शन में गिरावट की बात करें तो पहले दिन फिल्म ने 64.85 करोड़ (नेट) की कमाई की थी। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में 25.9 पर्सेंट की गिरावट देखी। तीसरे दिन फिल्म ने 45.3 पर्सेंट का उछाल देखा। चौथे दिन फिल्म ने 19.6 पर्सेंट की गिरावट देखी। 5वें दिन फिल्म ने फिर से 91.5 पर्सेंट का उछाल देखा। छठे और सातवें दिन फिल्म की कमाई में गिरावट आई है। छठे दिन फिल्म ने 12.5 पर्सेंट की गिरावट देखी और 7वें दिन 24.9 पर्सेंट की गिरावट देखी।
| रामायण | कलेक्शन (नेट) |
|---|---|
| डे 1 | 64.85 करोड़ |
| डे 2 | 48.05 करोड़ |
| डे 3 | 69.80 करोड़ |
| डे 4 | 56.15 करोड़ |
| डे 5 | 107.50 करोड़ |
| डे 6 | 94.10 करोड़ |
| डे 7 | 70.65 करोड़ |
| टोटल कलेक्शन | 511.10 करोड़ |
7वें दिन किस भाषा में की कितनी कमाई
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 7वें दिन फिल्म ने हिंदी भाषा में 58 करोड़ की कमाई की। कन्नड़ भाषा में फिल्म ने 4.50 करोड़ की कमाई की। मलयालम भाषा में 2.75 करोड़, तेलुगु भाषा में 2.75 करोड़ और तमिल भाषा में 2.65 करोड़ की कमाई की है।
नितेश तिवारी की रामायण के बारे में
रणबीर कपूर की रामायण को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में नजर आए हैं। साई पल्लवी ने माता सीता का किरदार निभाया है। रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आए हैं। शूर्पणखा के रूप में रकुलप्रीत नजर आई हैं। काजल अग्रवाल ने मंदोदरी का किरदार निभाया है।
ये भी पढ़ें: हेमा मालिनी बोलीं- मैंने रामायण देखी, मैं बहुत ज्यादा उम्मीदें लेकर नहीं गई थी, मुझे लगा…
रामायण के पहले पार्ट की कहानी रावण के किरदार से शुरू होती है। फिल्म की कहानी रावण के बचपन के दिनों और उसकी कड़ी तपस्या को दिखाती है। इसके अलावा फिल्म भगवान राम के जीवन के अयोध्या के दिनों को दिखाती है। पहले पार्ट की कहानी सीता हरण पर खत्म होती है। नमित मल्होत्रा की फिल्म के दूसरे पार्ट में दर्शकों को राम-रावण युद्ध देखने को मिलेगा। फिल्म का दूसरा पार्ट साल 2028 में रिलीज होगा।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




